Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रिश्वत लेते गरियाबंद जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी चढ़ा एन्टी करप्शन ब्यूरो के हत्थे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

रिश्वत लेते गरियाबंद जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी चढ़ा एन्टी करप्शन ब्यूरो के हत्थे

Vijay Sinha
Last updated: 2022/11/04 at 9:09 PM
Vijay Sinha
Share
2 Min Read
SHARE

गरियाबंद जनपद पंचायत CEO डिप्टी कलेक्टर करुण डहरिया को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए ACB की टीम ने रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को ACB रायपुर (Anti-Corruption Bureau) की टीम गरियाबंद जनपद पंचायत कार्यालय पहुंची, जहां डिप्टी कलेक्टर को बोरवेल का बिल पास कराने के एवज में रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

ग्राम पंचायत चिखली, मालगांव और मजरकटा में 15वें वित्त से 4 बोरवेल खनन के लिए पहली किस्त 3 लाख निकलवाना था। इसके लिए 20 हजार रुपए की मांग करुण डहरिया ने की थी। कांग्रेस नेता शफीक खान से जनपद पंचायत सीईओ करुण डहरिया ने 30 अक्टूबर ये रकम मांगी थी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

4 नवंबर को कांग्रेस नेता शफीक खान ने पैसा देने की बात कही थी। शफीक खान ने ACB से इस बात की शिकायत की। जिसके बाद ACB ने उसे 20 हजार रुपए देकर जनपद पंचायत CEO करुण डहरिया के पास भेजा। जब शफीक ने अधिकारी को पैसा दिया, तो तुरंत एसीबी अधिकारी वहां पहुंचे और पैसे को जब्त कर करुण डहरिया को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

एसीबी के 20 अधिकारी 4 गाड़ियों में आज गरियाबंद पहुंचे थे। डिप्टी कलेक्टर करुण डहरिया ने 7 महीने पहले ही जनपद पंचायत सीईओ के रूप में पदभार ग्रहण किया था। उनके खिलाफ पहले भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे।

- Advertisement -

करुण डहरिया मूल रूप से कोरबा जिले के रहने वाले हैं। वे 2019 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। उनकी पहली पोस्टिंग जांजगीर-चांपा में SDM के रूप में हुई थी। इसके बाद उनका ट्रांसफर पामगढ़ SDM के तौर पर हुआ था। तीसरी पोस्टिंग के तौर पर वे गरियाबंद आए, जहां वे जनपद पंचायत CEO के रूप में कार्यरत हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, युवक की दर्दनाक मौत
Next Article CG NEWS : प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए मॉक ड्रिल एक्सरसाईज

Latest News

Uttar Pradesh : यमुना नदी में डूबने से एक ही परिवार की 6 किशोरियों की मौत: हादसे से पहले बनाई गई रील हो रही वायरल, गांव में पसरा मातम
Uttar Pradesh : यमुना नदी में डूबने से एक ही परिवार की 6 किशोरियों की मौत: हादसे से पहले बनाई गई रील हो रही वायरल, गांव में पसरा मातम
NATIONAL उत्तरप्रदेश June 4, 2025
Parliament Monsoon Session : संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से होगा शुरू
Breaking News देश June 4, 2025
CG BREAKING : पीएम आवास योजना में लापरवाही बरतने वाले 14 पंचायत सचिवों का रोका गया वेतन
CG BREAKING : पीएम आवास योजना में लापरवाही बरतने वाले 14 पंचायत सचिवों का रोका गया वेतन
Breaking News छत्तीसगढ़ सरगुजा June 4, 2025
Sahara India Money Refund : सहारा इंडिया निवेशकों के भुगतान को लेकर बड़ा अपडेट, लॉगिन करें, रिफंड की स्थिति जानें, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन  
Grand News देश June 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?