Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BIG NEWS : भानुप्रतापुर उप चुनाव में 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान से हटे, सावित्री मंडावी, ब्रह्मानंद सहित सात उम्मीदवारों में होगी टक्कर 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

CG BIG NEWS : भानुप्रतापुर उप चुनाव में 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान से हटे, सावित्री मंडावी, ब्रह्मानंद सहित सात उम्मीदवारों में होगी टक्कर 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/11/21 at 8:17 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG News : Amit Singh Line Attached, SI Laxman Khunte appointed Station Incharge
CG News : Amit Singh Line Attached, SI Laxman Khunte appointed Station Incharge
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

रायपुर। CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर विधानसभा उप चुनाव का मैदान साफ हो चुका है। नाम वापसी के अंतिम दिन 14 लोगों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद कांग्रेस की सावित्री मंडावी और भाजपा के ब्रह्मानंद नेताम सहित कुल सात उम्मीदवार मैदान में रह गये हैं। इस उपचुनाव के लिए पांच दिसम्बर को मतदान होना है। आठ दिसम्बर को मतगणना के बाद नये विधायक का नाम सामने आ जाएगा।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

निर्वाचन कार्यालय से बताया गया, उप चुनाव के लिए कुल 39 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। स्क्रूटनी के बाद 18 लोगों का नामांकन रद्द हुआ। 18 नवम्बर को 21 नामांकन को वैध घोषित करते हुए सूची जारी हुई थी। सोमवार को नाम वापसी का अंतिम दिन था। उस दिन 14 निर्दलीय दावेदारों ने अपना नाम वापस ले लिया। इनमें अर्जुन सिंह, अयुनाराम ध्रुव, गौतम कुंजम, जीवन राम ठाकुर, दुर्योधन दर्रो, देवप्रसाद जुर्री, नागेश कुमार महला, प्रमेश कुमार टेकाम, बलराम तेता, महात्मा कुमार दुग्गा, रेवतीरमन गोटा, रोहित कुमार नेताम, लक्ष्मीकांत गावड़े और सेवालाल चिराम का नाम शामिल है। अब चुनाव मैदान में सात उम्मीदवार बच गये हैं। उनमें कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी, भाजपा उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के घनश्याम जुर्री, अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया के शिवलाल पुडो, राष्ट्रीय जनसंघ पार्टी के हीरा नेताम, निर्दलीय अकबर कोर्राम और दिनेश कुमार कल्लो शामिल हैं।

 

करीब दो लाख वोटर चुनेंगे अपना प्रतिनिधि

भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 95 हजार 678 मतदाता पंजीकृत हैं। उनमें से एक लाख एक हजार 491 महिलाएं और 95 हजार 186 पुरुष हैं। एक मतदाता थर्ड जेंडर के तौर पर भी रिकॉर्ड में है। मतदाताओं में 3 हजार 490 ऐसे मतदाता भी हैं जिनकी आयु 18 से 19 साल के बीच है। वे पहली बार अपना विधायक चुनने जा रहे हैं। इस क्षेत्र में 19 महिलाओं और 529 पुरुषों को सर्विस वोटर के तौर पर चिन्हित किया गया है।

 

प्रमुख मुकाबला कांग्रेस-भाजपा के बीच

भानुप्रतापुर विधानसभा का उप चुनाव कांग्रेस विधायक मनोज मंडावी के निधन की वजह से हो रहा है। 16 अक्टूबर को सुबह दिल का दौरा पड़ने की वजह से मंडावी का निधन हो गया था। कांग्रेस ने मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने एक बार पहले भी विधायक रह चुके ब्रह्मानंद नेताम पर दावं लगाया है। दोनों के प्रत्याशियों ने 17 नवम्बर को नामांकन किया था। उसके बाद से दोनों दलों के वरिष्ठ नेता भानुप्रतापपुर और कांकेर में डेरा डाले हुए हैं। माना जा रहा है कि इस चुनाव का प्रमुख मुकाबला इन्हीं दो दलों के बीच होगा।

TAGGED: # latest news, CG BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In Raipur, raipur breaking news, Raipur Crime News In Hindi, Raipur News In Hindi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Buy paddy: 84.66 lakh tonnes of paddy procured from more than 20 lakh farmers in Chhattisgarh, 58.25 lakh tonnes of paddy raised for custom milling Buy paddy : प्रदेश में धान खरीदी का आंकड़ा 10 लाख मीट्रिक टन पार, किसानों को ‘टोकन तुंहर हाथ’ एप के जरिए मिल रहा है ऑनलाइन टोकन
Next Article Good News : मछुआ समुदाय को भूपेश सरकार की सौगात, नीलामी नहीं, अब मछली पालन के लिए पट्टे पर दिए जाएंगे तालाब और जलाशय

Latest News

Jagdalpur : एक पेड़ मां के नाम; विधायक किरण सिंह देव ने महारानी अस्पताल के शासकीय नर्सिंग कॉलेज परिसर और प्रताप देव वार्ड में किया पौधारोपण
Jagdalpur : एक पेड़ मां के नाम; विधायक किरण सिंह देव ने महारानी अस्पताल के शासकीय नर्सिंग कॉलेज परिसर और प्रताप देव वार्ड में किया पौधारोपण
जगदलपुर June 8, 2025
CG NEWS: “मोर गांव, मोर पानी” अभियान से जागा जल संरक्षण का संकल्प गांव का पानी गांव में रोकने की ली शपथ, जन-जागरूकता का व्यापक अभियान शुरू
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 8, 2025
CG NEWS: हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओ पर नगर निगम ने कसा शिकंजा
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 8, 2025
GRAND NEWS : दशमेश सेवा सोसाइटी द्वारा मेकाहारा अस्पताल परिसर में हर रविवार को जरूरतमंदों के लिए लंगर सेवा आयोजन 
Grand News June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?