Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: टोकन तुंहर हाथ’’ मोबाइल एप से आसानी से टोकन कटा रहे किसान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

टोकन तुंहर हाथ’’ मोबाइल एप से आसानी से टोकन कटा रहे किसान

Vijay Sinha
Last updated: 2022/11/23 at 5:42 PM
Vijay Sinha
Share
3 Min Read
SHARE

गरियाबंद,/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 01 नवम्बर से की जा रही है। इससे अंचल के किसान खुश है। जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में सुव्यवस्थित और निरंतर धान ख़रीदी की जा रही है। किसानों को अब धान बेचने घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने की सुविधा दी गई है। पंजीकृत किसान को धान बेचने टोकन जारी करने की प्रक्रिया के सरलीकरण और सुव्यवस्थित प्रबंधन के उद्देश्य से एनआईसी द्वारा एन्ड्रॉयड एप ‘‘किसान टोकन तुंहर हाथ’’ विकसित किया गया है। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित मरौदा में धान बेचने आए ग्राम जड़जड़ा के किसान श्री आदोराम पटेल ने आज लगभग 14 क्विंटल धान विक्रय किया। उन्होंने उत्साहपूर्वक बताया कि इस बार सरकार द्वारा पिछले वर्ष की तुलना में एक माह पहले ही धान खरीदी शुरू की गई है। इसके साथ ही राज्य शासन द्वारा इस बार ऑनलाइन टोकन की सुविधा प्रदान की गई है, इस ऐप से हमें घर बैठे आसानी से टोकन मिल गया। इससे हमारा समय भी बचा और टोकन के लिए चक्कर लगाना नहीं पड़ा।
इसी तरह ग्राम छिन्दौला से धान बेचने आए श्री बाबूलाल चंद्रवंशी ने आज 51 क्विंटल धान बेचा। उन्होंने बताया कि उपार्जन केंद्र मरौदा में व्यवस्थित रूप से धान खरीदी की जा रही है। यहां किसानों को आसानी से बारदाना मिल रहा है। पहले धान बेचने गरियाबंद जाना पड़ता था लेकिन यहां उपार्जन केंद्र खुलने से हमें घर के नजदिक ही सुविधा मिली है। यहां किसानों के लिए छांव एवं पेयजल की व्यवस्था भी है। किसानों ने इस पहल के लिए छत्तीसगढ़ शासन को धन्यवाद दिया।
उपार्जन केंद्र मरौदा में बनाया गया है ’’किसान सेल्फी जोन’’
धान उपार्जन केंद्र मरौदा में इस बार नई पहल करते हुए धान बेचने आए किसानों के लिए किसान सेल्फी जोन बनाया गया है। जहां किसान उत्साह के साथ फ़ोटो लेकर उसे यादगार बना रहे हैं। उल्लेखनीय है कि जिले में 82 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किया जा रहा है। यहां अब तक 22 हजार 795 किसानों से लगभग 7 लाख 40 हजार 147.20 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : न्यू पंचशील नगर में 25 लाख की लागत से होगी, सड़क डामरीकरण विधायक ने किया भूमिपूजन
Next Article CRIME NEWS : नशेड़ी बेटे ने पैसे नहीं देने पर माता-पिता, दादी और बहन की कर दी हत्या

Latest News

Amit Shah's visit to Chhattisgarh : आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे अमित शाह, रायपुर में NFSU का करेंगे भूमि पूजन, ये रहा पूरा शेड्यूल
Amit Shah’s visit to Chhattisgarh : आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे अमित शाह, रायपुर में NFSU का करेंगे भूमि पूजन, ये रहा पूरा शेड्यूल
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर June 22, 2025
Chhattisgarh : राशनकार्डधारकों के लिए जरुरी खबर; बिना e-KYC नहीं मिलेगा राशन, ऐसे कराएं ई-केवाईसी 
Chhattisgarh : राशनकार्डधारकों के लिए जरुरी खबर; बिना e-KYC नहीं मिलेगा राशन, ऐसे कराएं ई-केवाईसी 
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 22, 2025
RAIPUR BREAKING: राजधानी के मेकाहारा अस्पताल में चोरी, दो मोबाइल और ₹40,000 कैश पर चोरों ने किया हाथ साफ, देखें CCTV
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 22, 2025
रायपुर। Raipur Breaking: सिविल लाइन थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी पर हंसिए से जानलेवा हमला कर दिया। पूरी घटना का खौफनाक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, युगांधर परमार नामक युवक ने उस वक्त वारदात को अंजाम दिया जब उसकी पत्नी अग्रवाल सायकल दुकान में झाड़ू-पोछा कर बाहर निकली। मंदिर हसौद जाने से इनकार करने पर पति ने उस पर हंसिए से हमला कर दिया। पत्नी की पीठ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, वहीं हमले की चपेट में आया दुधमुंहा बच्चा भी घायल हो गया है।
Raipur Breaking: पति ने किया पत्नी पर हंसिए से जानलेवा हमला…खौफनाक CCTV फुटेज आया सामने
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?