Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भिलाई शहर के सार्वजनिक स्थानों से निगम ने हटाया अवैध पोस्टर एवं प्रचार सामग्री, लगातार कर रही कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

भिलाई शहर के सार्वजनिक स्थानों से निगम ने हटाया अवैध पोस्टर एवं प्रचार सामग्री, लगातार कर रही कार्रवाई

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/11/23 at 8:57 AM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

भिलाई नगर शहर को स्वच्छ एवं सुंदर रखने की दिशा में भिलाई निगम सतत कार्य कर रहा है और इसी कड़ी में अवैध पोस्टर एवं पॉम्प्लेट, होर्डिंग जैसे प्रचार सामग्री हटाए जा रहे हैं, इस पर भिलाई निगम प्रतिदिन कार्रवाई कर रहा है। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत अवैध पोस्टर एवं प्रचार सामग्रियों को आज भी दिन भर हटाने का काम किया गया। मुख्यतः खुर्सीपार जोन क्षेत्र अंर्तगत अवैध प्रचार सामग्री हटाए गए। चेतावनी देने के बाद भी अवैध पोस्टर एवं होर्डिंग तथा प्रचार सामग्री लगाने वालों पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है। निगम आयुक्त रोहित व्यास ने अवैध प्रचार सामग्री एवं बेतरतीब पोस्टर को शासकीय संपत्ति के स्थानों से हटाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। निगम आयुक्त के आदेश के परिपालन में निगम का अमला सड़क किनारे से तथा विद्युत पोल में लगे अवैध प्रचार सामग्रियों को हटाने की कार्रवाई कर रही है। इसी के साथ ही डिवाइडर के ऊपर लगे हुए अवैध प्रचार सामग्रियों को भी हटाया जा रहा है, मुख्य सड़कों के किनारे से कई सारे प्रचार सामग्री हटाए गए। कई पोस्टर एवं प्रचार, सामग्री काफी दिनों से पोल पर लगे हुए थे, कई प्रचार सामग्री तो सड़क के लिए बाधक बन रहे थे, इन सभी पोस्टर, होर्डिंग को निकाला जा रहा है। शहर की सुंदरता को खराब करने वाले पोस्टर जो कि बिना अनुमति के सरकारी संपत्तियों में लगाए गए थे उन्हें हटाने सभी जोन में कार्रवाई हुई। मुख्य सड़कों के डिवाइडर के ऊपर लगे पोल में अवैध पोस्टर को निकालने ट्रैक्टर एवं जेसीबी की भी सहायता ली गई। जो पोस्टर आसानी से निकाले जा सकते थे उन्हें मानव संसाधन से निकाला गया तथा जिन्हें निकालने में कठिनाइयां हुई उनके लिए उचित वाहनों का उपयोग किया गया। शहर के प्रत्येक वार्ड क्षेत्र में इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी। बिना अनुमति के सरकारी संपत्तियों में प्रचार सामग्री लगाने वालों को नोटिस भी जारी किया जा रहा है। अवैध होर्डिंग, पोस्टर, प्रचार सामग्री के विरुद्ध निगम ने सख्त कार्रवाई का रवैया अपनाया है, आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article दुर्ग रेंज के नव पदस्थ पुलिस महा निरीक्षक डॉ. आनंद छाबड़ा ने ग्रहण किया पदभार
Next Article धर्मांतरण, वक्फ बोर्ड, जमीन विवाद विभिन्न मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने की बैठक और कांग्रेस सरकार पर लगाए कई आरोप

Latest News

GRAN DNEWS : भगवान खुद कराते हैं लगान वसूली! देवभोग के ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर की अनोखी परंपरा
गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 26, 2025
 CG CRIME NEWS : 4 साल की मासूम बच्ची से हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार, 15 दिन पहले ही दुष्कर्म की सजा काटकर आया था बाहर 
क्राइम गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 26, 2025
CG NEWS : गूगल पे, फोन पे या पेटीएम से पटा सकेंगे ई-चालान, नहीं भरने पर हो सकती है वाहन जब्ती और लाइसेंस निलंबन
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 26, 2025
गरियाबंद में रथ नहीं, धर्म की धारा बहेगी 27 जून को निकलेगी श्रीजगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा — झांकियाँ, भक्ति और संस्कृति का महासंगम,क्या आप तैयार हैं रथ खींचने और पुण्य की रस्सी थामने?
Grand News June 26, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?