Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : तालाबों का अस्तित्व खतरे में ! लोग फेंक रहे कूड़े- कचरे, सौंदर्यीकरण के लिए फूंके जा चुके लाखों रूपये 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़सामाजिकसूरजपुर

CG NEWS : तालाबों का अस्तित्व खतरे में ! लोग फेंक रहे कूड़े- कचरे, सौंदर्यीकरण के लिए फूंके जा चुके लाखों रूपये 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/12/11 at 4:28 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

CG NEWS : सूरजपुर। जिले का गौरव माने जाने वाले तालाबों का अस्तित्व अब खतरे में है, जो तालाब कल तक स्थानीय लोगों की आस्था का प्रतीक माने जाते थे, वह आज कचरे के ढेर में तब्दील हो गए हैं, हालांकि कागजों में इन तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए सरकार की कई योजनाओं के तहत लाखों रुपए खर्च किए जा चुके हैं। बावजूद इसके इनकी स्थिति समय के साथ ही और बदतर होती जा रही है, जहां एक ओर स्थानीय लोग इसका कारण नगर पालिका की लापरवाही को मान रहे हैं तो वही नगर पालिका गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहा है।

- Advertisement -

- Advertisement -

तस्वीरों में दिखता कचरे का अंबार, आम लोगों के घरों से निकलते गंदे पानी को अपने में समाता यह नजारा सूरजपुर जिला मुख्यालय के तालाबों के लिए आम बात है, जिला मुख्यालय में कुल 7 तालाब मौजूद हैं, जो कई सौ वर्ष पुराने हैं, यह तालाब स्थानीय लोगों के लिए आस्था का केंद्र हुआ करता था, सभी जाति और धर्म के लोग इन तालाबों में पूजा पाठ किया करते थे, लेकिन पिछले कुछ सालों से यहां फैली गंदगी की वजह से लोगों ने इन तालाबों से दूरी बना ली है, कुछ तालाबों का अस्तित्व लगभग नष्ट हो चुका है और कुछ बच्चे तालाब अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं, नगर के सभी तालाबों में गंदगी का अंबार है नगर के मीट मार्केट की पूरी गंदगी तालाबों में फेंकी जाती है, साथ ही आसपास के लोगों के घर का गंदा पानी भी तलाब में जा रहा है, जिसकी वजह से यहां का पानी इतना दूषित हो चुका है कि इंसान तो क्या जानवर भी इन तालाबों से दूरी बनाकर रखते हैं, हालांकि स्थानीय लोगों के द्वारा समय-समय पर तालाबों की सफाई के लिए पहल किया जाता रहा है, लेकिन वह भी नाकाफी है, तालाबों की इस स्थिति का कारण स्थानीय लोग नगर पालिका और जिला प्रशासन के इच्छाशक्ति की कमी को मानते है।

 

वहीं संबंधित अधिकारी गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं, नगरपालिका के सीएमओ के अनुसार उनके कार्यकाल में तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए कोई कार्य नहीं किया गया है और पहले किए गए कार्य की उनके पास जानकारी मौजूद नहीं है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि तालाबों के खतरे में पड़े अस्तित्व को लेकर नगर पालिका परिषद कितना गंभीर है।

 

इसे भी पढ़े- FIFA World Cup : पुर्तगाल का सपना तोड़, विश्वकप सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी मोरक्को

तालाबों का हमारे धर्म में भी विशेष स्थान है, कहते हैं मरने के बाद वैतरणी तालाब पार करके ही स्वर्ग का रास्ता तय किया जाता है, लेकिन सूरजपुर में अधिकारियों की उदासीनता के कारण यह तालाब नरक में तब्दील हो गए हैं, सवाल अभी भी वही है आखिर जिम्मेदार कौन ?

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Surajpur news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article FIFA World Cup : पुर्तगाल का सपना तोड़, विश्वकप सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी मोरक्को
Next Article RAIPUR NEWS : ग्रीन आर्मी द्वारा किया गया गजराजबान्ध तालाब का गहरीकरण एवँ सफाई कार्य, आम नागरिकों ने भी लिया बढ़चढ़कर हिस्सा 

Latest News

CG News: जनजागरूकता से बाल विवाह रोकने में मिल रही मदद
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 10, 2025
GRAND NEWS : छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ने एक कदम बढ़ाया सेवा कार्य की ओर, अध्यक्ष सतीश थोरानी ने कई जगहों पर प्याऊ का किया शुभारंभ
Grand News May 10, 2025
BIG BREAKING : पाकिस्तान ने फिर दिखाई अपनी औकात, भारत में कई जगहों पर ड्रोन से किया गया अटैक, सीजफायर का किया उल्लंघन
Breaking News May 10, 2025
CG BREAKING : शासकीय निर्देशों की अवहेलना पर कड़ी कार्रवाई, पंचायत सचिव भुनेश्वर सिंह पैकरा निलंबित
CG BREAKING: मुख्य नगर पालिका अधिकारी निलंबित, आदेश जारी
Breaking News छत्तीसगढ़ May 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?