Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING NEWS : वैष्णव समाज ने किया हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ शपथ लेने वाले विवेक वासनिक का पुतला दहन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़राजनादगांवसामाजिक

BREAKING NEWS : वैष्णव समाज ने किया हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ शपथ लेने वाले विवेक वासनिक का पुतला दहन

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/11/10 at 7:21 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

BREAKING NEWS :राजनांदगांव।  हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ शपथ लेने के मामले में आज राजनांदगांव वैष्णव समाज के लोगों ने राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष विवेक वासनिक का पुतला दहन कर उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग राज्य शासन से की है।
बीते दिनों बौद्ध सम्मेलन में राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष विवेक वासनिक के द्वारा हिंदू देवी देवताओं को नहीं मानने का शपथ लेते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था।

- Advertisement -
Ad image

उसके बाद विभिन्न संगठन ने इस मामले का विरोध करते हुए विवेक वासनिक को तत्काल पद से हटाने की मांग राज्य शासन से की थी और  राजनांदगांव वैष्णव समाज के लोगों ने राजगामी संपदा न्यास कार्यालय के सामने विवेक वासनिक का पुतला दहन करते हुए कहा कि विवेक वासनिक जिस पद पर काबिज हैं, वह राजनांदगांव के वैष्णव राजाओं की संपत्ति है। उन्होंने कहा कि यहां के वैष्णव राजा देवी देवताओं को मानने वाले थे, उनके राज महल में भगवान राधा कृष्ण का प्राचीन मंदिर भी है। ऐसे में उनकी राजगामी संपदा पर भगवान को ना मानने वाले व्यक्ति का बैठना वैष्णव समाज स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने राज्य शासन से तत्काल विवेक वासनिक को राजगामी संपदा अध्यक्ष के पद से हटाने की मांग की है।

- Advertisement -

राजगामी संपदा न्यास राजनांदगांव के दास राजाओं के संपत्ति के संरक्षण व देखरेख के लिए बनाई गई है। राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष के पद पर राज्य शासन ने विवेक वासनिक को नियुक्त किया है। ऐसे में उनका हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ शपथ लेने का वीडियो सामने आने के बाद विवेक वासनिक को पद से हटाए जाने की मांग करते हुए वैष्णव समाज के लोग आज बड़ी संख्या में राजगामी संपदा न्यास कार्यालय का घेराव करने पहुंचे, लेकिन पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था के चलते वह कार्यालय का घेराव नहीं कर पाए। राजगामी संपदा कार्यालय के सामने विवेक वासनिक का पुतला दहन करते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की वहीं छत्तीसगढ़ शासन से विवेक वासनिक को तत्काल पद से हटाने की मांग की, ऐसा नहीं करने पर वैष्णव समाज के द्वारा आगे और उग्र आंदोलन किए जाने की चेतावनी भी दी गई है।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन का दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर, कहाँ बीजेपी लोगों को बना रही बेवकूफ
Next Article हैवानियत की हदे पार-नातिन के गले में चाकू रख बाप ने बेटी के साथ किया बलत्कार

Latest News

CG BREAKING : सारंगढ़-बिलाईगढ़ के शिक्षा अधिकारी एलपी पटेल निलंबित, नियमों के खिलाफ किया था काम 
CG BREAKING : सारंगढ़-बिलाईगढ़ शिक्षा अधिकारी एलपी पटेल निलंबित, नियमों के खिलाफ किया था काम 
छत्तीसगढ़ बिलाईगढ़ June 13, 2025
CG ACCIDENT : ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंदा, तीन की मौके पर मौत 
CG ACCIDENT : ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंदा, तीन की मौके पर मौत 
अंबिकापुर छत्तीसगढ़ June 13, 2025
Flipkart पर 20000 रुपये में मिल रहा Motorola का 256GB वाला 5G स्मार्टफोन
Flipkart पर 20000 रुपये में मिल रहा Motorola का 256GB वाला 5G स्मार्टफोन
Technology June 13, 2025
Gariaband : अवैध रेत उत्खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो पोकलेन मशीन और हाइवा जब्त
Gariaband : अवैध रेत उत्खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो पोकलेन मशीन और हाइवा जब्त
गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?