Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक-2022 जिला स्तरीय एक दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आगाज, 1400 से अधिक खिलाड़ी पहुंचे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक-2022 जिला स्तरीय एक दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आगाज, 1400 से अधिक खिलाड़ी पहुंचे

Vijay Sinha
Last updated: 2022/11/25 at 7:11 PM
Vijay Sinha
Share
4 Min Read
SHARE

गरियाबंद 25 नवम्बर 2022/ छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक-2022 का जिला स्तरीय एक दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का आज सुबह स्थानीय गांधी मैदान एवं क्रीडा परिसर में शुभारम्भ हुआ, जिसमें पांचों विकासखण्ड एवं नगरीय निकाय के 1400 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपने पारम्परिक खेल प्रतिभाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शुक्रवार को 0 से 18 , 18 से 40 वर्ष एवं 40 से अधिक आयुवर्ग के महिला एवं पुरूष खिलाड़ियों ने प्रदेश के पारम्परिक खेल कबड्डी, रस्साकसी, बिल्लस, संखली, गिल्ली-डण्डा, फुगड़ी, बांटी, भंवरा और पिटठुल आदि 14 खेलों में अपने जौहर दिखाये। गांधी मैदान में महिला वर्ग के लिए एवं शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के क्रीडा परिसर में पुरूष वर्ग खिलाडियों के बीच विकासखण्डवार व निकायवार प्रतियोगिता कराई गयी, जिसके लिए मैदान में अलग-अलग खेलों के लिए स्थल चिन्हांकित कर प्रतिस्पर्धा कराई जा रही है। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण स्तर पर कुल 14 विधाओं में 74 हजार खिलाड़ी भाग लिए। जिसमें से 1400 खिलाड़ी जिला स्तर पर चयनित हुए । इनमें से विजयी खिलाडी संभाग स्तर पर खेलने के लिए क्वालीफाई कर गए हैं।अथितियों ने महिलाओं के रस्सा कस्सी और कब्बडी खेल का आनन्द लिया और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

इस अवसर पर समापन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर मुख्य अतिथि के तौर पर सभी खिलाडियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़िया सोच और परम्पराओं को आकार देने की नई पहल की है। इससे विलुप्त हो रहे ग्रामीण खेलों को पुनर्जीवन मिला है। उन्होंने कहा कि इन खेलों में महिलाओं को उत्साह और बिना झिझक के भाग लेते हुए देखकर आनन्द की अनुभूति हुई। उन्होंने इस शानदार खेल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के दूरदर्शी सोच और निर्णय को श्रेय देते हुए धन्यवाद दिया।।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती यादव ने कहा कि शासन द्वारा लुप्तप्राय हो चुके परम्परागत खेलों को पुनर्जीवित करने का यह सफल प्रयास है। उन्होंने बताया की यहां 14 प्रकार के खेलों का आयोजन हुआ। लगभग 2000 प्रतिभागियों ने इन खेलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र मेडल और पुरुस्कार वितरित किये।
आज सुबह 9 बजे से खेल प्रतियोगिता आगाज हुआ। जिला पंचायत के मुख्य कार्यलपालन अधिकारी श्रीमती रोक्तिमा यादव के मार्गदर्शन में खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता स्थल पर मेडिकल टीम भी तैनात थी। प्रतियोगिता में गरियाबंद, फिंगेश्वर, छुरा, मैनपुर, देवभोग और नगरीय निकाय से एक-एक विजेता टीमों के प्रतिभागी भाग ले रहे है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं प्रतियोगिता की नोडल अधिकारी श्रीमती रोक्तिमा यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक-2022 के तहत जिला स्तरीय खेलों के लिए सभी विकासखण्ड सहित नगरीय निकाय के 1461 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन तीन चरणों में किया गया, जिसमें 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक राजीव युवा मितान क्लब ग्रामीण स्तर पर आयोजित किया गया। जिसमें 74 हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसी तरह जोन स्तर पर 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक हुए आयोजन में 24 हजार 326 खिलाड़ियों ने भाग लिया एवं विकासखण्ड स्तर पर 27 अक्टूबर से 10 नवम्बर तक आयोजित प्रतियोगिता में 6734 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें से 1461 खिलाड़ी जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलपिंक में भाग लिये।
समापन समारोह में जनपद अध्यक्ष गरियाबंद श्री मति लालिमा ठाकुर, जिला पंचायत सभापति लोकेश्वरी नेताम, जनपद उपाध्यक्ष प्रवीण यादव, भावसिंह यादव, नगर पालिका गरियाबंद पार्षदगण रितिक सिन्हा, रिखी यादव, मुकेश रामटेके, एल्डरमैन बाबा सोनी, सबंधित अधिकारी कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि,कोच, बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेलप्रेमी मौजूद थे।

- Advertisement -
Ad image
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Bhediya Review : अगर आप भी बना रहे हैं फिल्म ‘भेड़िया’ देखने जाने का प्लान, तो पहले पढ़ लीजिए रिव्यू  Bhediya Review : अगर आप भी बना रहे हैं फिल्म ‘भेड़िया’ देखने जाने का प्लान, तो पहले पढ़ लीजिए रिव्यू 
Next Article CRIME NEWS : नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा 

Latest News

Sai Cabinet Meeting : साय कैबिनेट की बैठक शुरू, मुख्य सचिव नियुक्ति समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा
Sai Cabinet Meeting : साय कैबिनेट की बैठक शुरू, मुख्य सचिव नियुक्ति समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा
Breaking News छत्तीसगढ़ June 30, 2025
CRIME NEWS : वन विभाग ने छापेमारी कर हिरण शिकारियों को पकड़ा, 74 किलो मांस जब्त
CRIME NEWS : वन विभाग ने छापेमारी कर हिरण शिकारी को पकड़ा, 74 किलो मांस जब्त
NATIONAL क्राइम June 30, 2025
CG : राज्यपाल डेका नेे मुख्य सचिव जैन को सेवानिवृत्ति पर दी शुभकामनाएं
CG : राज्यपाल डेका नेे मुख्य सचिव जैन को सेवानिवृत्ति पर दी शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़ June 30, 2025
Mahasamund : बारिश ने खोली नगर पालिका की पोल, लोगों के बैडरूम और किचन में भरा गंदा पानी 
Mahasamund : बारिश ने खोली नगर पालिका की पोल, लोगों के बैडरूम और किचन में भरा गंदा पानी -Video
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 30, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?