Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:  CG NEWS : समर्थन मुल्य पर धान खरीदी की हुई शुरूआत, किसानों में नजर आया उत्साह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
AgricultureBreaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़राजनादगांवरायपुरसामाजिक

 CG NEWS : समर्थन मुल्य पर धान खरीदी की हुई शुरूआत, किसानों में नजर आया उत्साह

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/11/01 at 1:27 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

CG NEWS : राजनांदगांव जिले में 1 नवंबर से समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी की शुरुआत हो चुकी है, धान खरीदी के प्रथम दिन धान बेचने किसानों में उत्साह नजर आया। वहीं धान खरीदी के लिए की गई प्रशासनिक तैयारी से किसानों ने संतुष्टि जताई है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 1 नवंबर राज्य उत्सव के अवसर पर समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी की शुरुआत की गई है। राजनांदगांव जिले के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों में किसान अपना धान बेचने सुबह से ही पहुंचने लगे हैं, तो वहीं कुछ किसान व्यवस्थाओं का जायजा लेने और धान बिक्री के लिए टोकन लेने पहुंचे। राजनांदगांव शहर के समीप ढाबा सोसाइटी में धान बेचने पहुंचे किसानों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस सोसाइटी में किसान बलदेव राम साहू ने 20 क्विंटल धान बेचकर धान खरीदी के शुरुआत की। इस दौरान कुछ किसान टोकन लेने भी पहुंचे और धान खरीदी को लेकर की गई व्यवस्थाओं का किसानों ने जायजा भी लिया। धान बिक्री के लिए पहुंचे किसानों ने प्रशासनिक स्तर पर की गई व्यवस्था को लेकर संतुष्टि जताई और धान बिक्री करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होने की बात कही।

- Advertisement -

- Advertisement -

धान खरीदी से सोसाइटी प्रबंधकों के द्वारा स्वयं को अलग रखने के बाद प्रशासनिक स्तर पर धान खरीदी को लेकर व्यापक व्यवस्था की गई, ताकि किसानों को धान बिक्री करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो। कई केंद्रों में धान खरीदी का जिम्मा डाटा एंट्री ऑपरेटर ही संभाल रहे हैं। शहर के ढाबा सोसाइटी में भी डाटा एंट्री ऑपरेटर केन्चु पटेल ने जिम्मा संभाला हुआ है। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर किसानों का धान खरीदने के लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं की गई है और आज से धान खरीदी की जा रही है।

शासन-प्रशासन के द्वारा धान खरीदी को लेकर व्यापक व्यवस्था फिलहाल धान खरीदी केंद्रों में दिखाई दे रही है। यहां शुरुआती तौर पर धान खरीदी के लिए पर्याप्त बारदाना भी उपलब्ध है, तो वहीं धान बेचने वाले किसानों की सुविधा के लिए उन्हें टोकन भी जारी किया जा रहा है, जिससे सुचारू रूप से धान खरीदी की जा रही है।

TAGGED: raipur breaking news, Raipur Hindi News, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ लोकविश्वास का नया गढ़
Next Article आज से बदल गये ये नियम, कुछ से मिलेगी राहत तो कुछ का जेब पर पड़ेगा असर

Latest News

CG NEWS:नंदनवन जंगल सफारी में जैव विविधता और टर्टल दिवस पर हुआ विशेष कार्यक्रम
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 25, 2025
CG NEWS:रेजांगला राज कलश यात्रा का रायगढ़ में ऐतिहासिक स्वागत, वीर अहीरों की गाथा से गूंजा शहर
Grand News छत्तीसगढ़ राजनादगांव May 25, 2025
CG NEWS:ऑपरेशन सिंदूर की ताकत दिखाने वाले सेना के सम्मान में निकली सिंदूर शौर्य यात्रा
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव May 25, 2025
CG NEWS : आपरेशन सिन्दूर शौर्य संगोष्ठी एवं गौरव यात्रा का आयोजन गरियाबंद में संपन्न
Grand News May 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?