Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG BREAKING : नदी पर बने केबल ब्रिज टूटने से बड़ा हादसा, पानी में गिरे सैकड़ों लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, देखें VIDEO 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

BIG BREAKING : नदी पर बने केबल ब्रिज टूटने से बड़ा हादसा, पानी में गिरे सैकड़ों लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, देखें VIDEO 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/10/30 at 8:15 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

 

Contents
2 करोड़ की लागत से हुआ था पुल का निर्माणपुल टूटने से कई लोग पानी में गिरेजानिए केबल ब्रिज का क्या है इतिहास?
- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। BREAKING NEWS : गुजरात के मोरबी जिले (Morbi district of Gujarat) में बड़ा हादसा हो गया है. जहां शहर का मणि मंदिर के पास मच्छु नदी पर बना केबल ब्रिज टूट (cable bridge broken) गया है. गौरतलब है कि झूलते पुल पर सवार लोग पानी में गिर गए हैं. टीवी 9 मराठी के मुताबिक अब तक भारी संख्या में लोग डूब चुके हैं. जिस वक्त पुल गिरा उस वक्त पुल पर 500 के करीब लोग होने की जानकारी मिली है. झूलते पुल के गिरने से 10 लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है. पुल टूटने से नदी में सैंकड़ो लोग गिरे हैं. बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान पुल पर भारी संख्या में लोग मौजूद थे. हालांकि, पुलिस और जिला प्रशासन के लोग रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए हैं.

- Advertisement -

 

दरअसल, मच्छु नदी में बना केबल ब्रिज अचानक टूट जाने से कई लोग नदी में गिर गए. जहां लोगों को नदी से निकालने के लिए पुलिस टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. वीडियों में नजर आ रहा है कि ब्रिज टूटने के बाद कई लोग बीच में भी फंस गए हैं, जो टूटे हुए ब्रिज को पकड़कर किसी तरह बचने की कोशिश कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि गांधीनगर से मोरबी के लिए एनडीआरएफ की दो टीमें रवाना होंगी. साथ ही राजकोट से एसडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेंशन में मदद के लिए भेजी जा रही है.

 

गुजरात के मोरबी नदी के पुल टूटने की घटना अत्यंत ह्रदयविदारक है।

सेवादल परिवार इस दुःख की घड़ी में सभी हताहतों के साथ खड़ा है ईश्वर से प्रार्थना करता है कि सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो। pic.twitter.com/CFTsLpJJbE

— Congress Sevadal (@CongressSevadal) October 30, 2022

 

2 करोड़ की लागत से हुआ था पुल का निर्माण

बताया जा रहा है कि नए साल के मौके पर मोरबी का केबल ब्रिज दर्शकों के लिए खोल दिया गया था. वहीं, 2 करोड़ रुपए की लागत से इसका जीर्णोद्धार किया गया था. हालांकि, रिनोवेशन के बाद भी इतना बड़ा हादसा होने पर अब कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं.

 

पुल टूटने से कई लोग पानी में गिरे

 

मोरबी गुजरात में बड़ा हादसा। पुल टूटने से कई लोग पानी में गिरे।#GUJARAT #morbi #bridge pic.twitter.com/JP0r6GZ09N

— अजीत तिवारी (@ajittiwari24) October 30, 2022

 

जानिए केबल ब्रिज का क्या है इतिहास?

वहीं, केबल ब्रिज के इतिहास पर नजर डालें तो इस ब्रिज का उद्घाटन 20 फरवरी, 1879 को मुंबई के गवर्नर रिचर्ड टेम्पल ने किया था. यह उस समय लगभग 3.5 लाख की लागत से 1880 में बनकर तैयार हुआ था. इस समय पुल बनाने का सामान इंग्लैंड से आया था. यह पुल दरबारगढ़ को नजरबाग से जोड़ने के लिए बनाया गया था.

 

बहुत दर्दनाक तस्वीरें आ रही है गुजरात के मोरबी से, जहां पुल टूटने से सैकड़ों लोग नदी में गिरे है। पुल के टूटे मलबे में लोग फंसे हुए हैं। हे ईश्वर रक्षा करना सबकी। दानव लोगो के किए भ्रष्टाचार की सजा आम जनता को मिल रहा है। pic.twitter.com/JVuc4G25bm

— Naresh Balyan (@AAPNareshBalyan) October 30, 2022

TAGGED: # latest news, BIG BREAKING, cable bridge broken, Morbi district of Gujarat
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article पार्षद दया सिंह ने छठ तालाबों में पहुंचकर सूर्य देवता को दिया अर्घ, व्रत धारी माताओं-बहनों का लिया आशीर्वाद
Next Article National Tribal Dance Festivals : राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने राजधानी पहुंचे टोगो और मोजांबिक के नर्तक दल  National Tribal Dance Festivals : राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने राजधानी पहुंचे टोगो और मोजांबिक के नर्तक दल 

Latest News

Doha Diamond League : नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, पहली बार 90 मी. से दूर फेंका भाला
Breaking News खेल देश May 17, 2025
CG NEWS:ऋषि पंचमी उद्यापन एवं श्रीमद 108 भागवत कथा यज्ञ का आयोजन अगस्त में,बैठक कर रूपरेखा बनाना शुरू
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 16, 2025
Bihar : CM ने गया जिले का नाम 'गयाजी' रखकर इसे और ऐतिहासिक बना दिया है: जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम.
Bihar : CM ने गया जिले का नाम ‘गयाजी’ रखकर इसे और ऐतिहासिक बना दिया है: जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम.
NATIONAL बिहार May 16, 2025
CG BREAKING : सुशासन तिहार में लापरवाही बरतने वाले दो पटवारी निलंबित
CG BREAKING : सुशासन तिहार में लापरवाही, दो पटवारी निलंबित
Breaking News छत्तीसगढ़ May 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?