BERAKING NEWS : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा रविवार को फिर से शुरू हो गई। तेलंगाना चरण के पांचवे दिन यात्रा गोलापल्ली से शुरू हुई। इस दौरान राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं और बच्चों संग रेस लगाकर पदयात्रियों में जोश भर दिया। कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसका वीडियो और फोटो भी पोस्ट किया है, जिसमें राहुल गांधी दौड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
यह यात्रा बच्चों में एक जोश दिलाई। राहुल के अचानक दौड़ने के कारण उनके सुरक्षाकर्मी ,तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी और अन्य लोगों ने भी दौड़ना शुरू कर दिया।
Advertisements
Advertisements