Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR NEWS : कलेक्टर डॉ भुरे ने केंद्री और जवाई बांधा गौठान का अवलोकन किया, संचालित गतिविधियों की ली जानकारी 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायपुर

RAIPUR NEWS : कलेक्टर डॉ भुरे ने केंद्री और जवाई बांधा गौठान का अवलोकन किया, संचालित गतिविधियों की ली जानकारी 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/11/23 at 7:05 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
RAIPUR NEWS : कलेक्टर डॉ भुरे ने केंद्री और जवाई बांधा गौठान का अवलोकन किया, संचालित गतिविधियों की ली जानकारी 
RAIPUR NEWS : कलेक्टर डॉ भुरे ने केंद्री और जवाई बांधा गौठान का अवलोकन किया, संचालित गतिविधियों की ली जानकारी 
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

रायपुर। RAIPUR NEWS : कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज अभनपुर विकासखंड अंतर्गत केंद्री और जवाईबांधा गौठान का अवलोकन किया तथा वहां संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। कलेक्टर ने स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे आय मूलक कार्यों का भी अवलोकन किया गया। गौठान में जीवन ज्योति स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बाड़ी योजना के तहत माैंसमी सब्जियों का उत्पादन किया जा रहा है।

- Advertisement -

 

 

महिलाओं ने कलेक्टर को बताया कि पिछले 2 वर्षों में सब्जी उत्पादन से लगभग 1 लाख की आमदनी भी प्राप्त हुई है। उत्पादित सब्जियों को स्थानीय बाजारों में विक्रय किया जाता है। जय सतनाम स्व सहायता समूह द्वारा मुर्गी पालन किया जा रहा है। समूह के सदस्यों ने बताया कि कॉकरेल, बायलर तथा लेयर का पालन किया जा रहा है। कलेक्टर ने समूह की महिलाओं से कहा कि व्यापार करने के हिसाब से मन लगाकर काम करने से फायदा ज्यादा होगा। आपकी सोच व्यापारिक होनी चाहिए। गौठान में समृद्धि स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा फिनाईल का निर्माण कर विक्रय किया जा रहा है।

 

 

इसी प्रकार केंद्री के गौठान में बकरी पालन तथा वर्मी उत्पादन भी किया जा रहा है। कलेक्टर ने वर्मी की विक्रय की जानकारी ली। इस अवसर पर कलेक्टर ने ग्रामीणों तथा स्व सहायता समूह की महिलाओं की समस्याएं भी सुनी तथा उसका यथासंभव निराकरण का आश्वासन भी दिया।

 

 

कलेक्टर डॉ भूरे ने जवाई बांधा गौठान में संचालित आजीविका मुलक गतिविधियों का अवलोकन करते हुए स्व सहायता समूह की महिलाओं से कहा कि ज्यादा से ज्यादा आय अर्जित हो सके, ऐसी गतिविधियों को संचालित करें। उन्होंने गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी और उत्पादित वर्मी कंपोस्ट तथा उसके विक्रय की जानकारी लेकर तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने गौठान में बनाए गए बाड़ी में उत्पादन की जा रही सब्जी-भाजी की जानकारी लेते हुए बाड़ी का अवलोकन किया तथा उसके उत्पादन और आमदनी के बारे में पूछा। महिलाओं ने बताया कि सब्जियों को उत्पादन के अनुरूप स्थानीय तथा थोक बाजारों में विक्रय किया जाता है।

 

 

कलेक्टर ने जवाईबांधा गौठान में आधा एकड़ से अधिक में बनाए गये तालाब में किए जा रहे मछली पालन को देखा। उन्होंने मछली बीज, चारा, पानी का तापमान और ऑक्सीजन लेवल तथा मछली पालन हेतु लिए गये प्रशिक्षण आदि की जानकारी ली। उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं से कहा कि मछली पालन वैज्ञानिक तरीके से करें ताकि उत्पादन और अधिक हो सके जिससे आपके आमदनी में बढ़ोतरी हो। इस अवसर पर जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश छिकारा, अभनपुर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.के वर्मा, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं गांव के नागरिक भी मौजूद थे।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, raipur breaking news, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR BREAKING : कारोबारी सुनील अग्रवाल की जमानत याचिका खारिज, इस दिन होगी अगली सुनवाई  CG BREAKING : कारोबारी सुनील अग्रवाल की जमानत याचिका खारिज, इस दिन होगी अगली सुनवाई 
Next Article IND vs NZ: Captain Dhawan gave this warning to the players before the series... IND vs NZ : सीरीज से पहले कप्तान धवन ने खिलाड़ियों को दी ये चेतावनी…

Latest News

Breaking : भाजपा ने नीलांबुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए एडवोकेट मोहन जॉर्ज को दिया टिकट
Breaking News NATIONAL June 1, 2025
CG News : इस गांव के ग्रामीणों को तीन माह से नहीं मिला राशन, खाने के पड़ने लगे लाले
छत्तीसगढ़ सक्ती June 1, 2025
Tejpratap Yadav : तेजप्रताप यादव का भावुक पोस्ट: “मेरे प्यारे मम्मी-पापा, मेरी सारी दुनिया आप में समाई”, लालू-राबड़ी के लिए जताया प्यार
NATIONAL June 1, 2025
CG Big News : हजारों की संख्या में स्कूल बंद होने की बातें भ्रामक और तथ्यहीन, सिर्फ 166 स्कूलों का होगा समायोजन
Breaking News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?