Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG WEATHER NEWS : छत्तीसगढ़ में ठंड ने दी दस्तक, गिरा पारा, निकलेे गर्म कपड़े
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG WEATHER NEWS : छत्तीसगढ़ में ठंड ने दी दस्तक, गिरा पारा, निकलेे गर्म कपड़े

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/11/13 at 7:10 PM
Neeraj Gupta
Share
5 Min Read
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में शुरु हुई कंपकंपाने वाली ठंड, रायपुर में लुढ़का पारा, लगातार बने रहेगी ठिठुरन 
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में शुरु हुई कंपकंपाने वाली ठंड, रायपुर में लुढ़का पारा, लगातार बने रहेगी ठिठुरन 
SHARE

 

रायपुर। CG WEATHER NEWS : छत्तीसगढ़ में तेज ठंड ने दस्तक दे दी है। एक दिन के भीतर कई स्थानों पर रात का तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। कोरिया में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री पेण्ड्रा रोड में 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सरगुजा में भी न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास है। वहीं सुदूर दक्षिण के बस्तर संभाग के कुछ जिलाें में उत्तर के कुछ जिलाें से अधिक ठंड पड़ रही है।

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

सामान्य तौर पर प्रदेश के सरगुजा-बिलासपुर संभाग के कई जिलाें और दुर्ग के कबीरधाम जिले में अधिक ठंड पड़ती है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। यह वहां के सामान्य न्यूनतम तापमान से एक डिग्री कम है।

- Advertisement -

 

पेण्ड्रा रोड में 11.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा जो सामान्य से तीन डिग्री तक कम है। रायपुर में कृषि विश्वविद्यालय के पास न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री, माना में 16.6 डिग्री और मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर में 17.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया। यह भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है।

 

वहीं दुर्ग में यह तापमान 16.6 डिग्री, बिलासपुर में 15.4 डिग्री, राजनांदगांव में 16.1 और जगदलपुर में 15.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। रविवार को कोरिया में प्रदेश का सबसे कम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं नारायणपुर में 11.9 तापमान रिकॉर्ड हुआ है। एक दिन पहले कबीरधाम में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री दर्ज किया गया था। बस्तर के नारायणपुर में न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री था। वहीं अंबिकापुर का तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड हुआ था। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में उत्तर से शुष्क हवाओं का आगमन हो रहा है। इसके कारण प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

 

तीन-चार दिनों तक गिरेगा पारा

मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन-चार दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। आसमान साफ रहेगा और सुबह कोहरा नजर आएगा। मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा का कहना है कि तीन दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि भी होगी। मौसम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।

 

उत्तर से ठंडी हवाएं आएंगी तो तेजी से गिरेगा तापमान

बताया जा रहा है कि सामान्य तौर पर उत्तर से आती शुष्क और ठंडी हवाओं की वजह से प्रदेश का उत्तरी-पश्चिमी हिस्सा अधिक ठंडा होता है। इस बार उत्तर से शुष्क हवाएं आने लगी हैं। जैसे ही इनकी ठंडक बढ़ेगी इन क्षेत्रों में तेजी से तापमान गिरेगा। दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी। उसके बाद ही अधिक ठंड महसूस होगी। रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच जाएगा।

 

पिछले 10 साल में नवंबर में 13 डिग्री न्यूनतम रहा है रायपुर का पारा

प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। हवा की दिशा उत्तरी होने के कारण अक्टूबर के आखिरी सप्ताह से हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। आल टाइम रिकार्ड की बात करें तो रायपुर में 139 साल पहले यानी 1883 में 22 नवंबर को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री था। पिछले 10 साल में 18 नवंबर 2012 में रात का तापमान 13.3 रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत से हवा आने के कारण अब न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। यानी ठंड में बढ़ोत्तरी होगी।

 

इस साल दिवाली से हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है। प्रदेश में रिकार्ड बारिश होने के बाद भी अब मौसम विज्ञानी अच्छी ठंड की संभावना जता रहे हैं। इस सीजन में पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक उतर चुका है। यह शीतलहर जैसी स्थिति थी। वहां रात में ओस पड़ने लगी है। पिछले 10 साल में 2012 में 17 नवंबर को वहां न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रिकार्ड किया गया।

 

तब वहां शीतलहर की स्थिति थी। कोई सिस्टम नहीं होने के कारण अभी ठंड बढ़ेगी। हालांकि मंगलवार की तुलना में ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान हल्का बढ़ा है। मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कमी आने का ट्रेंड बना रहेगा। खासकर उत्तर छत्तीसगढ़ में ज्यादा ठंड रहेगी।

 

 

 

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, CG Weather News, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG ACCIDENT NEWS : अनियंत्रित होकर पलटी स्कूल बस, पिकनिक मनाने जा रहे थे बच्चे, 10 घायल  CG ACCIDENT NEWS : अनियंत्रित होकर पलटी स्कूल बस, पिकनिक मनाने जा रहे थे बच्चे, 10 घायल 
Next Article सामंथा और चैतन्य में फिर आया LOVE अट्रैक्शन ! फिर बढ़ रहीं नजदीकियां, जानिए तलाक के बाद Ex-Husband ने क्यों किया फोन ?

Latest News

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात*
Grand News June 6, 2025
CG NEWS: बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्णुदेव साय
Grand News छत्तीसगढ़ बस्तर June 6, 2025
CG NEWS: वृक्षारोपण से भविष्य सुरक्षित करने की मुहिम, 5 जून से स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की पहल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 6, 2025
CG NEWS: विधायक अनुज ने यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल का किया शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?