रायपुर। RAIPUR NEWS : एनएसयुआई द्वारा रविवार को एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया था, रैली के दौरान एक एम्बुलेंस जाम में फसी हुई थी। जैसे ही इस बात का जानकारी एनएसयुआई के प्रदेश सचिव विशाल कुकरेजा हुई, उन्होंने उदारता का परिचय देते हुए तुरंत अपनी बाइक से उतरकर पूरी बाइक रैली को किनारे करवाकर एम्बुलेंस को रास्ता दिखाया। इस नज़ारे को देख उस समय मौजूद लोगो ने विशाल कुकरेज़ा की सराहना की। प्रदेश सचिव विशाल के इस नेक कार्य से चारों ओर उनकी खूब चर्चा हो रही है।
विशाल कुकरेजा ने बातचीत के दौरान बताया कि किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम के चलते आपातक़ालीन सेवाओ में परेशानी नहीं आनी चाहिए, मुझे जैसे ही जानकारी हुई कि हमारी रैली के पीछे एक एम्बुलेंस फसी हुई है। मैंने तुरंत अपने सभी साथियों को सड़क के किनारे करवाकर एम्बुलेंस के लिए रास्ता खाली करवाया।
देखें वीडियो
RAIPUR NEWS : बाइक रैली के दौरान जाम में फसी एम्बुलेंस को छात्र नेता विशाल कुकरेजा ने दिखाया रास्ता, देखें वीडियो pic.twitter.com/dln9FhvpTD
— Neeraj Gupta (@NeerajG54201266) December 12, 2022