Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नागरिकों से वसूला जा रहा अवैध टोल टैक्स, शिकायतकर्ता ने अवैध टोल टैक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कर रोक लगाने की रखी मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

नागरिकों से वसूला जा रहा अवैध टोल टैक्स, शिकायतकर्ता ने अवैध टोल टैक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कर रोक लगाने की रखी मांग

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/11/25 at 4:34 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

कुम्हारी । नेशनल हाइवे फोरलेन टोल टैक्स नाका कुम्हारी में नेशनल हाइवे ऑथोरिटी ऑफ इण्डिया अधिकारियों के संरक्षण में निजी कंपनी द्वारा की जा रही अवैध टोल टैक्स वसूली के खिलाफ नागरिक सुखवंत सिंग द्वारा जनदर्शन में कलेक्टर दुर्ग को शिकायत ज्ञापन दिए जाने पर कलेक्टर दुर्ग ने एसडीएम धमधा को निर्देश दिया की वे दुर्ग आरटीओ और थाना प्रभारी कुम्हारी के साथ लेकर टोल टैक्स नाके की जाँच करे। कलेक्टर दुर्ग के निर्देशानुसार एसडीएम धमधा ने कुम्हारी टोल टैक्स नाका पहुँचकर मामले की जानकारी ली है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी एसडीएम धमधा से ली जा सकती है।
ज्ञात हो कि अभी हाल ही में रायपुर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने टोल टैक्स नाके का घेराव कर अवैध वसूली बंद करने की माँग की थी। इस संबंध में वसूली करने वाले निजी कंपनी के सुपरवाईजर का कहना था कि उनकी कंपनी का 26 करोड़ रूपये प्रतिवर्ष नेशनल हाइवे के संधारण का ठेका है। इसलिए कंपनी द्वारा संधारण राशि की वसूली की जा रही है। शिकायतकर्ता सुखवंत सिंग ने पूरी वसूली प्रक्रिया को अवैध बताते हुए कलेक्टर दुर्ग सहित पुलिस एवं नेशनल हाइवे के अधिकारियों को दिए गए ज्ञापन में स्पष्ट किया है कि कुम्हारी टोल प्लाजा पर टोल टैक्स वसूली का समय वर्षो पूर्व समाप्त हो गया है। समय समाप्ति के बाद टोल टैक्स वसूली नहीं की जा सकती। और वर्तमान मे की जा रही वसूली पूरी तरह अवैध और अपराधिक कृत्य के समान है।
इस संबंध में यह स्पष्ट है कि मेंटेनेन्स के नाम पर टोल टैक्स वसूली गैरकानूनी है, और नेशनल हाइवे के अधिकारी निजी कंपनी के माध्यम से आम जनता से अवैध वसूली कर रहे हैं। इनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए। उन्होने माँग की है कि अवैध वसूली के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जानी चाहिए।
सुखवंत सिंग ने आशा व्यक्त की है कि कलेक्टर दुर्ग द्वारा तत्काल टोल टैक्स वसूली बंद कर उचित कार्यवाही की जायेगी अन्यथा वे स्वंय विभिन्न ट्रांसपोर्ट संगठनो से सम्पर्क कर टोल नाके पर अनिश्चितकालीन धरना देने के लिए बाध्य होगें।

- Advertisement -
Ad image
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Shraddha Murder Case: We are simplifying a very heinous crime: Smriti Irani on Shraddha's murder being called a case of 'love jihad' Shraddha Murder Case : हम एक बेहद जघन्य अपराध को सरल बना रहे है : श्रद्धा की हत्या को ‘लव जिहाद’ का मामला कहे जाने पर Smriti Irani
Next Article CG ACCIDENT BREAKING : Speeding uncontrolled vehicle collided with tractor trolley, 3 people died, 10 injured CG Accident : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, धड़ से अलग हुआ सिर

Latest News

CG NEWS : मुख्य सचिव अमिताभ जैन के एक्सटेंशन का आदेश जारी
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 30, 2025
Accident News : तेज रफ्तार टक्कर में बोलेरो पलटी, महिला की मौत, 8 गंभीर घायल — पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू ने दिखाया मानवता का परिचय
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना राजिम June 30, 2025
CG NEWS: शाला प्रवेशउत्सव मे शामिल हुए विधायक अनुज, विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले नन्हे मुन्ने बच्चे आने वाले कल का भविष्य हैं-अनुज
Grand News छत्तीसगढ़ June 30, 2025
Rashmika Mandanna: पुष्पा गर्ल रश्मिका मंदाना ने किया डिजिटल डेब्यू, कहा- अब दिखेगा मेरा रियल अवतार
bollywood Grand News मनोरंजन June 30, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?