Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : विशेष पिछड़ी जनजातियों की भर्ती के लिए जल्द जारी होगा आदेश, मुख्यमंत्री बघेल ने दिए निर्देश 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़

CG NEWS : विशेष पिछड़ी जनजातियों की भर्ती के लिए जल्द जारी होगा आदेश, मुख्यमंत्री बघेल ने दिए निर्देश 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/12/07 at 7:46 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG NEWS
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

रायपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात के दौरान आज सवेरे गरियाबंद के सर्किट हाऊस में आयोजित अधिकारियों की बैठक में राज्य शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि गरियाबंद जिले की विशेष पिछड़ी जनजातियों के योग्य युवाओं की भर्ती के लिए आगामी दो सप्ताह में आदेश जारी करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विशेष पिछड़ी जनजाति की भर्ती के लिए मेरिट के आधार पर पदों में भर्ती की सहमति दी गई है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने जाति प्रमाण पत्रों में जाति का नाम अंग्रेजी में लिखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे मात्रात्मक त्रुटि के कारण जाति प्रमाण पत्र जारी करने में आ रही समस्याओं का निराकरण हो सकेगा। सीएम बघेल ने जिले में स्वीकृत सभी गौठानों के निर्माण का कार्य तेजी से पूरे करने के निर्देश दिए। सीएम बघेल ने वन अधिकार मान्यता पत्रों के लंबित प्रकरणों का त्वरित समाधान करने के निर्देश देते हुए कहा कि कुम्भकारों को मिट्टी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए जमीन आरक्षित करने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

 

सीएम बघेल ने कहा कि जिले में स्कूलों की मरम्मत और स्कूलों में नए कक्षों के निर्माण के कार्यों को तेजी से पूरा करने और गौठानों में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के कार्यों को इसी वित्तीय वर्ष में पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि रीपा में पारंपरिक व्यवसाय से जुड़े लोहार, कुम्हार सहित अन्य लोगों को भी जोड़े। रुरल इंडस्ट्रियल पार्क स्व-सहायता समूह पर ही केंद्रीकृत नहीं होने चाहिए, यहां एक्टिविटी उद्योग से संबंधित जैसे दाल, हॉलर मिल जैसे हो। इस उद्योग के संचालन के लिए चयन ऐसे व्यक्ति का करना है जो मार्केटिंग स्किल, रिस्क क्षमता वाला और जुझारू हो।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले में ओबीसी हॉस्टल के प्रस्ताव राज्य स्तर पर जल्द भेजे जाएं। उन्होंने कोरासी सिंचाई परियोजना में भूमि अधिग्रहण के मुआवजे के प्रकरणों की समीक्षा कर उनका निराकरण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना में नए हितग्राहियों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहा है। योजना के पोर्टल में नए रजिस्ट्रेशन का कार्य जल्द प्रारंभ किया जाए। पारंपरिक व्यवसाय करने वाले लोहार, मोची, कुम्हार जैसे लोग पात्र हो सकते हैं ऐसे लोगों को भूमिहीन न्याय योजना से जोड़ें। इसी तरह उन्होंने राजस्व और वन भूमि का पट्टा वितरण आवेदनों का निराकरण शीघ्र करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व भूमि और वनवासियों के वन अधिकार पट्टों के रजिस्ट्रेशन के लिए सॉफ्टवेयर को फिर प्रारंभ किया जाए। मुख्यमंत्री ने गरियाबंद जिले की सभी नगर पंचायतों का नया मास्टर प्लान शीघ्रता से तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नए मास्टर प्लान तैयार नहीं होने के कारण नगर पंचायतों में भूमि का डायवर्सन नहीं हो पा रहा है।

 

मुख्यमंत्री बघेल ने स्कूल बिल्डिंग की रिपेयरिंग, सड़क की मरम्मत, धान खरीदी की ली जानकारी। अधिकारी ने बताया कि 86,900 से अधिक किसानों का पंजीयन हुआ है। धान खरीदी के साथ खाते में भुगतान किया जा रहा है, उठाव भी हो रहा है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RBI Monetary Policy: आम आदमी को झटका, RBI ने ब्याज दरें बढ़ाई, जानिए कितनी बढ़ जाएगी आपकी EMI!
Next Article Jobs 2023 : शासकीय कालेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानिए कब तक कर सकते है अप्लाई  DRDO Recruitment 2022: डीआरडीओ में ग्रेजुएट पास के लिए निकली बंपर भर्तियां, 1 लाख से अधिक होगी सैलरी, जल्द करें आवेदन

Latest News

CG CRIME : दीवार फांदकर घुसे चोरों ने पार कर दी कार और एक्टिवा
CG CRIME : दीवार फांदकर घुसे चोरों ने पार कर दी कार और एक्टिवा
कांकेर क्राइम छत्तीसगढ़ June 5, 2025
मैनपुर। CG : आज 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में 65 वी वाहिनी के०रि०पु०बल के एफ/ समवाय कुल्हाडीघाट में वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया है। तथा सभी जवानो ने पर्यावरण संरक्षण की कसम खाई है। विदित रहे कि कुल्हाडीघाट एक अतिसंवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्र है तथा यहाँ लगातार कुछ ना कुछ नक्सल गतिविधियाँ होती रहती है। तथा समवाय का इस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने में अहम योगदान जारी है । वाहिनी समय-समय पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जैसे-सिविक एक्सन प्लान, मुफ्त चिकित्सा शिविर तथा रोजगार मार्गदर्शन शिविर लगाकर लोगो को मुख्याधारा में जोडने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसके साथ ही वाहिनी के सभी कार्मिको ने पर्यावरण संरक्षण का भी बीडा उठाया है तथा शपथ ली है कि वे आजीवन पर्यावरण उत्थान के लिए निरंतर हर संभव प्रयास करते रहेगे इस दौरान एफ/65 समवाय के सहा0 समादेष्टा सुधीर कुमार निरीक्षक लवकुश कुमार पाण्डेय तथा समवाय के सभी कार्मिक उपस्थित रहे।
CG : देश की आंतरिक सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की भी खाई कसम
Grand News छत्तीसगढ़ June 5, 2025
Fastest Bikes: ये हैं दुनिया की सबसे तेज़ सुपर बाइक
Business Exclusive Featured Grand News Racing Technology VIRAL VIDEO टेक्नोलॉजी June 5, 2025
Bengaluru Stampede : बेंगलुरु भगदड़ में 11 मौतें; मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देगी RCB
Bengaluru Stampede : बेंगलुरु भगदड़ में 11 मौतें; मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देगी RCB
Cricket NATIONAL खेल June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?