Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : छत्तीसगढ़ की फेमस सिंगर आरू का विरोध, सोशल मीडिया पर किया जा रहा ट्रोल 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

CG NEWS : छत्तीसगढ़ की फेमस सिंगर आरू का विरोध, सोशल मीडिया पर किया जा रहा ट्रोल 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/10/29 at 6:06 PM
Neeraj Gupta
Share
5 Min Read
CG NEWS : छत्तीसगढ़ की फेमस सिंगर आरू का विरोध, सोशल मीडिया पर किया जा रहा ट्रोल 
CG NEWS : छत्तीसगढ़ की फेमस सिंगर आरू का विरोध, सोशल मीडिया पर किया जा रहा ट्रोल 
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ की सिंगर और लोक कलाकार 14 साल की आरू का विरोध किया जा रहा है। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर इस बच्ची काे ट्रोल कर रहे हैं। हैशटैग बॉयकाट आरू साहू लिखी पोस्ट साझा की जा रही है। वजह ये है कि इस बच्ची ने छठ पर्व से जुड़ा गीत गाया है। आरू का विरोध करने वाले इसे दूसरे प्रदेश की संस्कृति को प्रमोट करने और इससे छत्तीसगढ़िया संस्कृति के नुकसान होने का दावा कर रहे हैं। इस बवाल पर दैनिक भास्कर से आरू और उनके पिता शीतकुमार साहू ने खास-बातचीत की।

- Advertisement -

 

आरू साहू के पिता शीतकुमार ने कहा- सोशल मीडिया पर आरू के गाए छठ गीत का वीडियो आते ही विरोध होने लगा। मैंने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना से जुड़े और कुछ अन्य लोगों की आईडी से आरू साहू के बॉयकाट वाले पोस्ट देखे। हम गांव के सीधे-साधे लोग हैं। हम इससे डर गए हैं। जान का डर तो सबको होता है। मैं छोटा सा किसान हूं, हम तो बस कोशिश करते हैं कि बेटी में टैलेंट है तो उसे राष्ट्रीय स्तर पर मंच मिले।

 

हम रुकेंगे नहीं

ये पूछे जाने पर कि क्या आगे अन्य प्रदेशों के गाने आरू गाएंगी, इस पर उनके पिता ने जवाब में कहा – हां हम रुकेंगे नहीं, जो विरोध हुआ है उसे देखकर दुख हुआ हमें भी। लता मंगेश्कर जी ने भी छत्तीसगढ़ के गाने गाए उनका तो महराष्ट्र में विरोध नहीं हुआ था। वैसे देखेंगे तो भगवान राम और कृष्ण उत्तर भारत के हैं मगर पूजे पूरे भारत में जाते हैं। वहां भेद नहीं होता।

 

छत्तीसगढ़िया संस्कृति का पूरा सम्मान

आरू ने इस मामले में कहा कि मेरी पहचान छत्तीसगढ़िया संस्कृति, बोली और संगीत है। मैं इसी के दम पर आगे बढ़ने का प्रयास कर रही हूं। मेरे गाए छठ गीत से मेरा मकसद किसी को आहत करना नहीं रहा। यदि किसी को मेरे काम से ठेस पहुंची है तो मैं क्षमा चाहती हूं। छत्तीसगढ़िया संस्कृति का मैं पूरा सम्मान करती हूं।

 

 

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के स्थानीय पेज और इस संगठन से जुड़े कुछ पदाधिकारियों ने छठ गीत गाने की वजह से आरू को ट्रोल किया है। इन पोस्ट में आगे नुकसान होने जैसी बातें लिखी हैं। साहू समाज के भी एक पदाधिकारी ने आरू के खिलाफ पोस्ट किया।

 

 

जब सोशल मीडिया में आरू के खिलाफ पोस्ट दिखने लगी तो कुछ लोगों ने आरू का साथ दिया। बच्ची के प्रति बिगड़ते माहौल काे भांपकर कई विरोधियों ने अपनी पोस्ट को डिलीट भी कर दिया। इस पर रायपुर के अजय वर्मा ने सोशल मीडिया में लिखा कि – छत्तीसगढ़ी लोक गायिका आरु साहू ने छठ पर्व के लिए एक भोजपुरी गाना क्या गा दिया, कुछ लोगों की त्योरियां चढ़ गई। उसे साहू समाज सहित छत्तीसगढ़ी समाज से खदेड़ने की मांग करने लगे। आरु साहू अभी बालिका है। उसने लोकगीतों को गाकर उसे अपनी आजीविका का साधन बनाया है। लोग उन्हें पसंद करते हैं उन्हें स्टेज मिलता है, लोक कलाकार प्रायः आर्थिक रूप से पिछड़े लोग होते हैं। धन के अभाव में उन्हें तिल तिल कर मरते तक देखा जाता है। आरू को अन्य प्रदेशों के गाने के ऑफर हैं तो ये अच्छी बात है।

 

वायरल वीडियो ने बनाया लिटिल स्टार

आरू का कुछ साल पहले एक वीडियो सामने आया था। अपने रिश्तेदार के घर एक कार्यक्रम में बच्ची ने छत्तीसगढ़ी लोक गीत गाया था। ये वीडियो वायरल हो गया। आरू की आवाज को पसंद किया गया। महज 14 साल की आरू छत्तीसगढ़ का नाम पूरे भारत में रोशन कर रही है। जिस उम्र में बच्चे माइक पकड़ने से घबराते हैं। उस उम्र में छोटी सी बेटी आरू ने छत्तीसगढ़ी गीतों को नई पहचान देकर नाम रोशन किया है।

 

आरू साहू अब तक 50 से ज्यादा छत्तीसगढ़ी गीत गा चुकी हैं। इसके अलावा हिंदी गाने भी आरू ने खुद की आवाज में गाकर लोगों तक पहुंचाया है। 2019 के छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में आरू साहू द्वारा उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ का राजकीय गीत ‘अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार…।’ गाकर सबका मन मोह लिया था।

 

 

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, chhattisgarh singer aaru sahu, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, raipur breaking news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS : G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मिलेंगे पीएम मोदी, FTA पर बन सकती है सहमति
Next Article ONGC Recruitment 2022 : यहाँ इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, 70,000 से 2,00,000 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी

Latest News

CG News : भानुप्रतापपुर में सड़क निर्माण की बदहाली: ठेकेदार की लापरवाही!
छत्तीसगढ़ May 24, 2025
RCB vs SRH IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद ने RCB को 42 रनों से हराया, पॉइंट्स टेबल में आरसीबी तीसरे नंबर पर खिसकी
Cricket खेल May 24, 2025
Aaj Ka Rashifal 16 May 2025: आज माँ लक्ष्मी की कृपा से इन 4 राशियों के जीवन में आएगा सुधार, पढ़ें आज का अपना राशिफल
Aaj Ka Rashifal 24 May 2025: आज इन राशियों पर रहेगी शनिदेव की कृपा, बन जाएंगे सभी बिगड़े कार्य, पढ़ें आज का राशिफल
धर्म राशिफल May 24, 2025
Raipur : ब्राह्मण पारा वार्ड में पेयजल की समस्या को लेकर वार्ड अध्यक्ष सुयश शर्मा ने निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, निगम मुख्यालय का घेराव की दी चेतावनी
Grand News May 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?