Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Bhanupratappur assembly by-election : भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव की वोटिंग जारी, प्रातः 11 बजे तक कुल 31.27 फीसदी मतदान, पोलिंग बूथ में सैकड़ों जवानों की तैनाती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsभानुप्रतापपुर

Bhanupratappur assembly by-election : भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव की वोटिंग जारी, प्रातः 11 बजे तक कुल 31.27 फीसदी मतदान, पोलिंग बूथ में सैकड़ों जवानों की तैनाती

GrandNews
Last updated: 2022/12/05 at 12:18 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

- Advertisement -

Bhanupratappur assembly by-election : छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिल रही है। 256 पोलिंग बूथ में करीब 1 लाख 95 हजार 822 मतदाता हैं। अति संवेदनशील इलाके में स्थित 17 मतदान केंद्रों में एक-एक वोट डलवाना बड़ी चुनौती होगी। नक्सल इलाका होने की वजह से लगभग 6 हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई है। मतदान दोपहर 3 बजे तक चलेगा। 11 बजे तक 31.27 फीसदी मतदान हो चुका है। मशीन में खराबी के चलते जेपरा, लखनपुरी और जाड़ेकुर्से में आधे घन्टे देरी से मतदान शुरू हुआ है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी सुबह 7 बजे मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान कीं।उनके साथ पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने भी मतदान किया। सर्व आदिवासी समाज के प्रत्याशी अकबर राम कोर्राम ने उड़कुड़ा पोलिंग बूथ पहुंच अपना वोट डाले हैं। कांग्रेस से सावित्री मंडावी, भाजपा से ब्रम्हानंद नेताम और सर्व आदिवासी समाज से अकबर राम कोर्राम ये तीनों प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। भनुप्रतापपुर विधानसभा की जनता वोट देकर इनके भाग्य को EVM में कैद कर रही है। पूरे विधानसभा में 95 हजार 266 पुरूष मतदाता हैं। जबकि, 1 लाख 555 महिला मतदाता हैं। सिर्फ 1 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है। पुरुष वोटर्स की तुलना में महिला वोटर्स की संख्या अधिक है।

- Advertisement -

बस्तर में 2 दिसंबर से माओवादियों का PLGA सप्ताह शुरू हो गया है। ऐसे में हर पोलिंग बूथ में सैकड़ों जवानों की तैनाती की गई है। CRPF, SDF, DRG, कोबरा, BSF समेत अन्य पुलिस फोर्स के करीब 6 हजार जवान तैनात किए गए हैं। पोलिंग बूथ में सुरक्षा बढ़ाई गई है। एक दिन पहले पोलिंग दल EVM के साथ रवाना हुआ था। जिन्हें सुरक्षित बूथों तक पहुंचाया गया है।

- Advertisement -

भानुप्रतापपुर उपचुनाव में 256 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 1100 से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 256 में से 82 मतदान केंद्र संवेदनशील के दायरे में है, जबकि 17 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील के अंतर्गत आते हैं। इसे देखते हुए पुलिस और सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी संख्या में तैनात किया गया है। मतदान के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। भानुप्रतापपुर विधानसभा में 1 लाख 95 हजार 822 मतदाता हैं, जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है।

TAGGED: #Bhanupratappur by-Election 2022, Assembly by-election, Assembly Election 2022, assembly election result 2022, assembly election results 2022, Bhanupratappur assembly by-election, bhanupratappur assembly by-election 2022, Bhanupratappur by-election, bhanupratappur by-election news, bhanupratappur byelection 2022, bhanupratappur में by-election
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article TARAK MEHTA KA ULTA CHASHMA : भिड़े की बेटी सोनू के डांस में उनके फैंस का आया दिल
Next Article BHANUPRATAPPUR BYPOLL BREAKING: 64.86 percent polling till 3 pm in Bhanupratappur bypoll... BHANUPRATAPPUR BYPOLL UPDATE : भानुप्रतापपुर उपचुनाव में वोटिंग जारी, 11 बजे तक 31.27 प्रतिशत मतदान, पोलिंग बूथ में सैकड़ों जवानों की तैनाती

Latest News

May 13, 2025
Grand News May 13, 2025
CG BREAKING :
CG BREAKING : बड़ी संख्या में अधीक्षक भू अभिलेख और तहसीलदारों का प्रमोशन, बने डिप्टी कलेक्टर, आदेश जारी 
Grand News May 13, 2025
CG NEWS : बार में डांस के दौरान भिड़े युवक, बाहर बुलाकर कार में की तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी भी दी 
Grand News May 13, 2025
जनपद पंचायत नवागढ़ की ग्राम पंचायत पीथमपुर, जो कि क्षेत्र की इकलौती निर्विरोध पंचायत मानी गई थी, अब विवादों के घेरे में है। सरपंच रूपांजलि उदासी को लेकर गांव में
CG : पीथमपुर गांव में सरपंच के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का आक्रोश, भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट, विकास कार्यों में रुचि न लेने का आरोप
Grand News छत्तीसगढ़ May 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?