Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : खुदके जाल में फंसा मछुआरा, करंट लगने से हुई मौत, नाराज परिजनों ने अस्पताल में किया जमकर बवाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़बिलासपुर

CG NEWS : खुदके जाल में फंसा मछुआरा, करंट लगने से हुई मौत, नाराज परिजनों ने अस्पताल में किया जमकर बवाल

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/11/08 at 8:13 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : खुदके जाल में फंसा मछुआरा, करंट लगने से हुई मौत, नाराज परिजनों ने अस्पताल में किया जमकर बवाल
CG NEWS : खुदके जाल में फंसा मछुआरा, करंट लगने से हुई मौत, नाराज परिजनों ने अस्पताल में किया जमकर बवाल
SHARE

 

- Advertisement -

बिलासपुर। CG NEWS : जिले में नदी में बिजली तार से करंट लगाकर मछली मार रहा युवक खुद करंट से झुलस गया और उसकी मौत हो गई। बिजली करंट से बुरी तरह झुलसे युवक को इलाज के लिए मस्तूरी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, उसकी मौत हो गई। इधर, छुट्‌टी होने के कारण अस्पताल में कोई डॉक्टर और स्टाफ नहीं मिलने से युवक का उपचार नहीं होने का आरोप लगाते हुए नाराज परिजन और ग्रामीणों ने अस्पताल में जमकर हंगामा मचाते हुए तोड़फोड़ कर चक्काजाम कर दिया। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम पाली निवासी कन्हैया लाल कैवर्त्य (32) पिता बहोरिक लाल कैवर्त्य खेती-किसानी करता था। मंगलवार की सुबह उसने अरपा नदी में मछली मारने के लिए बिजली तार से पानी में करंट लगाया था। इस दौरान वह खुद करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया और बेहोश हो गया।

- Advertisement -

 

पिता देखने गया तब बेहोश पड़ा था युवक

कन्हैया सुबह से घर से निकला था। इस बीच दोपहर तक घर नहीं पहुंचने पर उसके पिता बहोरिक उसे देखने के लिए गया, तब वह बेहोश पड़ा था। उसने बिजली तार को खंभे से निकाला और परिजन की मदद से गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए पुलिस के डायल 112 की मदद मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। लेकिन, अस्पताल ले जाते समय ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। इधर, छुट्‌टी होने के कारण अस्पताल में स्टाफ और डॉक्टर नहीं मिले। इस पर परिजनों का आरोप था कि उपचार नहीं मिलने के कारण युवक की मौत हो गई। इसके बाद परिजन भड़क गए।

 

कन्हैया की मौत के बाद उसके परिजन आक्रोशित होकर अस्पताल में हंगामा मचाने लगे। इस दौरान उनके साथ ग्रामीणों की भीड़ भी आ गई। नाराज लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दिया और सड़क में आकर चक्काजाम कर दिया। इधर, इस घटना की जानकारी होने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान भीड़ ने डॉक्टरों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर लाश को रख दिया था। इसके चलते मस्तूरी- पामगढ़ रोड जाम हो गया। थाना प्रभारी और प्रशिक्षु डीएसपी नुपुर उपाध्याय ने उन्हें समझाइश देकर शांत कराया। पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हो गया। चक्काजाम के चलते करीब आधा घंटे तक आवागमन बाधित रहा।

TAGGED: # latest news, BIG NEWS, BILASPUR ACCIDENT NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR NEWS : खराब रिजल्ट से होमियोपैथी छात्रों में आक्रोश, 10 प्रतिशत भी नहीं हुए पास, रिवॉल्यूशन, रीचेक का मौका भी नहीं, NSUI ने आयुष विश्विद्यालय का किया घेराव
Next Article Chandra Grahan 2022 : चंद्र ग्रहण हुआ समाप्त, देश के कई हिस्सों में चंद्रग्रहण का दिखा अद्भुत नजारा, देखें तस्वीरें

Latest News

CG BREAKING : खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 13 हाइवा जब्त
CG BREAKING : खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 13 हाइवा जब्त
Breaking News छत्तीसगढ़ दुर्ग May 13, 2025
Bastar : हिमांशु ने बढ़ाया बस्तर का मान, राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
Bastar : हिमांशु ने बढ़ाया बस्तर का मान, राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
छत्तीसगढ़ बस्तर May 13, 2025
Chhattisgarh : CM विष्णुदेव साय के प्रवास ने बदल दी बल्दाकछार के टिकेश्वर की ज़िंदगी, सुशासन तिहार में युवा को मिली नौकरी
Chhattisgarh : CM विष्णुदेव साय के प्रवास ने बदल दी बल्दाकछार के टिकेश्वर की ज़िंदगी, सुशासन तिहार में मिली नौकरी
छत्तीसगढ़ May 13, 2025
14 Naxalites surrendered in CG : लाल आतंक को बड़ा झटका; 5 महिला समेत 16 लाख के इनामी 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर
14 Naxalites surrendered in CG : लाल आतंक को बड़ा झटका; 5 महिला समेत 16 लाख के इनामी 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Breaking News छत्तीसगढ़ सुकमा May 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?