Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : श्रीराम कथा व श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का किया जा रहा आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़देशभिलाईसामाजिक

CG NEWS : श्रीराम कथा व श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का किया जा रहा आयोजन

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/12/14 at 12:27 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

CG NEWS : भिलाई। इस कलश यात्रा में महाराष्ट्र एवं उड़ीसा के ढोल धमाल के साथ आंध्रप्रदेश का वाद्यदल भी चल रहा था। जय श्रीराम के जयघोष के साथ कलश यात्रा खुर्सीपार के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए कथा व यज्ञ स्थल पहुंची। कलश यात्रा के दौरान खुर्सीपार क्षेत्र का उत्साह देखते ही बन रहा था। कलश यात्रा का शुभारंभ आज दोपहर 12 बजे विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में मौजूद महिलाओं ने सिर पर कलश धारण किया। हजारों महिलाओं ने सिरपर कलश धारण कर शोभायात्रा शुरू की। कलश यात्रा  जोन 1 हनुमान मंदिर (शिवालय) से विभिन्न मार्गों से होते हुए जोन -3, सुभाष मार्केट श्री राम चौक स्थित दशहरा मैदान पहुंची। यहां वेदमंत्रों के साथ कथा स्थ्ल पर यज्ञ स्थल का पूजन किया गया। श्रीराम जन्मोत्सव समिति के संरक्षक एवं छ.ग. शासन के पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय भी कलश यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने इतने वृहद आयोजन की प्रशंसा करते हुए समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं दी एवं उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि भिलाईवासियों के लिए यह बहुत ही हर्ष का विषय है कि यहां इतने वृहद रूप से श्रीराम कथा का आयोजन होने जा रहा है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को इस आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया।

- Advertisement -
Ad image

इसे भी पढ़े-  CG NEWS : जंगल में ताश खेल रहे थे जुआरी, अचानक बाइक को आते देख भागे, कुंए में गिरने से एक की मौत

- Advertisement -

- Advertisement -

श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा विंग के अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने भी पूरे कलश यात्रा के दौरान व्यवस्था संभाली, साथ ही साथ समिति के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बताया कि यज्ञस्थल पर प्राचीन कला के सहर्ष दर्शन होंगे। उन्होंने समस्त भिलाईवासियों से आयोजन में बड़ी संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की। आज से महायज्ञ व श्रीराम कथा
दशहरा मैदान पर कल से श्री लक्ष्मीनारायण यज्ञ व श्रीराम कथा शुरू होगी। 14 से 22 दिसंबर तक चलने वाले इस भव्य आयोजन के तहत राष्ट्रीय संत श्री चिन्मयानंद स्वामी जी अपने मुखारविंद से कथा वाचन करेंगे। रोजाना दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक कथा का वाचन किया जाएगा। कथा स्थल पर सप्तकुण्डीय नवदिवसीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ प्रतिदिन किया जाएगा। इस महायज्ञ के लिए कथा स्थल पर कलात्मक रूप से यज्ञ कुठिया का निर्माण किया गया है, जहां यज्ञ संपन्न कराया जाएगा।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Raipur Hindi News, Raipur Latest News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : सीईओ व अपर कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, जनचौपाल में मिले 56 आवेदन
Next Article CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम बगरपाली के लिए रवाना

Latest News

CG NEWS : पंचतत्व में विलीन हुए पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे, रायपुर में हुआ अंतिम संस्कार, पुत्र अभिषेक ने दी मुखाग्नि
Grand News June 27, 2025
RAIPUR NEWS : 16 वर्षीय लड़की की बेरहमी से हत्या, खेत में खून से लथपथ मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर June 27, 2025
गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 55 किलो गांजा के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार,ईको वाहन और मोबाइल समेत 10 लाख 70 हजार रुपये की संपत्ति जब्त
Grand News June 27, 2025
Jagannath Rath Yatra In Raipur : राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय ने श्री जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, CM ने निभाई छेरा पहरा रस्म, सोने के झाडू़ से रास्‍ता किया साफ
छत्तीसगढ़ रायपुर June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?