Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पूर्व सांसद चंदूलाल ने बहू को बेटी की तरह किया विदा, प्रधान आरक्षक भाई ने किया कन्यादान..इस अनुकरणीय मिसाल को मिल रही है सर्वत्र सराहना…!!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsगरियाबंदछत्तीसगढ़

पूर्व सांसद चंदूलाल ने बहू को बेटी की तरह किया विदा, प्रधान आरक्षक भाई ने किया कन्यादान..इस अनुकरणीय मिसाल को मिल रही है सर्वत्र सराहना…!!

Vijay Sinha
Last updated: 2022/11/06 at 5:51 PM
Vijay Sinha
Share
3 Min Read
SHARE

 

स्वाइन फ्लू से पुत्र की मौत होने के बाद पूर्व सांसद ससुर ने बहू को बेटी बनाकर विधवा पुनर्विवाह कराया और विदा किया। विधवा महिला की प्रधानआरक्षक भाई ने कन्यादान किया। इस विधवा-विधुर पुनर्विवाह की चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है, इसे नेक कार्य बताकर चहूं ओर इनकी सराहना हो रही है। वहीं समाज के पदाधिकारियों ने इस पुनर्विवाह को सभी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बता रहे हैं।

- Advertisement -
Ad image

धमतरी शहर के मां विंध्यवासिनी मंदिर में चार नवंबर को देवउठनी के शुभ मुहूर्त में विधवा-विधुर पुनर्विवाह हुआ। 10 साल पहले महासमुंद के पूर्व सांसद राजिम निवासी चंदूलाल साहू के पुत्र के साथ धमतरी निवासी समाजसेवी रमादेवी साहू की पुत्री कल्याणी साहू के साथ धूमधाम से विवाह हुआ था। शादी के बाद जीवन हंसी खुशी बीत रहा था, लेकिन चार साल बाद अचानक सांसद पुत्र स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गया। जिससे उनकी मौत हो गई और कल्याणी के जीवन में अंधकार छा गया। दोनों के एक पुत्र है, जिनकी उम्र वर्तमान में नौ साल है। इसके बाद से वह बहू को बेटी के रूप में रखा था।

- Advertisement -

वहीं ग्राम लाटाबोड़ बालोद निवासी डा वीरेंद्र साहू की पत्नी का निधन प्रसव के समय हृदयाघात से हो गई, उनके ढाई वर्षीय पुत्री है। शादी के बाद से वह भी बिना पत्नी जीवन बिता रहे थे। ऐसे में दोनों के स्वजन इन दोनों के शादी करने सोचा। पुनर्विवाह के लिए दोनों परिवार तैयार हो गए। इसके बाद शुभ मुहूर्त देवउठनी के दिन धमतरी शहर के विंध्यवासिनी मंदिर में दोनों परिवार के सदस्यों, प्रदेश समाज व जिला साहू समाज के पदाधिकारियों की उपस्थिति में मंत्रोच्चार के साथ कल्याणी व डा वीरेंद्र साहू अग्नि के बीच फेरे लेकर एक दूजे के हुए। शादी के बाद दोनों ने मां विंध्यवासिनी से आशीर्वाद लिया। वहीं स्वजन व समाजजनों के पैर छू कर आशीर्वाद लिया।

- Advertisement -

इस अवसर पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, रमादेवी साहू, बड़े भाई उमाकांत प्रधान आरक्षक, छोटे भाई देवेंद्र साहू फिश इंस्पेक्टर , मौसा हिरेन्द्र साहू कार्यकारी अध्यक्ष प्रदेश युवा प्रकोष्ठ, डा वीरेंद्र गंजीर के पिता बालाराम गंजीर, बड़े भाई डामेंद्र गंजीर, बहन डा डिम्पी साहू उपस्थित थे। शादी के दौरान हलधर साहू पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष एवं महामंत्री प्रदेश साहू संघ, दयाराम साहू महामंत्री प्रदेश साहू संघ, विजय साहू पूर्व महामंत्री जिला साहू संघ, विधायक रंजना डीपेंद्र साहू, मोतीलाल साहू, हीरालाल साहू, राजिम, श्यामा साहू पूर्व जिला पंचायत सदस्य, सोनू राम साहू समेत समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article TECHNOLOGY NEWS : जाने कैसे करते है शेड्यूल मैसेज टेलीग्राम में
Next Article CG CRIME NEWS : नाबालिग बच्ची को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गुजरात से गिरफ्तार  CG CRIME NEWS : 8 साल की मासूम से नाबालिग लड़के ने किया दुष्कर्म, खून से सने कपड़े देखकर परिजनों के उड़ गए होश, आरोपी गिरफ्तार   

Latest News

CG NEWS : साय कैबिनेट विस्तार जल्द, अगले हफ्ते हो सकता है मंत्रियों का शपथ ग्रहण, इन चार नामों को लेकर चर्चाएं तेज
छत्तीसगढ़ June 7, 2025
BREAKING NEWS : भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए असम से उम्मीदवार का किया ऐलान 
Grand News June 7, 2025
Mahtari Vandan Yojana: क्या आपके पति ने भी की है दूसरी शादी? तो भूल जाइए महतारी वंदन योजना! सौ से ज्यादा महिलाएं योजना से वंचित
Mahtari Vandan Yojana: पति ने की है दूसरी शादी? तो भूल जाइए महतारी वंदन योजना! सौ से ज्यादा महिलाएं योजना से वंचित
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS : बकरीद की खुशियां मातम में बदली, सलीम ने फांसी लगाकर दे दी जान 
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?