Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती कल, मुखयमंत्री बघेल ने किया नमन 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती कल, मुखयमंत्री बघेल ने किया नमन 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/11/18 at 5:19 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
CG NEWS : भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती कल, मुखयमंत्री बघेल ने किया नमन 
CG NEWS : भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती कल, मुखयमंत्री बघेल ने किया नमन 
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

रायपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री भारतरत्न इंदिरा गांधी की 19 नवम्बर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने गांधी के बहुआयामी व्यक्तित्व और देश के लिए उनके योगदान को याद करते हुए कहा है कि इंदिरा जी ने अपने पिता पं. जवाहर लाल नेहरू के सानिध्य में बचपन से राष्ट्रीय स्वाधीनता आंदोलन को करीब से देखा और उसमें भाग लिया। उन्होंने कम उम्र में ही बाल चरखा संघ की स्थापना की और असहयोग आंदोलन के दौरान बच्चों की वानर सेना बनाकर सहभागिता की। वह आजीवन गरीबों और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए लगी रहीं। देश की एकता और अखण्डता की रक्षा के लिए उन्होंने अपना जीवन तक न्यौछावर कर दिया। देश में सद्भाव बढ़ाने और एकता की भावना को मजबूत करने के लिए गांधी के जन्मदिन को कौमी एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

श्री बघेल ने कहा है कि गांधी ने दूरदृष्टि और पक्के इरादों के साथ देश को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने देश की तरक्की के लिए कई कड़े फैसले लिए इसलिए उन्हें आयरन लेडी के नाम से भी जाना जाता है। अपने दृढ़ इच्छाशक्ति से उन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में देश का कुशलतापूर्वक नेतृत्व किया और भारत को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर प्रतिष्ठा दिलाई। उनके हरित क्रांति कार्यक्रम की सफलता ने देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया। प्रधानमंत्री के रुप में उन्होंने बैंकों के राष्ट्रीयकरण, राजाओं के प्रीवीपर्स की समाप्ति जैसे कठोर निर्णय लिए। बांग्लादेश का उदय, भारत का परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनना उनकी प्रमुख उपलब्धियां थीं। उनके कार्यकाल में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की स्थापना हुई और प्रथम उपग्रह आर्यभट्ट अंतरिक्ष में छोड़ा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदिरा जी के काम और उनके विचार मूल्य हम सबको देश सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, CM BHUPESH BAGHEL, raipur breaking news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article NEET UG 2024 SC Hearing : नीट यूजी पेपर लीक और गड़बड़ी मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, लाखों छात्रों को बड़े फैसले का इंतजार  CG BREAKING : आरक्षण के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, सभी पक्षकारों को नोटिस जारी
Next Article 41st India International Trade Fair : नई दिल्ली में आयोजित 41वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन पहुंचे पर्यटन मंत्री साहू, पर्यटन विभाग के स्टॉल का लिया जायजा 41st India International Trade Fair : नई दिल्ली में आयोजित 41वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन पहुंचे पर्यटन मंत्री साहू, पर्यटन विभाग के स्टॉल का लिया जायजा

Latest News

Attari-Wagah border: अटारी-वाघा बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट समारोह फिर शुरू,देखिए क्या है नया समय
Grand News दिल्ली देश May 21, 2025
Jyoti Malhotra Youtuber : I LOVE YOU… खुफिया कोड? यूट्यूबर ज्योति की डायरी से खुले चौंकाने वाले राज, जासूसी मामले में नए खुलासे 
देश May 21, 2025
CG NEWS : सर्वे सूची में जितने भी हितग्राहियों का नाम है सभी को मिलेगा पीएम आवास – मुख्यमंत्री साय
Grand News May 21, 2025
CG NEWS : विश्व मधुमक्खी दिवस के अवसर कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों को शहद के फायदे के बारे में दी गई जानकारियां 
छत्तीसगढ़ रायपुर May 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?