जीवन में शिक्षा( education) का सबसे अहम स्थान होता है। हर व्यक्ति का जीवन उसकी शिक्षा पर निर्भर होता है। जैसी शिक्षा व्यक्ति को दी जाएगी, उसका जीवन उसी अनुसार चलेगा। आज हम पूरे देश में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस ( national education day) हैं। हर साल 11 नवंबर को भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के उपलक्ष्य में इस दिन को मनाया जाता है।
Read more : Horoscope Today 9 November: आज के दिन इन बातों से रहें सतर्क, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
आजाद की जयंती के उपलक्ष्य में इस दिन को मनाया जाता है। इस दिन शिक्षा के बारे में जागरूकता फैलाने और प्रत्येक व्यक्ति को साक्षर बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम और अभियान आयोजित किए जाते हैं। 11 सितंबर, 2008 को मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) ने हर साल 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।
जामिया मिलिया इस्लामिया की स्थापना
1920 में उन्हें यूपी के अलीगढ़ में जामिया मिलिया इस्लामिया की स्थापना के लिए फाउंडेशन कमेटी के सदस्य के रूप में चुना गया था। उन्होंने 1934 में विश्वविद्यालय परिसर को अलीगढ़ से नई दिल्ली स्थानांतरित करने में भी सहायता की। अब परिसर के मुख्य द्वार का नाम उनके नाम पर रखा गया है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग की स्थापना, 1951 में प्रथम भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान और 1953 में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की स्थापना की।
क्या है थीम ( theme)
हर वर्ष शिक्षा मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा दिवस की थीम तय की जाती है। इस बार की थीम है – Changing Course, Transforming Education यानी ‘कोर्स बदलना, शिक्षा को बदलना’।