Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : तीन गाँवों के किसानों का नहीं हुआ नाम अपडेट, अब किसान करेंगे चक्का जाम और धरना प्रदर्शन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
AgricultureGrand Newsछत्तीसगढ़महासमुंदरायपुरसामाजिक

CG NEWS : तीन गाँवों के किसानों का नहीं हुआ नाम अपडेट, अब किसान करेंगे चक्का जाम और धरना प्रदर्शन

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/11/30 at 11:42 AM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

CG NEWS : महासमुन्द। जिला अंतर्गत पिथौरा ब्लाक के ग्राम बरनाईदादर में छत्तीसगढ़ शासन खाद्य विभाग के द्वारा नवीन धान उपार्जन केंद्र का आदेश 15 नवंबर से हो चुका है। जिसमें ग्राम बरनाईदादर, ग्राम भतकुंदा एवं ग्राम देवलगढ़ के किसानों के धान की खरीदी की जायेगी। जिसके लिए ग्रामीण कृषि साख सहकारी समिति पथरला के द्वारा एवं छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा धान उपार्जन के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है।

ग्रामीणों एवं समिति के द्वारा धान खरीदी के लिए फड़, विद्युत व्यवस्था, बारदाना व्यवस्था, कर्मचारियों की व्यवस्था कर ली गई है। किंतु नवीन उपार्जन केंद्र बरनाई दादर के कंप्यूटर में अभी तक ग्राम देवलगढ़ के किसानों का नाम अभी तक अपडेट नहीं हुआ है। जिसके कारण धान खरीदी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। देवलगढ़ के किसानों के नाम अपडेट नहीं होने से तीनों गांव के किसान अपने धान नहीं बेच पा रहे हैं। जिससे तीनों गांव के किसानों में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने बैठक रखकर आक्रोश जाहिर करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 53 के साँकरा (जोंक) में चक्का जाम करते हुए धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। जिसकी लिखित जानकारी एसडीएम एवं तहसीलदार पिथौरा, जिला पुलिस अधीक्षक महासमुंद तथा साँकरा थाना में लिखित में सूचना दे चुके हैं। आक्रोशित किसानों का कहना है कि देवलगढ़ के किसानों का नाम अपडेट नहीं होगा, तो साँकरा में जाकर चक्का जाम धरना प्रदर्शन करेंगे।

- Advertisement -
Ad image
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS Raipur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : सूखा राहत राशि की मांग को लेकर ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट ऑफिस, मुआवजा नहीं मिला तो होगा आंदोलन
Next Article CG NEWS : नदियों का सीना चीर रेत का हो रहा अवैध कारोबार, शिकायत के बाद भी नहीं होती कोई कार्यवाही

Latest News

Breaking News: हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की वेबसाइट हैक, भारत-पाक सीमा पर हमले की धमकी, मचा हड़कंप
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग देश July 8, 2025
Stampede again: फिर मची भगदड़: गोलीबारी से जान बचाकर 4000 लोग पहुंचे भारत, मिजोरम में ली शरण
Grand News देश July 8, 2025
Trump’s tariff war: ट्रंप का टैरिफ वार: 14 देशों को भेजा टैक्स नोटिस, डेडलाइन पर खुद उलझे, मजबूरी क्या है?
Grand News अर्थव्यवस्था July 8, 2025
Suicide in the lockup: लॉकअप में खुदकुशी या कुछ और? गमछे ने खोल दिए पुलिसिया लापरवाही के राज
Grand News SUICIDE देश July 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?