Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 100 से अधिक स्थानों पर अवैध होर्डिंग एवं पोस्टर पर कार्यवाही करते हुए निगम अधिकारियों ने गंदगी फैलाने वालों से वसूला जुर्माना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

100 से अधिक स्थानों पर अवैध होर्डिंग एवं पोस्टर पर कार्यवाही करते हुए निगम अधिकारियों ने गंदगी फैलाने वालों से वसूला जुर्माना

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/11/01 at 9:32 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE
अवैध होर्डिंग एवं पोस्टर को हटाने आज भिलाई में चलाया गया बड़ा अभियान

अवैध होर्डिंग एवं पोस्टर को निकालने आज भिलाई निगम ने दिनभर बड़ी कार्रवाई की और 100 से अधिक स्थानों से अवैध पोस्टर एवं होर्डिंग को हटाकर जब्ती बनाया। इसके साथ ही गंदगी फैलाने वालों से तथा सड़क बाधा करने वालों से जुर्माना भी वसूल किया गया। निगमायुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर आज सभी जोन क्षेत्र में अवैध होर्डिंग एवं अवैध पोस्टर को हटाने की कार्यवाही सुबह से अभियान चलाकर की गई।

- Advertisement -
Ad image

कई स्थानों पर दुकानदारों के द्वारा अतिरिक्त रूप से शेड बढ़ाकर दुकान संचालित करने पर उन्हें अपने दायरे में ही दुकान संचालित करने हिदायत दी गई, ऐसे लोगों को नोटिस भी जारी किया जाएगा तथा सूचना भी दी जा रही है। नहीं मानने वालों पर कार्रवाई की जाएगी, आज गंदगी फैलाने एवं सड़क बाधा इत्यादि को लेकर 20850 रुपए जुर्माना विभिन्न स्थानों से वसूल किया गया।

- Advertisement -

- Advertisement -

प्रारंभिक तौर पर नेशनल हाईवे और भिलाई की प्रमुख सड़कों से अवैध पोस्टर एवं अवैध होर्डिंग हटाए जा रहे हैं। अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी के नेतृत्व में सार्वजनिक एवं शासकीय स्थानों का भी निरीक्षण कर हटाने की कार्रवाई की जा रही है। आवागमन में सुविधा बनाने तथा शहर सौंदर्यीकरण के लिए अवैध होर्डिंग आदि को हटाने की कार्रवाई की जा रही है, कई स्थानों पर यह सड़क बाधा का भी कारण बन रहे हैं तथा नाली सफाई को भी प्रभावित करते हैं। आज भिलाई निगम ने एक साथ सभी प्रमुख स्थानों पर बड़ा अभियान चलाते हुए अवैध होर्डिंग एवं पोस्टर के विरुद्ध कार्रवाई की। इस दौरान जोन आयुक्त एवं सहायक राजस्व अधिकारी की टीम भी मौके पर मौजूद रही।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2022 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी स्टालों में लगे प्रोडक्ट की ली जानकारी, जिंदल स्टील के स्टाफ से की मुलाकात
Next Article कृम नाशक दवाई पिलाने से 55 मवेशियों की हुई मौत, जिला मुख्यालय के पशु चिकित्सक कर रहे इलाज

Latest News

CG CRIME NEWS : साली को सामान लाने भेजा और मोटे धागे से घोंट दिया पत्नी का गला, शराबी पति गिरफ्तार 
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 10, 2025
Audi A4 Signature Edition : भारत में लॉन्च हुई ऑडी ए4 सिग्नेचर एडिशन, जानें कीमत से लेकर सभी खास फीचर्स 
Grand News June 10, 2025
CG NEWS : मुख्यमंत्री साय ने शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को दी श्रद्धांजलि : पार्थिव शरीर को कंधा देकर दी अंतिम विदाई
Grand News June 10, 2025
CG NEWS : आनोखे अंदाज में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, लगाने की जगह की गई कटाई 
छत्तीसगढ़ सक्ती June 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?