Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME NEWS : चरित्र शंका के चलते एक बार फिर चढ़ी पत्नी की बलि, SDM की मौजूदगी में निकाला गया शव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand NewsMURDERक्राइमछत्तीसगढ़बस्तर

CG CRIME NEWS : चरित्र शंका के चलते एक बार फिर चढ़ी पत्नी की बलि, SDM की मौजूदगी में निकाला गया शव

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/10/29 at 1:21 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

CG CRIME NEWS: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी के चरित्र शंका पर उसकी हत्या कर दी है। युवक पत्नी को पहले माता के मंदिर दर्शन करवाने लेकर गया, फिर लौटते समय जंगल में गला घोंट कर मार दिया। किसी को शक न हो इसलिए जंगल में शव को दफना कर फरार हो गया था। आरोपी को पकड़ने पुलिस को झारखंड, ओडिशा समेत 4 राज्यों के चक्कर लगाने पड़े। हत्या के एक महीने बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मामला 27 सितंबर का है। जगदलपुर के परउगुड़ा का रहने वाला युवक शंकर पांडेय (25) और तेतरकुटी की रहने वाली युवती सीमा यादव (22) ने करीब 8 से 9 महीने पहले लव मैरिज की थी। शादी के बाद से ही उसका पति शंकर पांडेय चरित्र पर शक करता था। कई बार दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। सीमा पति को छोड़कर घर भी गई थी। हालांकि, फिर मान मनव्वल के बाद वापस शंकर के साथ रह रही थी। फिर, 27 सितंबर को शंकर पत्नी सीमा को गिरोला मंदिर दर्शन करवाने लेकर गया।

- Advertisement -
Ad image

जिसके बाद रास्ते में उसने सुनसान इलाका देखकर पत्नी का गला घोंट कर मार दिया। फिर उसके शव को झाड़ियों में ही छिपा दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद अपने घर लौटा फिर पिता चिंतामणी पांडेय (51) और छोटे भाई विक्रम पांडेय (19) को इसकी जानकारी दी। फिर देर रात तीनों जंगल पहुंचे। वहां से शव को उठाया और फिर कुछ दूरी पर ले जाकर दफना दिए। वारदात के बाद शंकर ने अपनी पत्नी के परिजनों से कहा था कि, दोनों मंदिर गए थे। मैं आ गया और सीमा बाजार गई है कहकर निकली थी, लौटी नहीं।

- Advertisement -

मृतिका के पिता ने लिखवाई थी रिपोर्ट

- Advertisement -

दरअसल, इस मामले के बाद बेटी की गुमशुदगी की उसके पिता ने रिपोर्ट लिखवाई थी। शंकर उसी दिन से फरार हो गया था। पुलिस को इस पर संदेह था। जिसे ढूंढने का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस ने सायबर सेल की मदद से पता लगाया। जिसमें 1 महीने के अंदर यह ओडिशा, उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार इन 4 राज्यों में अलग-अलग लोकेशन दिखाया। जिसके बाद पुलिस इसे पकड़ने इन जगहों पर घूमती रही। अंत में ओडिशा के पुरी से इसे पकड़ा गया।

पूछताछ में खुला हत्या का राज

जब पुलिस शंकर पांडेय को पकड़ कर लाई तो इसने हत्या का राज खोल दिया। इसने पुलिस को वह जगह दिखाया जहां इसने शव को दफनाया था। गुरुवार को पुलिस ने SDM की मौजूदगी में शव को निकाल लिया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : रेल यात्रियों को होगी परेशानी 100 ट्रेनें हुई रद्द 
Next Article RAIPUR NEWS: बेबस बेटी की गुहार, रोजगार के साथ दो वक्त कि रोटी के लिए परेशान 

Latest News

CG ACCIDENT : ड्यूटी से लौट रहे आरक्षक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत 
CG ACCIDENT : ड्यूटी से लौट रहे आरक्षक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत 
छत्तीसगढ़ मुंगेली June 25, 2025
CG CRIME : नाबालिग को भगाकर बनाया था गर्भवती, पुलिस ने एक साल पुराने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 25, 2025
The Emergency Diaries : आज “द इमरजेंसी डायरीज़” पुस्तक का विमोचन करेंगे अमित शाह 
The Emergency Diaries : आज “द इमरजेंसी डायरीज़” पुस्तक का विमोचन करेंगे अमित शाह 
NATIONAL दिल्ली June 25, 2025
CG Suicide News : प्रेमिका के मांग में भरा सिंदूर, फिर प्रेमी जोड़े ने एक ही फंदे से लगाई फांसी, कारण अज्ञात 
CG Suicide News : प्रेमिका के मांग में भरा सिंदूर, फिर प्रेमी जोड़े ने एक ही फंदे से लगाई फांसी, महीनेभर पहले हुई थी युवक की शादी
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?