Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BIG NEWS : प्रदेश में यहाँ बलवा, ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव, कई  पुलिसकर्मी घायल, देखें VIDEO     
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsगरियाबंदछत्तीसगढ़

CG BIG NEWS : प्रदेश में यहाँ बलवा, ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव, कई  पुलिसकर्मी घायल, देखें VIDEO     

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/11/21 at 9:14 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG BIG NEWS : प्रदेश में यहाँ बलवा, ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव, कई  पुलिसकर्मी घायल, देखें VIDEO     
CG BIG NEWS : प्रदेश में यहाँ बलवा, ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव, कई  पुलिसकर्मी घायल, देखें VIDEO     
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस भीड़ ने पहले तो पुलिस टीम पर पथराव किया। फिर ईंट लेकर पुलिस के पीछे ही दौड़ गए। हमले में 3 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। बताया गया है कि ये सभी लोग धान खरीदी केंद्र की मांग को लेकर जुटे थे। मगर पुलिस से उनकी बहस हो गई। जिसके बाद यह घटना घटी है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को कंडेकेला सहकारी समिति के अधीन आने वाले 7 गांव के कई लोगों ने यहां पर धान खरीदी केंद्रे खोलने की मांग को लेकर धुरूवागूड़ी के पास चक्काजाम किया था। इस चक्काजाम में महिला किसान भी शामिल हुईं थीं। सभी एक ही बात को लेकर NH-130 पर ही बैठ गए थे कि जब तक हमारे लिए नया खरीदी केंद्र नहीं खोला जाता। तब तक हम नहीं उठेंगे।

 

देखें वीडियो 

 

CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में बलवा, चक्कजाम कर रहे ग्रामीणों से पुलिस से हुई झड़प, पुलिस पर हुए पथराव, कई  पुलिसकर्मी घायल, देखें VIDEO@GariyabandDist@ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/aTDUwKAt0H

— Neeraj Gupta (@NeerajG54201266) November 21, 2022

 

दरअसल, कंडेकेला सहकारी समिति को पिछले 10 साल से भेजीपदर में संचालित किया जा रहा है। बस इसी बात को लेकर लोग नाराज हैं। लोगों का कहना है कि या तो कंडेकेला में वापस सहकारी समिति खोल दिया जाए या नया खरीदी केंद्र खोल दिया जाए। इस वजह से सुबह 8 बजे से ही लोग यहां जमा हो गए थे। ग्रामीण इस बात से भी नारज हैं कि उन्हें धान बेचने 3 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है।

 

उधर, जब इस बात का जानकारी पुलिस और राजस्व विभाग की टीम को हुई तब वे भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस की टीम ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। लेकिन वे नहीं माने। इस बीच लोगों की पुलिस से बहस शुरू हो गई। इसके बाद लोगों ने पुलिस पर पत्थर से हमला करना शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके से भागने लगी।

 

सीनियर अधिकारी भी मौके पर मौजूद

इसके बाद लोगों ने पुलिस टीम का पीछा किया। पीछे भागते-भागते लोग ये कहते नजर आए कि मारो.. मारो.. मारो इन्हें। ग्रामीणों ने कहा कि ये हमारी मां-बहन को मार रहे हैं। क्या ये ठीक है। ऐसे कोई करता है। महिलाओं को मार रहे हैं। पता चला है कि पुलिस की टीम के साथ ही सीनियर अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल लोगों को समझाने का काम किया जा रहा है।

 

ग्रामीणों के चक्काजाम की वजह से हाईवे में दोनों तरफ से गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं थीं। इस वजह से दोपहर के वक्त पुलिस की टीम ग्रामीणों को समझाने गई थी। उस वक्त लोग जमीन पर बैठे थे। मगर पुलिस ने उन्हें उठाना शुरू कर दिया। इसके बाद से ही यह बवाल शुरू हुआ है।

 

वहीं गुस्साई भीड़ ने पुलिस वाहन को भी पलट दिया है। आस-पास खड़ी कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की है। पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने उन्हें किसी तरह से वहां से खदेड़ा है। जिसके बाद भीड़ मौके से 8 किलोमीटर दूर अमलीपदर थाने का घेराव कर दिया।

 

थाने का घेराव करने पहुंचे एक शख्स ने बताया कि हम शांति तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। हम सभी नीचे बैठे थे। मगर पुलिस ने पहले हमसे मारपीट की। हमारी मां-बहन को पीटा गया है। इसलिए हम आत्मसम्मान के लिए उग्र हो गए। धरने में शामिल हुई और एक महिला ने कहा कि हम पहले ही चक्काजाम करने की चेतावनी दी थी। हम आज चक्काजाम कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने ही महिलाओं पर लाठीचार्ज किया था। इस वजह से हम लोग भी भड़क गए।

TAGGED: # latest news, BIG NEWS, CG BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, cg news in hindi, Gariyaband News, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In Hindi, Latest News In Raipur, raipur breaking news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Bold Photo : भोजपुरी एक्ट्रेस ने बाथटब में बिखेरा अदाओं का जलवा, दिए ऐसे पोज, तस्वीरें देख बोले फैंस- ‘मार ही डालोगी क्या’
Next Article BREAKING NEWS : पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा दिए गए बयानों को लेकर युवा कांग्रेस ने अग्रेसन चौक में किया पुतला दहन

Latest News

एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत गरियाबंद पुलिस ने लगाए 2000 से अधिक पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
Grand News June 5, 2025
CG NEWS: HSRP नंबर प्लेट लगाने के लिए रायगढ़ जिले में विशेष शिविर, अब तक 20 हजार वाहनों में लग चुकी है प्लेट
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 5, 2025
CG NEWS: जनपद अध्यक्ष पर भेदभाव के आरोप, कांग्रेस सदस्यों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 5, 2025
CG NEWS: गरियाबंद जिले में शिक्षकों और शालाओं का व्यापक युक्तियुक्तकरण, 214 स्कूलों में शिक्षकों की पदस्थापना
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?