Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG ACCIDENT NEWS : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की पायलेटिंग वाहन ने बाइक को मारी जोरदार ठोकर, सवार महिला की मौत, युवक घायल, लोगों में भारी आक्रोश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़दुर्घटनाधमतरी

CG ACCIDENT NEWS : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की पायलेटिंग वाहन ने बाइक को मारी जोरदार ठोकर, सवार महिला की मौत, युवक घायल, लोगों में भारी आक्रोश

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/10/29 at 3:08 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
CG ACCIDENT NEWS : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की पायलेटिंग वाहन ने बाइक को मारी जोरदार ठोकर, सवार महिला की मौत, युवक घायल, लोगों में भारी आक्रोश
CG ACCIDENT NEWS : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की पायलेटिंग वाहन ने बाइक को मारी जोरदार ठोकर, सवार महिला की मौत, युवक घायल, लोगों में भारी आक्रोश
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

धमतरी। CG ACCIDENT NEWS : छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव (BJP state president Arun Saw) की पायलेटिंग वाहन ने धमतरी जिले में एक बाइक को टक्कर मार दी है। इस हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई है। जबकि, एक युवक घायल है। बताया जा रहा है कि, अरुण साव कांकेर से रायपुर लौट रहे थे। लौटते वक्त कुरूद के पास हादसा हुआ है। इस हादसे के बाद इलाके के लोगों में जमकर आक्रोश देखा जा रहा है। मामला कुरूद थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के दिवंगत विधायक मनोज मंडावी की तेरहवीं का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी पहुंचे हुए थे। वहीं यहां से वे देर शाम रायपुर लौट रहे थे। अरुण साव की वाहन के साथ उनके काफिले में और कई वाहनें भी थी। जब उनका काफिला जिले के कुरूद पहुंचा तो पुलिस की पायलेटिंग वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।

 

हादसा इतना जबरदस्त था कि, बाइक सवार एक महिला सविता साहू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, बाइक चला रहा उनका बेटा कौशल साहू घायल हो गया है। ये दोनों कुरूद से धमतरी के गोकुलपुर अपने घर जा रहे थे। हादसे के बाद इलाके के लोगों में जमकर आक्रोश देखा जा रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि अरुण साव का काफिला हादसे के बाद वहां से राजधानी रायपुर के लिए निकल गया है।

 

इधर, कुरूद थाना प्रभारी प्रणाली वैध ने बताया कि, पायलेटिंग गाड़ी के आगे एक बाइक अचानक से गई थी। जिसे बचाने के चलते गाड़ी अनियंत्रित हो गई। फिर डिवाइडर से टकराते हुए दूसरे बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार मां-बेटा घायल हो गए। महिला की मौत हो गई है।

 

 

TAGGED: # latest news, CG ACCIDENT NEWS, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS, Latest News In CG, Latest News In Raipur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BIG BREAKING : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आयोग, निगम, मंडल, बोर्ड और प्राधिकरणों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत अन्य पदों पर की नियुक्तियां, देखें पूरी लिस्ट CG BIG BREAKING : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आयोग, निगम, मंडल, बोर्ड और प्राधिकरणों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत अन्य पदों पर की नियुक्तियां, देखें पूरी लिस्ट
Next Article VIRAL VIDEO : ‘काला चश्मा’ पर आंटियों ने किया हाहाकारी डांस, फ्लोर पर लगा दी आग, देखें वीडियो  काला चश्मा पर आंटियों ने किया हाहाकारी डांस, फ्लोर पर लगा दी आग

Latest News

RAIPUR NEWS : 16 वर्षीय लड़की की बेरहमी से हत्या, खेत में खून से लथपथ मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर June 27, 2025
गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 55 किलो गांजा के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार,ईको वाहन और मोबाइल समेत 10 लाख 70 हजार रुपये की संपत्ति जब्त
Grand News June 27, 2025
Jagannath Rath Yatra In Raipur : राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय ने श्री जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, CM ने निभाई छेरा पहरा रस्म, सोने के झाडू़ से रास्‍ता किया साफ
छत्तीसगढ़ रायपुर June 27, 2025
RAIPUR NEWS : तोमर ब्रदर्स को पकड़ने वाले को मिलेगा इनाम, रायपुर पुलिस ने की घोषणा 
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?