Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME NEWS : रायगढ़ पुलिस ने कोलकाता में किया रेड,साइबर फ्रांड गिरोह के 22 मेंबर अरेस्ट, करोड़ों की ठगी का हुआ खुलासा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand NewsNATIONALक्राइमछत्तीसगढ़देशरायगढ़सामाजिक

CG CRIME NEWS : रायगढ़ पुलिस ने कोलकाता में किया रेड,साइबर फ्रांड गिरोह के 22 मेंबर अरेस्ट, करोड़ों की ठगी का हुआ खुलासा

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/11/22 at 7:37 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

CG CRIME NEWS : रायगढ़। रायगढ़ पुलिस ने ऑन लाइन फ्राड करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश करने में बड़ी कामयाबी हासिल की हैं। कोलकाता के ठिकाने पर छापामार कार्यवाही कर गिरोह के 22 मेंबर को गिरफ्तार किया हैं, इनमें 8 लड़के और 14 लड़किया शामिल हैं। बताया जा रहा हैं कि ये सभी लड़के-लड़कियां तीन कमरों में फेक कॉल सेंटर चलाकर देशभर में कॉल कर ऑन लाइन ठगी कर लोगों को शिकार बना रहे थे।

- Advertisement -

गौरतलब हैं कि देशभर में ऑन लाइन ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। साइबर फ्रांड के ऐसे ही बढ़ते मामलों पर रायगढ़ एसपी अभिषेक मीणा ने बड़ा एक्शन लेते हुए पुलिस टीम को गिरोह का पर्दाफाश करने के टॉस्क में लगाया गया था। पुलिस की तफ्तीश में रायगढ़ पुलिस की टीम को सायबर फ्रांड गिरोह का कोलकाता से ऑपरेट होने की अहम जानकारी हाथ लगी। इसके बाद एसपी ने पुलिस अधिकारियों की टीम कोलकाता रवाना किया गया। जहां पुलिस टीम ने छापामार कार्यवाही कर 22 लोगों को गिरफ्तार किया हैं।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

एसपी ने बताया कि सायबर फ्राड के इस गिरोह में 25 मेंबर थे, जो कि तीन कमरों में कॉल सेंटर की तरह अपने काम को ऑपरेट किया करते थे। आरोपियों से पूछताछ में पता चला हैं कि प्रति दिन ये लोग देश भर में 5 हजार लोगों को कॉल किया करते थे। इनके झांसे में जैसे ही कोई भी व्यक्ति आता था, उसकी बैंकिंग जानकारी लेकर तुरंत ठगी कर लिया जाता था। रायगढ़ जिला में अभी तक 71 फ्राड के मामले सामने आये हैं, जिसमें इस गिरोह ने 1 करोड़ रूपये से भी अधिक का फ्राड किया गया हैं।

- Advertisement -

कोलकाता में अरेस्ट हुए 22 आरोपियेां में 8 लड़के है, जबकि 14 लड़किया हैं। एसपी ने बताया कि ट्रांजिट रिमांड पर 8 लोगों को रायगढ़ लाया गया हैं, वही 14 आरोपी लड़कियों को कंडिशनल बेल पर रायगढ़ में सरेंडर करने की अनुमति न्यायालय से मिली हैं। एसपी कहाँ- सायबर फ्राड के इस गिरोह में अधिकांश काम करने वाली लड़किया ही है, जो बड़ी ही आसानी से लोगों को अपनी बातों में फंसाकर उनके साथ ठगी कर लिया करती थी। रायगढ़ पुलिस इस गिरोह द्वारा किये गये ठगी के मामलों का पता लगा रही है। पुलिस की जांच में इस गिरोह के द्वारा रायगढ़ के अलावा छत्तीसगढ़ के दूसरे जिलों से भी ठगी के मामले सामने आने की उम्मींद हैं।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, CG CRIME NEWS, cg crime news ibc24, CG CRIME NEWS IN HINDI, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Raipur News In Hindi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Fire Breaks out at Oil Mill : ऑयल मिल में लगी आग, लाखों रुपये का नुकसान, फायरब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
Next Article Hot Photos: Disha Patni showed sizzling avatar in a two-piece bikini, raised the internet Disha Patani ने टू-पीस बिकिनी में दिखाया सिज्जलिंग अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का पारा

Latest News

Bollywood News: राजकुमार राव की मालिक गैंगस्टर ड्रामा इस तारीख को रिलीज़ होगी
bollywood Grand News छत्तीसगढ़ मनोरंजन June 3, 2025
RAIPUR NEWS : किसी को बताया तो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, एक साल तक किया ब्लैकमेल, FIR दर्ज
RAIPUR NEWS : किसी को बताया तो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, एक साल तक किया ब्लैकमेल, FIR दर्ज
छत्तीसगढ़ रायपुर June 3, 2025
RCB Vs PBKS IPL 2025 Final: बेंगलुरु ने पंजाब को दिया 191 का टारगेट, अर्शदीप की घातक गेंदबाज़ी आखिरी ओवर में लिए 3 विकेट
RCB Vs PBKS IPL 2025 Final: बेंगलुरु ने पंजाब को दिया 191 का टारगेट, अर्शदीप की घातक गेंदबाज़ी आखिरी ओवर में लिए 3 विकेट
Exclusive Grand News खेल June 3, 2025
CG NEWS: स्मार्ट आंगनबाड़ी घोटाला, जैनम कंस्ट्रक्शन पर FIR, 139 लाख की अग्रिम राशि में गड़बड़ी उजागर
CG NEWS: स्मार्ट आंगनबाड़ी घोटाला, जैनम कंस्ट्रक्शन पर FIR, 139 लाख की अग्रिम राशि में गड़बड़ी उजागर
छत्तीसगढ़ रायपुर June 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?