Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : गुजरात चुनाव में काला धन, ‘आप’ ने दिल्ली और पंजाब के हवाला कारोबारियों और दलालो के जरिए पहुंचाई मोटी रकम, गृहमंत्री का दावा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsBusinessGrand Newsसरकार

BIG NEWS : गुजरात चुनाव में काला धन, ‘आप’ ने दिल्ली और पंजाब के हवाला कारोबारियों और दलालो के जरिए पहुंचाई मोटी रकम, गृहमंत्री का दावा

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/10/30 at 6:01 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

BIG NEWS : दिल्ली:  गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले काला धन पहुंचना शुरू हो गया है। एक इनपुट को शेयर करते हुए गुजरात के गृहमंत्री ने ” आप ” पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए है। उनके आरोपों के बाद पुलिस हवाला रैकेट की छानबीन में जुटी है। दरअसल लंबे समय से गुजरात भाजपा का गढ़ माना जाता है। भाजपा यहां तीन दशकों से सत्ता में है। वहीं इस बार केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भी मैदान में है। उसने कांग्रेस को पीछे कर पिछले कुछ सालों से यहाँ अपनी जमीन मजबूत करना शुरू कर दिया है।  कुल 182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा के लिए इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। राज्य में भाजपा, कांग्रेस और आप के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 99 सीट हासिल की थी, जबकि कांग्रेस को 77 सीट मिली थी।

- Advertisement -

इस बीच गुजरात के गृहमंत्री हर्ष संघवी ने अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी पर विधानसभा चुनाव के लिए ब्लैक मनी का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। ग्रहमंत्री संघवी का दावा है कि चुनाव प्रचार और खर्च के लिए हवाला की भी मदद ली जा रही है |

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

- Advertisement -

गृह मंत्री संघवी का दावा है कि दिल्ली, पंजाब और अन्य माध्यमों से हवाला और दलालो के माध्यम से ‘आप’ द्वारा काला धन गुजरात भेजा गया था। यह पैसा बारडोली, अहमदाबाद और अन्य जगहों पर पकड़ा गया है। उन्होंने दावा किया कि ‘आप’ के बारडोली से उम्मीदवार ने स्वीकार किया है कि यह पैसा ‘आप’ के दिल्ली कार्यालय से आया है।

- Advertisement -

संघवी ने कहा कि अंगड़िया के माध्यम से कैश में प्राप्त धन की जाँच की जा रही है। उन्होंने सवाल किया कि यह पैसा कहां से आया है? आप के नेताओं से यह सवाल पूछा जाना चाहिए। दरअसल गुजरात में अंगड़िया प्रणाली एक पुरानी समानांतर बैंकिंग प्रणाली है, जहां व्यापारी ‘अंगड़िया’ नामक व्यक्ति के माध्यम से एक राज्य से दूसरे राज्य में नकदी भेजते हैं। आमतौर पर यह प्रणाली सराफा व्यवसाय में ज्यादा उपयोग की जाती है।

 

TAGGED: # latest news, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Bad Cholesterol: बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए करें इन 5 चीजों का सेवन, रहेंगे सेहतमंद
Next Article राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव की तैयारियां जोरों पर, राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए देश-विदेश में मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू

Latest News

BIG NEWS : भारतीय महिला वायुसेना पायलट के पकड़े जाने की खबर पूरी तरह झूठी, स्क्वाड्रन लीडर शिवानी सिंह पूरी तरह सुरक्षित
BIG NEWS : भारतीय महिला वायुसेना पायलट के पकड़े जाने की खबर पूरी तरह झूठी, स्क्वाड्रन लीडर शिवानी सिंह पूरी तरह सुरक्षित
Grand News May 10, 2025
BIG NEWS : सोशल मीडिया पर फैला भ्रामक दावा, पाकिस्तान ने भारत के S-400 सिस्टम को किया नष्ट, PIB ने बताया पूरी तरह फर्जी
BIG NEWS : सोशल मीडिया पर फैला भ्रामक दावा, पाकिस्तान ने भारत के S-400 सिस्टम को किया नष्ट, PIB ने बताया पूरी तरह फर्जी
Grand News May 10, 2025
CG NEWS : संदिग्धों के खिलाफ पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों की हो रही जांच
CG NEWS : संदिग्धों के खिलाफ पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों की हो रही जांच
Grand News May 10, 2025
CG NEWS : राजधानी से सटे औद्योगिक क्षेत्र में बाल श्रमिकों का शोषण उजागर, दर्जन भर मासूम मुक्त
CG NEWS : राजधानी से सटे औद्योगिक क्षेत्र में बाल श्रमिकों का शोषण उजागर, दर्जन भर मासूम मुक्त
Grand News May 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?