Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : किसानों की सहूलियत के लिए `एन्ड्रॉयड एप` टोकन तुंहर हाथ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
AgricultureBreaking NewsGrand NewsTechnologyअर्थव्यवस्थाछत्तीसगढ़रायपुरसामाजिक

CG NEWS : किसानों की सहूलियत के लिए `एन्ड्रॉयड एप` टोकन तुंहर हाथ

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/10/30 at 11:46 AM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

 

रायपुर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर अब समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को धान विक्रय के लिए घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने की सुविधा  करवा रहे है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पंजीकृत किसान को धान विक्रय हेतु टोकन जारी करने की प्रक्रिया के सरलीकरण एवं सुव्यवस्थित प्रबंधन के उद्देश्य से एन.आई.सी. द्वारा एन्ड्रॉयड एप ”टोकन तुंहर हाथ” विकसित किया गया है। ”टोकन तुंहर हाथ” एप की सहायता से प्रत्येक पंजीकृत किसान संबंधित उपार्जन केन्द्र में स्वयं के द्वारा निर्धारित तिथि में धान विक्रय हेतु टोकन प्राप्त कर सकेंगे। इस एप द्वारा किसान को समिति द्वारा दर्ज किसान की जानकारी पंजीकृत रकबा, बैंक खाता, टोकन एवं धान खरीदी आदि की सभी नवीनतम जानकारियां प्राप्त होंगी। इस एप के उपयोग से पंजीकृत किसानों द्वारा संबंधित समिति उपार्जन या उपार्जन केन्द्रों में आगामी 7 दिवस तक टोकन प्राप्त किया जा सकता है।

- Advertisement -
Ad image

एप के माध्यम से संबंधित समिति या उपार्जन केन्द्र में प्रत्येक दिन की खरीदी क्षमता के 30 प्रतिशत की सीमा तक ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया जा सकेगा। उक्त सीमा में भी सीमांत, लघु व दीर्घ कृषकों को उनकी पंजीकृत संख्या के अनुपात में टोकन हेतु समान अवसर उपलब्ध होगा। संबंधित समिति उपार्जन केन्द्र में शेष 70 प्रतिशत खरीदी क्षमता की मात्रा ऑफलाइन टोकन हेतु उपलब्ध रहेंगी। ताकि जो किसान एप के माध्यम से टोकन प्राप्त करने में असुविधा महसूस करते हैं। उन्हें पूर्व वर्षों की भांति समिति मॉड्यूल से टोकन प्राप्त हो सके। एप के माध्यम से टोकन जारी करने की व्यवस्था पूर्व वर्षों में समिति माड्यूल से टोकन जारी करने की व्यवस्था करने की प्रक्रिया के अलावा अतिरिक्त रूप से की जा रही है। इस प्रकार कृषकों को ऑनलाइन एवं ऑफलाईन दोनों माध्यमों से टोकन प्राप्त हो सकेगा। उक्त एप के उपयोग से निम्नलिखित लाभ संभावित हैं- समिति/उपार्जन केन्द्रों में टोकन प्राप्त करने हेतु किसानों की भीड़ में कमी आएगी। किसानों को घर बैठे धान बेचने हेतु टोकन प्राप्त हो सकेगा, उन्हें समिति, उपार्जन केन्द्रों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। किसानों को अपनी पंजीयन संबंधित जानकारी जैसे व्यक्तिगत, भूमिगत/खाता/धान खरीदी एवं भुगतान की जानकारी भी सुगमता से प्राप्त हो सकेगी।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, CG BREAKING NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article जानिए कितने समय से शुरू होगा, सूर्य देवता को अर्घ देना
Next Article IB Recruitment 2022: 10वीं पास युवाओं के लिए इंटेलिजेंस ब्यूरो में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, 69100 तक मिलेगी सैलरी

Latest News

CG transfer news : नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ी फेरबदल, कई अधिकारी कर्मचारी इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 1, 2025
Accident News: अभनपुर में भीषण सड़क हादसा, रॉयल बस और हाईवा की टक्कर में 3 की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर घायल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना रायपुर July 1, 2025
CG NEWS: स्वामिनी वंदनीय महिला सहयोग फाऊंडेशन द्वारा नि: शुल्क स्कूली छात्राओं को सेनेटरी पेड वितरण
Grand News छत्तीसगढ़ सक्ती July 1, 2025
CG NEWS: कोसा-कासा-कंचन की नगरी में स्व सहायता महिला समूह को मिला स्वरोजगार
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?