Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : कुम्हारी फ्लाईओवर हादसे में अपने माता-पिता को खो चुकी बच्ची को मिलेंगे 15 लाख रूपये, कंपनी की लापरवाही से गई थी जान, बेटी अब तक अनजान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़

CG NEWS : कुम्हारी फ्लाईओवर हादसे में अपने माता-पिता को खो चुकी बच्ची को मिलेंगे 15 लाख रूपये, कंपनी की लापरवाही से गई थी जान, बेटी अब तक अनजान

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/12/14 at 3:56 PM
Neeraj Gupta
Share
5 Min Read
CG NEWS : कुम्हारी फ्लाईओवर हादसे में अपने माता-पिता को खो चुकी बच्ची को मिलेंगे 15 लाख रूपये, कंपनी की लापरवाही से गई थी जान, बेटी अब तक अनजान
CG NEWS : कुम्हारी फ्लाईओवर हादसे में अपने माता-पिता को खो चुकी बच्ची को मिलेंगे 15 लाख रूपये, कंपनी की लापरवाही से गई थी जान, बेटी अब तक अनजान
SHARE

 

- Advertisement -

दुर्ग। CG NEWS : कुम्हारी फ्लाईओवर हादसे (Kumhari flyover Accident) में अपने परिजनों को खो चुकी अन्नू देवांगन की पढ़ाई एवं अन्य जरूरतों के लिए फ्लाईओवर का निर्माण कर रही कंपनी रायल इंफ्रा पंद्रह लाख रुपए की मुआवजा राशि प्रदान करेगी। यह फैसला दुर्ग (Durg News) कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा और एसपी दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव के साथ हुई बैठक में लिया गया। कंपनी के अधिकारी गुरुवार को कलेक्टर को 15 लाख रुपए का चेक अन्नू व उसके परिजनों को देंगे।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -
ALSO READ : RAIPUR BREAKING : तेलीबांधा पहुंचा नगर निगम का अमला, चौपाटी हटाने की कार्रवाई, सड़क पर उतरे दुकानदारों ने किया जमकर बवाल, बोले- शिफ्टिंग चाहिए     

अधिकारियों ने प्रबंधन से कहा कि फ्लाईओवर के निर्माण की अनुबंध शर्तों में सुरक्षा संबंधी सभी बातों का पूरा ध्यान रखना शामिल था। कंपनी ने इस पर लापरवाही की जिससे यह गंभीर हादसा हुआ। इस हादसे में बच्ची ने अपने माता-पिता को खो दिया और अब उसके सामने परवरिश की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। इसके लिए उसके परवरिश का खर्च कंपनी उठाये। इस पर चर्चा के पश्चात प्रबंधन ने पंद्रह लाख रुपए की राशि प्रदान करने की बात कही।

कुम्हारी के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर हादसे में पुलिस ने ब्रिज निर्माण करने वाली कंपनी रायल इंफ्रा पर कार्रवाई शुरू कर दी है। कंपनी के सीनियर इंजीनियर पीयूष पाढ़ी को गिरफ्तार कर न्यायायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया, वहीं कंपने के दो डायरेक्टर, एक प्रोजेक्ट हेड और एक प्रोजेक्ट मैनेजर को भी आरोपी बनाया गया है।

ALSO READ : BIG BREAKING : तीन बच्चे और दूसरी पत्नी होने, महिलाओं के साथ किया अपराध, तो नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

 

बेटी समझ रही मम्मी-पापा अस्पताल में भर्ती

अन्नू के ममेरा भाई टोकेन्द्र देवांगन ने बताया कि फूफा आजू राम देवांगन और बुआ निर्मला अब नहीं हैं, इसकी जानकारी आज तक अन्नू को नहीं है। वह अपने पापा और मां को खोजती है। उसे यह जानकारी है कि ब्रिज से गिरने पर उन्हें चोट आई और उनका इलाज चल रहा है। वह चंगोराभाठा के सरकारी स्कूल में छठवीं कक्षा में पढ़ाई करती है। अभी उसे स्कूल नहीं भेजा जा रहा है। अक्सर वह कहती है कि मां के पास जाना है। यह भी बोलती है कि उसे किराना दुकान से सामान खरीदना है। मम्मी आएगी तब जाऊंगी। उसकी बात सूनकर सब के आंखों में आंसू आ जाते हैं…

ALSO READ : CG BREAKING : अर्धवार्षिक परीक्षा के लिए समय-सारिणी जारी, 30 दिसम्बर से शुरू होंगे एग्जाम, जानिये पूरी डिटेल 

 

फूफा के परिवार वाले हामी नहीं भर रहे

टिकेन्द्र ने बताया कि अन्नू के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। उसे रखने फूफा के परिवार वाले हामी नहीं भर रहे हैं। मंगलवार को उसे अपने घर गंडई ले जा रहा हूं। वह मेरी बहन है। अन्नू का ननिहाल पक्ष शासन या निर्माण कंपनी से उसकी पढा़ई लिखाई और उसके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग करेंगे।

ALSO READ : CG BREAKING : आरक्षण मुद्दे को लेकर सीएम बघेल का बड़ा बयान, बोले – भाजपा के लोग आरक्षण विरोधी हैं, राज्यपाल पर दबाव बनाए हुए हैं

 

ऐसे हुई थी घटना

9 दिसंबर को रायपुर चंगोराभाठा निवासी आजूराम देवांगन (45 वर्ष) अपनी पत्नी निर्मला देवांगन (45वर्ष) और 12 साल की बेटी के साथ जंजगिरी से मोपेड में सवार होकर घर लौट रहे थे। रात 11 बजे कुम्हारी में अधूरे ब्रिज में चढ़ गए। सामने स्टॉपर नहीं लगा था। स्टेशन चौक के ऊपर अधूरे ब्रिज से मोपेड समेत तीनों नीचे गिर गए। हादसे में आजूराम और निर्मला की मौत हो गई। उनकी 12 वर्षीय बच्ची घायल हो गई थी।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, Durg Breaking News, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, Latest News In Raipur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG BREAKING : तीन बच्चे और दूसरी पत्नी होने, महिलाओं के साथ किया अपराध, तो नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी
Next Article Raipur News: Seeing the suffering of street vendors, MLA Juneja and Mayor Dhebar stopped the corporation's action, carts will be removed after adequate arrangements Raipur News : स्ट्रीट वेंडर्स की पीड़ा देखकर विधायक जुनेजा और महापौर ढेबर ने रुकवाई निगम की कार्रवाई, बोलें – पर्याप्त व्यवस्था होने पर हटेंगे ठेले

Latest News

IPS Tapan Kumar Deka : इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक तपन कुमार डेका को फिर मिला एक्सटेंशन
देश May 20, 2025
Devbhog Milk Price HIke : ‘देवभोग’ ने की दूध के दामों में बढ़ोतरी, 2 रुपये प्रति लीटर किया महंगा, आज से लागू
Grand News May 20, 2025
CG NEWS : पत्थलगांव नगर पंचायत को मिला नगर पालिका का दर्जा, विधायक गोमती की मांग पर मुख्यमंत्री साय ने की थी घोषणा
Grand News May 20, 2025
CG NEWS : नगर सेना में सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
Grand News May 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?