Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने चाचा नेहरू के जन्मदिन ‘बाल दिवस‘ की दी बधाई 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने चाचा नेहरू के जन्मदिन ‘बाल दिवस‘ की दी बधाई 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/11/13 at 10:01 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने झीरम घाटी में शहीद नेताओं और जवानों की शहादत पर किया नमन, ट्वीट कर लिखी यह बात 
CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने झीरम घाटी में शहीद नेताओं और जवानों की शहादत पर किया नमन, ट्वीट कर लिखी यह बात 
SHARE

 

- Advertisement -

रायपुर। CG NEWS :  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन 14 नवम्बर बाल दिवस पर सभी बच्चों सहित प्रदेशवासियों को बधाई दी है। बाल दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा है कि पंडित नेहरू को बच्चे बहुत प्रिय थे। बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे। इसी स्नेह और प्रेम के कारण पंडित नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

श्री बघेल ने कहा कि बच्चे देश के भावी निर्माता होते हैं। एक मजबूत पीढ़ी के निर्माण के लिए जरूरी है कि हम बच्चों के शारीरिक, मानसिक, शैक्षिक विकास के साथ नैतिक विकास के बारे में भी सोचें, अपनी संस्कृति और सभ्यता से उनका परिचय कराएं। बाल दिवस बच्चों के पोषण, शिक्षा, विकास और चरित्र निर्माण के लिए सोच-विचार करने और आवश्यक कदम उठाने का दिन है।

- Advertisement -

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पंडित नेहरू के पदचिन्हों पर चलते हुए कई निर्णय लिये हैं। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल शुरू किए गए हैं। इसी तर्ज पर हिन्दी मीडियम स्कूल भी शुरू किये जा रहे हैं। बच्चों में कुपोषण को दूर करने के लिए प्रदेश में मुख्यमंत्री सुपोषण योजना शुरू की गई है। इससे लगभग दो लाख से ज्यादा बच्चे कुपोषण से मुक्त हो गए हैं।

 

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ियों में बच्चों की प्रारंभिक औपचारिक शिक्षा की व्यवस्था शुरू की गई है। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण से माता-पिता को खोने वाले बच्चों की शिक्षा-दीक्षा के लिए महतारी दुलार योजना शुरू की गई है। दूसरी संतान बालिका होने पर उसके पालन-पोषण के लिए राज्य सरकार द्वारा कौशल्या मातृत्व योजना शुरू की गई है। श्री बघेल ने कहा है कि बच्चों का भविष्य सुंदर बनाना हम सब की जिम्मेदारी है।

TAGGED: CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG, Latest News In Raipur, raipur breaking news, Raipur Hindi News, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, Raipur News In Hindi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : कोल इंडिया की रोजगार विरोधी नीतियों के खिलाफ कोल सचिव को दिखाए गए काले झंडे, “गो बैक” के लगे नारे, खदान बंद का किया आह्वान
Next Article CG NEWS : जल्द छत्तीसगढ़ आएंगे बॉलीवुड एक्टर्स, इन जिलों में होगी शूटिंग  CG NEWS : जल्द छत्तीसगढ़ आएंगे बॉलीवुड एक्टर्स, इन जिलों में होगी शूटिंग 

Latest News

CG NEWS: छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी का विस्तार, रमेश रिंकू अग्रवाल, राजकुमार भिखवानी और रितेश वाधवा मंत्री नियुक्त
छत्तीसगढ़ May 31, 2025
Oyo News: सुझाव दें और जीतें ₹3 लाख! रितेश अग्रवाल का अनोखा ऑफर: OYO की मूल कंपनी का नया नाम बताएं?
18+ Business Grand News मनोरंजन रोचक खबरें रोजगार May 30, 2025
CG : कोयला के अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर जब्त
Manendragarh - chirmiri - bharatpur छत्तीसगढ़ May 30, 2025
COVID-19 : देश में कोरोना ने बढ़ाई चिंता, महाराष्ट्र में मिले 84 नए मामले
NATIONAL देश May 30, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?