Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME NEWS : 8 साल की मासूम से नाबालिग लड़के ने किया दुष्कर्म, खून से सने कपड़े देखकर परिजनों के उड़ गए होश, आरोपी गिरफ्तार   
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

CG CRIME NEWS : 8 साल की मासूम से नाबालिग लड़के ने किया दुष्कर्म, खून से सने कपड़े देखकर परिजनों के उड़ गए होश, आरोपी गिरफ्तार   

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/11/06 at 5:49 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG CRIME NEWS : नाबालिग बच्ची को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गुजरात से गिरफ्तार 
CG CRIME NEWS : नाबालिग बच्ची को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गुजरात से गिरफ्तार 
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

कोरबा। CG CRIME NEWS : जिले में शनिवार को नाबालिग लड़के ने 8 साल की बच्ची के साथ रेप किया। तीसरी क्लास में पढ़ने वाली बच्ची घटना के बाद डरी-सहमी जैसे-तैसे घर पहुंची। तो बेटी के कपड़े खून से सने हुए देखकर परिजनों के होश उड़ गए।पूरी घटना बांगो थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

पीड़ित बच्ची शनिवार को सुबह जंगल में मवेशी चराने के लिए गई थी। पड़ोस का रहने वाला 16 वर्षीय लड़का भी था, जिसे वह बच्ची चाचा कहकर बुलाती थी। आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म करके किसी से भी कुछ नहीं कहने से मना किया, और डराया-धमकाया। घटना के बाद डरी-सहमी बच्ची जैसे-तैसे घर पहुंची। पिता ने कहा कि जब वो और उसकी मां खेत से काम करके लौटे तो बेटी को देखकर हैरान हो गए, उसके कपड़े खून से लथपथ थे।

 

पिता ने कहा कि बेटी बहुत डरी हुई थी। उन्हें बेटी के साथ कुछ गलत होने का अंदेशा हुआ। तब बच्ची की मां ने बेटी से पूछताछ की, लेकिन बच्ची डर के कारण कुछ बता नहीं पा रही थी। बहुत पूछने के बाद उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी माता-पिता को दी। माता-पिता ने तुरंत डायल 112 को कॉल किया और उसे बांगो उप स्वास्थ्य केंद्र ले गए। बच्ची को प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रवाना कर दिया।

 

रात करीब डेढ़ बजे बच्ची को जिला अस्पताल कोरबा में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर है। बच्ची के पिता ने बताया कि उनकी 3 बेटियां हैं। सबसे छोटी बेटी को वे अपने साथ लेकर गए थे। बीच वाली बेटी घर में थी और ये सबसे बड़ी बेटी है, जिसके साथ जंगल में मवेशी चराने के दौरान घटना हुई। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविन्द्र कुमार जनार्दन ने बताया कि जिला अस्पताल से उन्हें मेमो मिला है। केस डायरी को बांगो थाने भेजा जाएगा।

 

बांगो थाना पुलिस ने कहा कि उन्हें अभी घटना की जानकारी नहीं दी गई है। जैसे ही शिकायत मिलती है, वे जांच और कार्रवाई करेंगे। सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है, लेकिन पुलिस फिलहाल इसका खुलासा नहीं कर रही और जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। बताया जा रहा है कि आरोपी पढ़ाई छोड़ चुका था और कोई काम नहीं करता था।

 

कोरबा में रेप के मामले लगातार आ रहे सामने

करीब 20 दिन पहले भी कोरबा जिले के मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सौतेले पिता ने अपनी 14 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया था। पड़ोसियों के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि घटना के वक्त उसकी मां घर पर नहीं थी। अपने छह बच्चों के साथ पिता घर पर था और उसने इनमें से एक बेटी को आइसक्रीम खिलाने के बहाने कोहड़िया क्षेत्र में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, KORBA CRIMEM NEWS, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article पूर्व सांसद चंदूलाल ने बहू को बेटी की तरह किया विदा, प्रधान आरक्षक भाई ने किया कन्यादान..इस अनुकरणीय मिसाल को मिल रही है सर्वत्र सराहना…!!
Next Article ACCIDENT NEWS : लैंडिंग के दौरान झील में क्रैश हुआ यात्री विमान, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

Latest News

CGNEWS: मंगल भवन टिकरीपारा में समाधान शिविर का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ May 15, 2025
CG NEWS : द्वितीय मुख्य परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के छात्र नंबर बढ़वाने के लिए जल्द करें आवेदन 
Grand News May 15, 2025
CGNEWS:”रायगढ़ में भक्ति ने बिखेरे रंग, साईं झूलेलाल के जयकारों से गूंजा नभ-गंगा!”
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 15, 2025
CGNEWS:धर्मजयगढ़ के ग्राम किन्धा के ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे,तीन महीने से राशन नहीं मिलने से कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा
Grand News छत्तीसगढ़ May 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?