Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : दुर्ग रविशंकर स्टेडियम में आज से 13 दिसंबर तक, अग्निवीर भर्ती  रैली का किया गया आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand NewsNATIONALछत्तीसगढ़दुर्गदेशरायपुरसामाजिक

BIG NEWS : दुर्ग रविशंकर स्टेडियम में आज से 13 दिसंबर तक, अग्निवीर भर्ती  रैली का किया गया आयोजन

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/12/01 at 12:37 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

BIG NEWS : दुर्ग। भारतीय थल सेना में भर्ती के लिए दुर्ग रविशंकर स्टेडियम में आज से 13 दिसंबर तक अग्निवीर रैली का आयोजन किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त जिलों से लगभग 70 हजार युवाओं की उपस्थिति संभावित मानी गई है। पहले दिन 10 हजार के आसपास कैंडिडेट्स शामिल हुए। रात 1 बजे से सुबह 6 बजे तक पहले दिन की भर्ती प्रक्रिया संपन्न हुई। आज दुर्ग, बस्तर, सरगुजा और कांकेर के कैंडिडेट्स हुए शामिल। वही जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम स्टेडियम के आस-पास किया गया है।

- Advertisement -
Ad image

अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में आए हुए उम्मीदवारों को दैनिक दिनचर्या में किसी प्रकार का व्यवधान न हो इसके लिए अस्थाई और मोबाइल टायलेट के माध्यम से बेहतर प्रबंधन करने का प्रयास किया गया है। अभ्यर्थियों की आवास के जगह में 65 और भर्ती स्थल पर 60 अस्थाई शौचालयों का निर्माण किया गया है। इसके अलावा अवश्यकता अनुसार मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था विभिन्न स्थानों पर की गई है। संबंधित अधिकारियों को पर्याप्त पानी एवं साफ-सफाई की उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं। इस दौरान भर्ती में आए छात्रों का जोश का अलग-अलग नजारा देखने को मिला.

- Advertisement -


गाइड लाइन के अनुरूप उम्मीदवारों के दस्तावेज से लेकर शारीरिक परीक्षण के लिए स्थल पर अलग-अलग स्क्रीनिंग सेक्शन रखे गए हैं। ताकि उम्मीदवार क्रमवार प्रक्रिया को अपनाकर सुगम तरीके से भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सके। अग्निशमन दल भी रहेगा उपस्थित- किसी अनहोनी की स्थिति में आग से निपटने के लिए भी जिला प्रशासन द्वारा स्थल को तैयार किया गया है। जिसके लिए अग्निशमन दल को अग्निशामक गाड़ी और यंत्र के साथ मौके पर मौजूद रहेगी। सुबह 6 बजे तक शारीरिक परीक्षा प्रक्रिया के साथ पूरी हो गया, सबसे पहले रात 1 बजे से आवेदकों को मैदान में प्रवेश दिया गया, इसके बाद सुबह 4 बजे लंबाई में सही पाए जाने पर 1.6 किमी की दौड़ लगवाई जाती है। दौड़ में सफल होने के बाद आवेदक का मेडिकल समेत अन्य परीक्षण किया जाएगा, सफल होने के बाद लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र दिए जाएगा। दुर्ग एसपी का कहना है कि अग्निवीर भर्ती में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ आने वाले अभ्यार्थियों के लिए चार लाइन सुरक्षा बनाई गई है, बच्चों से अपील है कि नौकरी लगाने के नाम पर जो घूम रहे हैं लोगों के चंगुल में ना फंसे, आर्मी की भर्ती पूरी पारदर्शी होती है। पुलिस लगातार ऐसे लोगों पर नजर बनाई हुई है।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, GRAND NEWS CHHATTISGARH, raipur breaking news, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article खुली ड्रेस पहनकर मलाइका अरोड़ा ने दिए इतने हॉट पोज, तस्वीरें देख अटक जाएंगी सांसे
Next Article CG NEWS : शासकीय प्राथमिक शाला बाग़डोंगरी प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्त होने पर बड़ी धूमधाम से दी गई विदाई

Latest News

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई
छत्तीसगढ़ रायपुर June 8, 2025
CG NEWS: राष्ट्रीय कथावाचक युवराज पाण्डेय के स्वागत में निकली भव्य बाइक रैली, रथयात्रा की हुई तैयारी
गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 8, 2025
CG NEWS: अवैध गांजा सप्लाई मामले में गरियाबंद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल.
Grand News June 8, 2025
CG NEWS : पति ने तवे से मारकर की पत्नी की हत्या, बच्ची की छठ्ठी मनाने को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार 
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?