Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया “नेहरू का भारत” वेब साइट का लोकार्पण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया “नेहरू का भारत” वेब साइट का लोकार्पण

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/11/14 at 2:51 PM
Mahak Qureshi
Share
3 Min Read
SHARE

देश के पहले प्रधान मंत्री और स्वप्नदृष्टा पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर 14 नवंबर 2022 को मुख्य मंत्री भूपेश बघेल के करकमलों द्वारा हमारे फाउंडेशन (PARK Foundation) की वेबसाइट “ नेहरू का भारत” http://nehrukabharat.com/ का लोकार्पण एक सादे समारोह में किया गया।

- Advertisement -

पं.नेहरू के विचारों और उनके “आइडिया ऑफ इंडिया” से आम जन को अवगत कराने और जन जन तक पहुंचाने के ध्येय से हमारी सोसायटी द्वारा एक वेबसाइट “ नेहरू का भारत” और इसके अंतर्गत डिजिटल पाक्षिक बुलेटिन प्रारंभ की गई है ।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

फासीवादी ताकतें देश के देश की बहुलता , विविधता, धर्मनिरपेक्ष ढांचे , लोकतांत्रिक स्वरूप और संविधान को समाप्त कर देना चाहती हैं। आज देश के स्वतंत्रता संग्राम, स्वतंत्रता सेनानियों और उनके बलिदान , उनके अवदान को उपेक्षित करने, नकारने और स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को खारिज कर अपनी सुविधानुसार गलत इतिहास के पुनर्लेखन का कुत्सित प्रयास सुनियोजित षड्यंत्र के तहत बड़ी तेजी से किया जा रहा है। पंडित नेहरू के विचार और उनका व्यक्तित्व इन विध्वंसकारी शक्तियों के विरुद्ध सबसे बड़ी बाधा हैं और इसीलिए आज नेहरू लगातार निशाने पर हैं। ये ताकतें अनर्गल प्रचार, भ्रामक और झूठे प्रपंच का सहारा लेकर पं. नेहरू की छवि बिगाड़ने के कुत्सित प्रयास में लगातार मुख्य एवं सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं।

- Advertisement -

इन फासीवादी ताकतों के विरुद्ध देश के पहले प्रधान मंत्री और स्वप्नदृष्टा पंडित जवाहर लाल नेहरू का “आइडिया ऑफ इंडिया” जिसमें उनकी वैश्विक समझ , विश्व बन्धुत्व, मानवतावादी दृष्टि, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और धर्मनिरपेक्ष सोच के साथ साथ समावेशी विचारधारा, उनके प्रगतिशील विचार समाहित हैं, देश के आम आदमी को इन फासीवादी और सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ को आशा और संबल प्रदाम करता है ।

- Advertisement -

नेहरू का मानवतावाद, हमारे समाज में वैज्ञानिक स्वभाव को बढ़ावा देने के बारे में उनकी गहरी चिंता, उनके धर्मनिरपेक्षता के प्रति समर्पण और हमारे देश में लोकतंत्र के मूल्यों को बनाए रखने के लिए उनकी प्रासंगिकता निरंतर बनी हुई है। हमारा रुढिवादी समाज कभी भी खुद को आधुनिक तर्कसम्मत नहीं बना सकता जब तक कि हम वैज्ञानिक सोच, धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र की प्रक्रियाओं द्वारा निर्धारित अनिवार्यताओं पर विस्तार से काम नहीं करते। इन अनिवार्यताओं में न केवल आर्थिक विकास बल्कि महत्वपूर्ण रूप से हमारी सोच प्रक्रियाओं, और हमारी सामाजिक संरचना की मूल्य प्रणाली का मौलिक परिवर्तन शामिल होगा।

– इस वेबसाइट का उद्देश्य –

– पंडित नेहरू, देश के स्वतंत्रता सेनानियों और स्वतंत्रता संग्राम के विरुद्ध जारी दुष्प्रचार के बरक्स सत्य एवं तथ्यात्मक जानकारियों से आम जन को अवगत कराना।

– सांप्रदायिकता , वैमनस्य और घृणा के विरुद्ध प्रेम,सौहार्द्र , सामाजिक समरसता और आपसी विश्वास कायम करना।

– नेहरू के आइडिया ऑफ इंडिया और संविधानवाद का संरक्षण करना

TAGGED: # Chief Minister Bhupesh Baghel, bhupesh baghel, bhupesh baghel in hindi, bhupesh baghel interview, Bhupesh Baghel Latest News, Bhupesh Baghel News, bhupesh baghel news today, chhattisgarh chief minister, chhattisgarh cm bhupesh baghel, Chief Minister, CM BHUPESH BAGHEL, cm bhupesh baghel interview, cm bhupesh baghel latest news, CM Bhupesh Baghel news, cm bhupesh baghel today news, cm bhupesh baghel up visit, cm bhupesh baghel visit to up, samdish bhupesh baghel
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIGARH NEWS : हर्ष चैनल के संचालक से केबल आपरेटर्स परेशान, मंत्री-विधायक से मांगी मदद
Next Article RAIPUR NEWS : गुजराती स्कूल में बाल दिवस पर किड्स कार्निवाल किलकारी का आयोजन,मुख्य अतिथियों द्वारा प्रतिभावान बच्चों को किया सम्मानित

Latest News

CG NEWS: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर रायगढ़ में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से तंबाकू विरोधी संदेश 
Grand News Health छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 31, 2025
Raipur News: CCPL 2025 में दर्शकों की बल्ले-बल्ले! फ्री VIP टिकट, मुफ्त भोजन और स्पेशल सीटिंग, मिलेगा सुनहरा मौका
Raipur News: CCPL 2025 में दर्शकों की बल्ले-बल्ले! फ्री VIP टिकट, मुफ्त भोजन और स्पेशल सीटिंग, मिलेगा सुनहरा मौका
Grand News May 31, 2025
New 5G phone:अगर आपका बजट 10,000 और आप नया 5जी फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपकी तलाश यहां पूरी होने वाली है।
Business Grand News Technology छत्तीसगढ़ May 31, 2025
Post Office Scheme : रोजाना जमा करें मात्र 50 रूपये, मिलेंगे 35 लाख, ऐसे उठाए Post Office की इस स्किम का लाभ 
देश May 31, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?