Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : छत्तीसगढ़ की प्रख्यात चेस खिलाड़ी किरण अग्रवाल बनी भारतीय शतरंज टीम की कोच, छग प्रदेश शतरंज संघ के संरक्षक गुरुचरण सिंह होरा ने दी बधाई 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsखेलछत्तीसगढ़रायपुर

CG NEWS : छत्तीसगढ़ की प्रख्यात चेस खिलाड़ी किरण अग्रवाल बनी भारतीय शतरंज टीम की कोच, छग प्रदेश शतरंज संघ के संरक्षक गुरुचरण सिंह होरा ने दी बधाई 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/11/07 at 9:43 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : प्रदेश की प्रख्यात चेस खिलाड़ी किरण अग्रवाल बनी भारतीय शतरंज टीम के कोच, छग प्रदेश शतरंज संघ के संरक्षक गुरुचरण सिंह होरा ने दी बधाई 
CG NEWS : प्रदेश की प्रख्यात चेस खिलाड़ी किरण अग्रवाल बनी भारतीय शतरंज टीम के कोच, छग प्रदेश शतरंज संघ के संरक्षक गुरुचरण सिंह होरा ने दी बधाई 
SHARE

 

Contents
किरण अग्रवाल की उपलब्धियां भारतीय टीम के खिलाडियों के नाम भारतीय शतरंज टीम के कोचेस

रायपुर। CG NEWS : दुर्ग जिले के भिलाई की प्रख्यात अंतर्राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी कु. किरण अग्रवाल को अखिल भारतीय शतरंज महासंघ ने भारतीय शतरंज टीम की कोच नियुक्त किया है। इससे पूर्व 2004 में भी किरण ने भारतीय शतरंज टीम की कोच बनने का गौरव हासिल किया था। वहीँ छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के संरक्षक गुरुचरण सिंह होरा ने कु. किरण अग्रवाल को भारतीय शतरंज टीम की कोच बनने पर बधाई देते हुए कहा कि – उन्हें काफी अनुभव है, जो टीम इंडिया को और भी ज्यादा बेहतर बनाएगा। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में भारत को नई ऊंचाईयां छूने में मदद मिलेगी।

- Advertisement -
Ad image

 

आगामी 13 नवम्बर से 23 नवम्बर तक श्रीलंका में आयोजित होने जा रही कामनवेल्थ चेस चेम्पियनशिप में शामिल होने वाली 16 सदस्यीय भारतीय टीम में किरण बतौर कोच शिरकत करेंगी। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ द्वारा किरण अग्रवाल को कोच बनाये जाने पर प्रदेश के शतरंज खिलाडियों में हर्ष व्याप्त है। किरण के इस अनुभव का लाभ निश्चित रूप से आने वाले दिनों में प्रदेश के होनहार शतरंज खिलाडियों को मिलेगा। उल्लेखनीय है कि शतरंज ओलंपियाड के समय छत्तीसगढ़ में टॉर्च रिले लाया गया था तथा टॉर्च थामने का सौभाग्य भी किरण को मिला था।

 

किरण अग्रवाल की उपलब्धियां 

किरण अग्रवाल प्रदेश की एकमात्र महिला शतरंज खिलाड़ी है जिसे वीमेन फीडे मास्टर का टाइटल विश्व शतरंज महासंघ द्वारा प्रदत्त किया गया है। किरण ने लंदन, दुबई,जर्मनी, यूगोस्लाविया, बांग्लादेश , दोहा (कतर) जैसे लगभग 15 से अधिक प्रमुख देशों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने प्रदर्शन से प्रतिद्वंदियों को लोहा मनवा चुकी हैं। इनकी उपलब्धियों को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने 1986 में विक्रम एवार्ड से नवाजा ।

 

भारतीय टीम के खिलाडियों के नाम 

1 राहुल रामकृष्णन अंडर-8

2 ए चारवी अंडर-8

3 विवान विशाल साह अंडर-10

4 आद्य रंगनाथ अंडर-10

5 गौतम कृष्ण अंडर-12

6 सुरभि गुप्ता अंडर-12

7 बागवे गौरांग अंडर-14

8 अनुपम श्री कुमार अंडर-14

9 एम प्रवेश अंडर-16

10 एस तनीषा अंडर-16

11सोहम कोमेत्रा अंडर-18

12 वी रिंधिया अंडर-18

13 प्रियंका अंडर-20

14 पी इनियन सीनियर

15 चितलांगे साक्षी सीनियर

16 भाग्यश्री थिप्से सीनियर

 

भारतीय शतरंज टीम के कोचेस

1 प्रवीण थिप्से

2 व्ही रविचंद्रन

3 प्रसन्नजीत दत्ता

4 किरण अग्रवाल

किसी भी खेल में कोच की एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ ने पुनः किरण अग्रवाल की उपलब्धियों को दृष्टिगत रखते हुए महिला टीम की कोच के रूप में यह जिम्मेदारी सौंपी है। आशा की जानी चाहिए कि किरण की मार्गदर्शन में गठित भारतीय टीम विदेश की धरती पर अपना परचम लहराने में कामयाब होगी।

TAGGED: # latest news, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG, Latest News In Raipur, raipur breaking news, Raipur Hindi News, RAIPUR NEWS, Raipur News In Hindi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article प्रथम दिन खेल महोत्सव में हुआ मैराथन दौड़, खेलों में भी प्रतिभागियों ने दिखाया अपने खेल का जोहर
Next Article  CG NEWS : करंट की चपेट में आने से हांथी की मौत   CG NEWS : करंट की चपेट में आने से हांथी की मौत 

Latest News

CG NEWS: 9वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल से गायब होकर घर में लगाई फांसी, जांच में जुटी FSL टीम
Grand News छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर July 25, 2025
CRIME NEWS: सड्डू में दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या, जुए और सट्टे के पैसे पर शुरू हुआ विवाद बना खूनी झगड़े की वजह
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर July 25, 2025
Entertainment: ना बॉलीवुड ना साउथ, मराठी स्टार बनेगा भरत! ‘रामायण’ में रणबीर के साथ दिखेगा दम
bollywood Grand News छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन July 25, 2025
WAR 2 TRAILER: ऋतिक VS Jr NTR की जंग से थर्राया इंटरनेट, ‘इंडिया फर्स्ट’ मिशन में भिड़े दो देशभक्त
bollywood Grand News VIRAL VIDEO मनोरंजन July 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?