Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME NEWS : पत्नी ने पति की प्रेमिका पर किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हुई दर्दनाक मौत 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़दंतेवाड़ा

CG CRIME NEWS : पत्नी ने पति की प्रेमिका पर किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हुई दर्दनाक मौत 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/11/18 at 7:40 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
CG CRIME NEWS : पत्नी ने पति की प्रेमिका पर किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हुई दर्दनाक मौत 
CG CRIME NEWS : पत्नी ने पति की प्रेमिका पर किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हुई दर्दनाक मौत 
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

दंतेवाड़ा। CG CRIME NEWS : जिले में एक महिला ने अपने NMDC कर्मी पति की विधवा प्रेमिका की हत्या कर दी। पति की बेवफाई से तंग आकर पत्नी ने वारदात को अंजाम दिया है। शुक्रवार को प्रेमिका के घर में घुसकर उसे मार डाला। चाकू से उसके सिर और गले पर ताबड़तोड़ हमला किया। हत्या के बाद खुद थाने पहुंचकर महिला ने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बचेली थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

 

 

जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला का पति देवा राम भास्कर, बचेली NMDC का कर्मचारी है। देवा राम भास्कर को 35 साल की विधवा महिला मीना मंडावी से प्यार हो गया था। पिछले 7-8 महीनों से दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे थे। इस बात की जानकारी जब देवा राम भास्कर की पत्नी सुक्को बाई भास्कर (45) को मिली तो उसने पति को प्रेमिका से दूर रहने कहा। लेकिन, पति नहीं माना। उनका रिश्ता और गहरा होता गया।

 

फिर, पति की बेवफाई से तंग आकर सुक्को बाई शुक्रवार की सुबह मीना मंडावी के घर पहुंच गई। मीना उस वक्त घर पर अकेली थी। सुक्को तय करके आई थी कि यदि उसकी बात नहीं मानी गई तो वो हमला करेगी। इसी के चलते वह चाकू छिपाकर गई थी। घर में दोनों महिलाओं के बीच पहले विवाद हुआ। लेकिन, विवाद इतना बढ़ गया कि सुक्को बाई अपने पास रखे चाकू से मीना के सिर और गले पर वार कर दी। बताया जा रहा है कि, उसने वार तब तक किया जब तक उसकी मौत नहीं हुई।

 

इधर, इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सुक्को बाई खुद ही पुलिस थाना पहुंच गई। बचेली थाना प्रभारी गोविंद यादव ने बताया कि, आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से चाकू भी बरामद किया गया है। मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया जा रहा है। साथ ही इस मामले के संबंध में कार्रवाई चल रही है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, CRIME NEWS, CRIME NEWS IN HINDI, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : लूटेरों ने चाकू और पिस्तौल की नोक पर शराब दूकान में बोला धावा, पुलिस की सायरन सुनकर हुए रफूचक्कर
Next Article Data Protection Bill: लोगों का निजी डेटा नहीं इस्तेमाल कर पाएंगी कंपनियां, सरकार ने पेश किया बिल का ड्राफ्ट

Latest News

CG NEWS : दलदल में फसने से नन्हे हाथी शावक की मौत
छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 13, 2025
CG : धनियालूर व आड़ावाल के वार्षिक मंड़ई में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं सांसद महेश कश्यप
CG : धनियालूर व आड़ावाल के वार्षिक मंड़ई में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं सांसद महेश कश्यप
Grand News छत्तीसगढ़ May 13, 2025
CG NEWS : रेत परिवहन कर रही मिनी ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार तीन युवक, दो की मौके पर मौत, स्थानीय लोगों में आक्रोश 
Grand News May 13, 2025
CG : धनियालूर व आड़ावाल के वार्षिक मंड़ई में शामिल हुयें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं सांसद महेश कश्यप
CG : धनियालूर व आड़ावाल के वार्षिक मंड़ई में शामिल हुयें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं सांसद महेश कश्यप
Grand News छत्तीसगढ़ May 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?