Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पहचान चोरी होने के बाद एलन मस्क नाराज, ब्लू टिक वाले ट्विटर यूजर्स अब नहीं बदल सकेंगे नाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsटेक्नोलॉजी

पहचान चोरी होने के बाद एलन मस्क नाराज, ब्लू टिक वाले ट्विटर यूजर्स अब नहीं बदल सकेंगे नाम

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/11/07 at 4:27 PM
Mahak Qureshi
Share
3 Min Read
SHARE

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter इन दिनों कई बदलावों से गुजर रहा है और एलन मस्क की ओर से इसे खरीदे जाने के बाद यूजर्स को ब्लू टिक के बदले भुगतान करना होगा। हाल ही में पहचान चोरी होने के बाद मस्क ने अब साफ किया है कि अगर ट्विटर यूजर्स किसी दूसरे के नाम या पहचान के साथ ट्वीट करेंगे तो उनके अकाउंट पर बैन लगा दिया जाएगा।

- Advertisement -

बीते दिनों वेरिफाइड अकाउंट की पहचान बदलकर एलन मस्क और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के नाम से फर्जी ट्वीट किए जा रहे थे। हालांकि, नया बदलाव सभी ट्विटर यूजर्स के लिए किया जा रहा है और केवल वेरिफाइड अकाउंट्स पर बैन की कार्रवाई नहीं की जाएगी। प्लेटफॉर्म ने बीते दिनों दो वेरिफाइड ट्विटर यूजर्स के अकाउंट्स पर बैन लगाया है।

ऑस्ट्रेलिया के प्रोफेसर ने चुराई थी मस्क की पहचान
बीते दिनों ऑस्ट्रेलिया में हिंदी भाषा के प्रोफेसर इआन वूलफोर्ड ने मस्क की पहचान चोरी कर ली थी और अपने नाम से लेकर प्रोफाइल फोटो और बायो तक मस्क के असली प्रोफाइल की तरह कर दी थी। इयान ने मस्क की पहचान के साथ हिंदी और भोजपुरी में ट्वीट्स किए थे, जिसके बाद उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया। ऐसी ही कार्रवाई करीब 20 लाख फॉलोअर्स वाले कैथी ग्रिफिन्स के अकाउंट पर पहचान चोरी के चलते की गई थी।

बिना कोई चेतावनी दिए सीधे लगाया जाएगा बैन
मस्क ने एक ट्वीट में साफ किया है कि अगर कोई यूजर दूसरे की पहचान चोरी करता है तो बिना कोई चेतावनी दिए सीधे उसके अकाउंट पर बैन लगा दिया जाएगा। साथ ही प्लेटफॉर्म अब अफवाहों और फेक न्यूज पर कार्रवाई करने के लिए कई बदलाव करने वाला है और जल्द यूजर्स को लंबे आर्टिकल्स शेयर करने का विकल्प भी मिलने वाला है।

ब्लू टिक मिलने के बाद नाम नहीं बदल सकेंगे आप
वेरिफिकेशन के बाद यूजर्स अपना यूजरनेम नहीं बदल सकते हैं लेकिन प्रोफाइल पर नाम बदलने का विकल्प अब तक मिल रहा था। मस्क ने साफ किया है कि अगर ब्लू टिक मिलने के बाद किसी यूजर ने अपने नाम में बदलाव किया तो उसका ब्लू टिक हटा दिया जाएगा। इस फैसले के साथ साफ हो गया है कि कोई वेरिफाइड अकाउंट अपनी पहचान में बदलाव नहीं कर सकेगा और मस्क की पहचान चोरी जैसे अन्य मामले सामने नहीं आएंगे।

TAGGED: despidos twitter, elon musk buying twitter, elon musk buys twitter, elon musk fires twitter employees, elon musk twitter, elon musk twitter board, elon musk twitter deal, elon musk twitter layoffs, elon musk twitter news, elon musk twitter offer, elon musk twitter takeover, elon twitter, elon twitter deal, musk twitter, Twitter, twitter deal, twitter elon, twitter elon musk, twitter layoff, twitter layoffs, twitter musk, Twitter News, twitter takeover
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ACCIDENTALLY NEWS : रायगढ़ के शालिनी कॉन्वेंट स्कूल की दूसरी मंजिल से 9th क्लास की छात्रा नीचे गिरी, पुलिस जांच में जुटी
Next Article CG NEWS : जिला भाजपा महिला मोर्चा की निष्कासित पूर्व अध्यक्ष मंजुलता नायक का हुआ पुनः में प्रवेश

Latest News

Farmer Loan: किसानों के लिए खुशखबरी, बिना गिरवी रखे मिलेगा लाखों का लोन!
Business Grand News छत्तीसगढ़ देश June 1, 2025
CG ACCIDENT NEWS : हाइवा की टक्कर से बाइक सवार दादा – पोते की मौत, दादी की हालत गंभीर, परिवार में पसरा मातम 
Grand News June 1, 2025
BIG CRIME : हैवानियत की हदें पार, साली की हत्या कर कटा सिर लेकर सड़क पर घूमता रहा दरिंदा!
Breaking News Grand News NATIONAL क्राइम देश June 1, 2025
CG: Dr. Munnalal Devdas made Heman Yadav
CG: डाॅ मुन्नालाल देवदास ने हेमन यादव को स्वयं के खर्चे से पढा़कर बनाया छत्तीसगढ़ का सुपर कार्टूनिस्ट
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?