Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भिलाई की सड़कों को चकाचक करने के लिए विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर नीरज पाल ने पूजा कर शुरू कराया काम, भिलाई की कई सड़कों के मरम्मत एवं संधारण का कार्य प्रारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

भिलाई की सड़कों को चकाचक करने के लिए विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर नीरज पाल ने पूजा कर शुरू कराया काम, भिलाई की कई सड़कों के मरम्मत एवं संधारण का कार्य प्रारंभ

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/11/01 at 9:21 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE
खुर्सीपार के सुभाष चौक में पूजा अर्चना कर कार्य शुरू

छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर भिलाई निगम तत्परता से इस पर अमल कर रहा है। सड़कों को सुधारने की दिशा में मिले निर्देश के बाद से भिलाई की सड़कों का संधारण एवं मरम्मत कार्य किया जा रहा है। भिलाई की कई सड़कों के मरम्मत एवं संधारण के लिए आज भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर नीरज पाल ने खुर्सीपार के सुभाष चौक में पूजा अर्चना कर कार्य को शुरू कराया। इस दौरान निगमायुक्त रोहित व्यास विशेष रूप से मौजूद रहे और उन्होंने सड़कों की सुधार की दिशा में गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए तेज गति से कार्य कराने अधिकारियों को मौके पर निर्देश दिए। अब हिचकोले खाते हुए गड्ढों से राहगीरों को निजात मिलेगा, भिलाई की बहुत सी सड़कें दुरुस्त की जाएंगी।

- Advertisement -

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

प्रारंभिक रूप से सड़कों के मरम्मत एवं संधारण के लिए भिलाई के सात प्रमुख सड़कों का चयन किया गया है, जिसकी शुरुआत आज हुई है। सड़कों के संधारण एवं मरम्मत की दिशा में भिलाई निगम ने त्वरित कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। विगत दिन ही महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास ने सड़क मरम्मत एवं संधारण के कार्य का निरीक्षण किया था। सड़कों के मरम्मत एवं संधारण के लिए विभागीय प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद सड़कों को ठीक करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। सड़कों को सुधारने की दिशा में युद्ध स्तर पर कार्य किया जाएगा। बारिश की वजह से कई सड़कों के कार्य अधूरे रह गए थे उन्हें भी पूर्ण किया जाएगा। सड़कों को ठीक करने के लिए निगम प्रशासन गंभीर है और इस दिशा में निगम कार्य कर रहा है। सड़कों के गड्ढे को भरने के लिए निगम ने सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया था, जिसके बाद से अधिकतम संसाधनों के माध्यम से सड़क रिपेयर का काम किया जा रहा है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

आज विधायक, महापौर एवं आयुक्त ने खुर्सीपार क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए कई स्थानों का निरीक्षण भी किया। संयुक्त निरीक्षण के दौरान, सुभाष चौक स्थित मैदान, नवीन कॉलेज भवन स्थित मैदान, मदर्स मार्केट, आईटीआई खेल मैदान, डबरा पारा स्थित स्टेडियम तथा गौतम नगर स्थित परिसर का निरीक्षण करते हुए इसके विकास के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार करने पर चर्चा की गई। इस दौरान अपर अशोक द्विवेदी, खुर्सीपार के जोन अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, विधायक प्रतिनिधि डी.कॉम राजू, ब्लॉक अध्यक्ष तुलसी पटेल, पार्षद एम. लक्ष्मी गोपाल, जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, कार्यपालन अभियंता संजय बागड़े, सहायक अभियंता अखिलेश चंद्राकर एवं चंद्रकांत साहू आदि मौजूद रहे।

 

 

 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Chhattisgarh Rajyotsava 2022 :राज्योत्सव के समापन समारोह पर विभिन्न अलंकरणों से सम्मानित हुई विभूतियां
Next Article छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2022 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी स्टालों में लगे प्रोडक्ट की ली जानकारी, जिंदल स्टील के स्टाफ से की मुलाकात

Latest News

CG NEWS : काम के पहले ही दिन फैक्ट्री में करंट लगने से नाबालिग मजदूर की मौत, प्रबंधन ने दिया 15 लाख रुपये का चेक
Grand News May 20, 2025
CG NEWS: शिक्षिका का अपहरण करने वाला मुख्य आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
Grand News छत्तीसगढ़ May 20, 2025
CG NEWS: गर्मी में स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों का जायजा लेने सारंगढ़ हॉस्पिटल पहुंचे कलेक्टर डॉ. कन्नौजे
Grand News छत्तीसगढ़ May 20, 2025
CG NEWS : पूर्व सरपंच ने राशन में की गड़बड़ी,175 क्विंटल चावल पाया गया कम, आरोपी गिरफ्तार
Grand News May 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?