Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भिलाई के शेयर कारोबारी की हत्या, मुंह बोले मामा ने छह दोस्तों के साथ मिलकर पहले जमकर पीटा फिर शव के टुकड़े करके नदी में बहाया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

भिलाई के शेयर कारोबारी की हत्या, मुंह बोले मामा ने छह दोस्तों के साथ मिलकर पहले जमकर पीटा फिर शव के टुकड़े करके नदी में बहाया

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/11/03 at 12:12 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

- Advertisement -

भिलाई स्मृति नगर में रहने वाले शेयर ट्रेडिंग व्यवसायी निलेश डेहरे की उसके ही मुंहबोले मामा ने अपने छह दोस्तों के साथ मिलकर हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक के शव के टुकड़े-टुकड़े कर उसे बोरियों में भरकर नदी में बहा दिया था। व्यवसायी की गुमशुदगी की सूचना पर पुलिस ने मोबाइल डिटेल खंगाला तो आखिरी लोकेशन सिमगा मिला। इसी आधार पर पुलिस ने संदेहियों पर शिकंजा कसा तब जाकर हत्या का यह राज खुला। बुधवार को पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर महासमुंद के जंगल से शव का एक हिस्सा बरामद किया है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

- Advertisement -

दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया, कि मृतक मूलत: बेमेतरा का निवासी था। वह स्मृति नगर में किराए के मकान में रहता था। वह 7 अक्टूबर से गायब था। 17 अक्टूबर को परिजनों ने स्मृति नगर चौकी में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक के मामा मोंटू को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तब उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया ।आरोपी मामा ने बताया कि उसने अपने छह दोस्तों के साथ मृतक को जमकर पीटा जिससे उसकी मौत हो गई। उसके बाद शव को तीन बोरियों में भरकर शिवनाथ में नदी में बहा दिया था। एक बोरी को आरोपी ने जंगल में फेक दिया था। पुलिस ने बताया कि फिलहाल इस मामले में मुख्य आरोपी सहित कई अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आज पुलिस इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके वारदात के अन्य पहलुओं का खुलासा करेगी।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : राज्य स्थापना दिवस पर एसएसपी ने प्रयास के बच्चों के लिए भिजवाई ड्राई फ्रूट्स और मिठाई, खिल उठे मासूमों के चेहरे
Next Article CG NEWS : भाजपा महिला मोर्चा ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Latest News

सादगी में नेतृत्व की मिसाल बने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सिमगा के ढाबे पर आमजन के बीच बैठकर लिया स्थानीय व्यंजनों का स्वाद,सुशासन तिहार की व्यस्तता के बावजूद जनता से आत्मीय संवाद को दी प्राथमिकता
Grand News May 28, 2025
May 28, 2025
Grand News May 28, 2025
CG News : डॉक्टर के खुदकुशी मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, अश्लील वीडियो किए थे वायरल
क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग May 27, 2025
CG News : हमेशा धैर्य रखियेगा सहजता के साथ भगवान आपका निश्चित ही भला करेंगे, धैर्य मानव की संपत्ति है – राजन जी महाराज
छत्तीसगढ़ May 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?