Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: NAVY DAY : भारतीय जल सेना का इतिहास, जानें कब हुई थी नौसेना दिवस मनाने की शुरुआत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALदेशसामाजिक

NAVY DAY : भारतीय जल सेना का इतिहास, जानें कब हुई थी नौसेना दिवस मनाने की शुरुआत

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/12/04 at 12:58 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

NAVY DAY : भारत की तीनों सेनाएं थल, वायु और जल सेना हर तरफ से देश की सुरक्षा में हमेशा तत्पर है। आज पूरी दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेनाओं में भारतीय सेना का नाम लिया जाता है। इतिहास के पन्ने पलट कर देखें तो दुश्मन देश ने जब भी भारत पर हमला करने की सोची तो जमीन से ही आक्रमण किया। इसकी एक वजह देश की जल सीमा की कड़ी सुरक्षा हो सकती है। भारतीय नौसेना के जवान, जिन्हें हम जल प्रहरी कह सकते हैं, वह जल मार्ग की सुरक्षा में मुस्तैद रहे। दुश्मन में समझ गए कि इस मार्ग से आक्रमण संभव नहीं। भारतीय नौसेना की इसी उपलब्धि, साहस के कारण देशवासी उन्हें सलाम करने के हर साल 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाते हैं। भारतीय नौसेना बलों को सम्मानित करने और उनके योगदान की सराहना के लिए यह खास दिन मनाते हैं।

- Advertisement -

4 दिसंबर को क्यों मनाते हैं नौसेना दिवस?

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

1971 के भारत-पाक के बीच युद्ध हुआ था। इस युद्ध में पाकिस्तान ने 3 दिसंबर को भारतीय हवाई अड्डे पर हमला कर दिया। पाकिस्तानी सेना के आक्रमण हमले का जवाब देते हुए भारतीय नौसेना ने 4 और 5 दिसंबर की रात हमले की योजना बनाते हुए सैकड़ों पाकिस्तानी नौसेना के जवानों को मार गिराया। इस मिशन में भारतीय नौसेना के नेतृत्व कमोडोर कासरगोड पट्टणशेट्टी गोपाल राव ने किया। नौसेना की उपलब्धि और प्रयासों को स्वीकार करते हुए 4 दिसंबर को नेवी डे मनाते हैं।

- Advertisement -

कब हुई भारतीय नौसेना की स्थापना?

- Advertisement -

भारतीय नौसेना 1612 में अस्तित्व में आई, जब ईस्ट इंडिया कंपनी ने रायल इंडियन नेवी नाम से नौसेना बनाई। ईस्ट इंडिया कंपनी ने व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा के उद्देश्य से एक नौसैनिक दल का गठन किया था। स्वतंत्रता के बाद 1950 में इसे भारतीय नौसेना के तौर पर पुनर्गठित किया गया। भारतीय नौसेना दिवस मनाने की शुरुआत मई 1972 में हुए एक वरिष्ठ नौसेना अधिकारी सम्मेलन में हुई, जब 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।

कब से हुई शुरुआत
नौसेना दिवस मनाने की शुरुआत 1971 के बाद से हुई. जब भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में विजय पाई. इसके बाद इस जीत का जश्न मनाने के लिए हर साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाने की शुरुआत हुई. 1971 के भारत-पाक युद्ध में, भारत ने ऑपरेशन ट्राइडेंट चलाया था. जिसमें भारत ने 4 दिसंबर को पाकिस्तान के कराची में उसके नेवल हेडक्वॉर्टर पर हमला बोला था

NAVY की फुल फॉर्म
N- नॉटिकल
A- आर्मी ऑफ
V- वॉलेंटीयर
Y- योमेन
Nautical Army of Volunteer Yeoman

साल 1612 में स्थापित हुई नौसेना का ध्येय वाक्य है- शं नो वरुणः! तैत्तिरीय उपनिषद की प्रार्थना से लिए इस वाक्य का अर्थ है- जल के देवता हमारे लिए शुभ हों. ईस्ट इंडिया कंपनी ने अपने जहाजों के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी मरीन बनाया. बाद में इसका नाम बदल कर रॉयल इंडियन नेवी कर दिया गया. साल 1950 में भारत के पूर्ण रूप से गणतंत्र होने के बाद नौसेना का दोबारा गठन हुआ. फिर इसका नाम भारतीय नौसेना कर दिया गया. तकनीक के मामले में भारतीय नौसेना की गिनती दुनिया की सर्वोच्च सेनाओं में की जाती है.

TAGGED: # latest news, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, indian navy day, NAVY DAY
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG News: CM Bhupesh attends Congress Steering Committee meeting, these issues will be discussed CG News : कांग्रेस संचालन समिति की बैठक में शामिल हुए CM Bhupesh, इन मुद्दों पर होगी चर्चा 
Next Article Shraddha Murder Case: Aftab, the murderer, demanded these things from the court, read the full news. Shraddha murder case: तिहाड़ जेल में बंद आरोपी आफताब ने जेल प्रशासन से की ये ‘अनोखी’ डिमांड..

Latest News

CG NEWS : गलगम पहुंचे मुख्यमंत्री साय, जवानों से मुलाकात कर बढ़ाया हौसला, नक्सल विरोधी अभियान की सफलता पर दी बधाई
Grand News May 15, 2025
CG NEWS : नए किसानों को नहीं मिलेगा पीएम सम्मान निधि का लाभ, गाइडलाइन से अंजान किसान काट रहे दफ्तरों के चक्कर
Grand News May 15, 2025
BREAKING NEWS : भारत ने तुर्की को दिया बड़ा झटका, सेलेबी हवाई अड्डे का लाइसेंस किया रद्द 
Grand News May 15, 2025
CG NEWS : गांव में संचालित देह व्यापार के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश, रंगे हाथों पकड़ाए दो युवक
क्राइम छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?