Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : सिंघम मैत्रीबाग में नन्हे शावक सिंघम को देखने, लोगों की भीड़ उमड़ी 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
BHILAIBreaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़दुर्गमनोरंजनसामाजिक

CG NEWS : सिंघम मैत्रीबाग में नन्हे शावक सिंघम को देखने, लोगों की भीड़ उमड़ी 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/11/08 at 2:31 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

CG NEWS : दुर्ग। छत्तीसगढ़ में एक ऐसा चिड़ियाघर है, जो सफेद शेरों के लिए जाना जाता है। दुर्ग जिले में भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा निर्मित भारत और रूस की मित्रता के प्रतीक मैत्री बाग जू को सफेद शेरों की नर्सरी भी कहा जाता है। यहां लगभग 7 सफेद शेर और शेरनी हैं। यहां बड़ी संख्या में शावक जन्म लेते हैं। इसी तरह दो महीने पहले पैदा हुए नन्हे शावक सिंघम को अब केज के बाहर छोड़ दिया गया है। यानी सिंघम को देखने के लिए अब पर्यटकों का इंतजार खत्म हो चुका है।

- Advertisement -
Ad image

भिलाई इस्पात संयंत्र के मैत्री बाग में सिंघम को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। सिंघम अपनी मां रोमा के साथ केज के बाहर खुले आसमान में पहली बार बाहर आया। जिसे देखने के लिए स्कूली बच्चों और पर्यटकों की भीड़ लग रही है। दरअसल दो महीने पहले शावक सिंघम को सफदे शेरनी रोमा ने जन्म दिया है। शावक को किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए जू प्रबंधन ने दो माह तक सिंघम का विशेष ध्यान रखा।

- Advertisement -

- Advertisement -

मैत्री बाग जू में एक-एक कर सफेद बाघ की मौत के साथ इनकी संख्या घटती जा रही थी। ऐसे में पैदा हुआ नया शावक कई सालों बाद काफी खुशी लेकर आया है। इससे पहले जू प्रबंधन सफेद शेरनी सोनम और सुल्तान की ब्रीडिंग कराता था। लेकिन उसके दूसरे जू चले जाने से सुल्तान अकेला पड़ गया था। इस बीच उसकी दोस्ती जू की नई शेरनी रोमा के साथ हुई। इस जोड़े को एक साथ केज में रखा गया। उनकी ब्रीडिंग करवाई गई। यह प्रयोग सफल रहा और जू में फिर से सफेद शेर का कुनबा बढ़ने लगा है। जू के इंजार्ज डॉ. एनके जैन ने बताया कि मैत्री बाग में 4 सालों बाद कोई शेर पैदा हुआ है। इससे पहले 2018 में सफेद बाघ के शावक रक्षा और आजाद की किलकारी गूंजी थी। सिंघम को दो माह तक पर्यटकों से दूर रखा गया और आज सिंघम को पर्यटकों के लिए बाड़ा के बाहर छोड़ा गया। यह पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र होगा।

TAGGED: GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, raipur breaking news, Raipur Hindi News, RAIPUR NEWS, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BHILAI NEWS : गुरुपर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे BJP पार्षद दया सिंह, समाज को दी पर्व की बधाई
Next Article WATCH VIDEO : देखते ही देखते जमीन में समा गई पूरी कार, घटना का VIDEO कर देगा हैरान देखते ही देखते जमीन में समा गई पूरी कार, घटना का VIDEO कर देगा हैरान

Latest News

RAIPUR MANGO FESTIVAL: राष्ट्रीय आम महोत्सव में पहुंचे सीएम साय, जापान का 'मियाजाकी' बना सुपरस्टार, 2000 से ज्यादा किस्में प्रदर्शित
RAIPUR MANGO FESTIVAL: राष्ट्रीय आम महोत्सव में पहुंचे सीएम साय, जापान का ‘मियाजाकी’ बना सुपरस्टार, 2000 से ज्यादा किस्में प्रदर्शित
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 9, 2025
CG WEATHER UPDATE: आज गर्मी का कहर चरम पर, रायपुर में पारा पहुंचा 44 डिग्री, सभी जिलों में लू का अलर्ट जारी
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर June 9, 2025
09 JUNE 2025 HOROSCOPE: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत की बारिश, किसे रहना होगा सावधान
09 JUNE 2025 HOROSCOPE: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत की बारिश, किसे रहना होगा सावधान
Grand News छत्तीसगढ़ राशिफल June 9, 2025
“जनसेवा के प्रतीक विधायक रोहित साहू के जन्मदिन पर आधी रात से बधाइयों का लगा तांता,समर्थकों ने मनाया महोत्सव जैसा जश्न”
Grand News June 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?