Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के विभिन्न पदों की संविदा भर्ती के नियुक्ति आदेश निरस्त, मेरिट के आधार पर होगी भर्ती प्रक्रिया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़देशसामाजिक

CG NEWS : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के विभिन्न पदों की संविदा भर्ती के नियुक्ति आदेश निरस्त, मेरिट के आधार पर होगी भर्ती प्रक्रिया

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/11/17 at 4:36 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

CG NEWS : सक्ती। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम (सेजन) स्कूल जिला – सक्ती की भर्ती प्रक्रिया में सहायक शिक्षक अंग्रेजी माध्यम (संविदा भर्ती) एवं कम्प्यूटर शिक्षक (संविदा भर्ती) की भर्ती के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई है। कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने प्राप्त शिकायत के संबंध में जांच पश्चात् सहायक शिक्षक अंग्रेजी माध्यम (संविदा भर्ती) एवं कम्प्यूटर शिक्षक (संविदा भर्ती) की नियुक्ति आदेश निरस्त कर दिया गया है। साथ ही सेजस समिति को 3 दिवस के भीतर नियमानुसार मरिट के आधार पर आदेश जारी किये जाने हेतु निर्देश दिए है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार- सहायक शिक्षक अंग्रेजी माध्यम (संविदा भर्ती) सेजस स्कूल जिला सक्ती की भर्ती प्रक्रिया में शिकायतकर्त राकेश कुमार देवांगन के शिकायत के संबंध में भर्ती प्रक्रिया की जांच हेतु एक समिति गठित की गई थी, जिसके जांच प्रतिवेदन रिपोर्ट के अनुसार खुशबु साहू सहायक शिक्षक अंग्रेजी माध्यम संविदा भर्ती अभ्यर्थी द्वारा अनारक्षित मुक्त वर्ग में आवेदन किया गया था।  जबकि नियुक्ति आदेश अ.पि.वर्ग संवर्ग में जारी किया गया। उक्त नियुक्ति आदेश को निरस्त किये जाने की अनुशंसा की गई है। अतः जांच प्रतिवेदन के आधार पर सहायक शिक्षक अंग्रेजी माध्यम संविदा भर्ती अभ्यर्थी खुशबू साहू नियुक्ति आदेश को निरस्त किया जाता है। सेजस संविदा भर्ती समिति को आदेशित किया की सहायक शिक्षक अंग्रेजी माध्यम संविदा भर्ती का 3 दिवस के भीतर मेरिट के आधार पर संवर्गवार नया संशोधित आदेश जारी किया जाये।
इसी प्रकार कम्प्यूटर शिक्षक अंग्रेजी माध्यम (संविदा भर्ती) सेजस स्कूल की भर्ती प्रक्रिया में शिकायतकर्ता आस्था द्विवेदी के शिकायत के संबंध में भर्ती प्रक्रिया की जांच हेतु एक समिति गठित की गई थी। जिसके जांच प्रतिवेदन रिपोर्ट के अनुसार कम्प्यूटर शिक्षक अंग्रेजी माध्यम (संविदा भर्ती) के साक्षात्कार में साक्षात्कार कोरम पूर्ण नहीं होने के कारण नियुक्ति आदेश को निरस्त किये जाने की अनुशंसा की गई है। उक्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर कम्प्यूटर शिक्षक अंग्रेजी माध्यम (संविदा भर्ती) का नियुक्ति आदेश को निरस्त किया जाता है। सेजस संविदा भर्ती समिति को आदेशित किया की कम्प्यूटर शिक्षक अंग्रेजी माध्यम (संविदा भर्ती) प्रक्रिया में नवीन साक्षात्कार पैनल का गठन कर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर 3 दिवस के भीतर के नियुक्ति आदेश जारी किया जाये।

- Advertisement -
Ad image
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, CG BREAKING NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR CRIME NEWS : ट्रांसपोर्ट नगर में सोए हुए ट्रक मालिक की हत्या, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल  RAIPUR CRIME NEWS : ट्रांसपोर्ट नगर में सोए हुए ट्रक मालिक की हत्या, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल 
Next Article CG NEWS : Buff Board organizes press conference regarding land possession CG NEWS : वक्फ बोर्ड द्वारा जमीन अधिपत्य को लेकर प्रेसवार्ता का आयोजन

Latest News

CG NEWS : मुख्य सचिव अमिताभ जैन के एक्सटेंशन का आदेश जारी
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 30, 2025
Accident News : तेज रफ्तार टक्कर में बोलेरो पलटी, महिला की मौत, 8 गंभीर घायल — पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू ने दिखाया मानवता का परिचय
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना राजिम June 30, 2025
CG NEWS: शाला प्रवेशउत्सव मे शामिल हुए विधायक अनुज, विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले नन्हे मुन्ने बच्चे आने वाले कल का भविष्य हैं-अनुज
Grand News छत्तीसगढ़ June 30, 2025
Rashmika Mandanna: पुष्पा गर्ल रश्मिका मंदाना ने किया डिजिटल डेब्यू, कहा- अब दिखेगा मेरा रियल अवतार
bollywood Grand News मनोरंजन June 30, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?