Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : मुख्यमंत्री ने गंधेश्वर नाथ मंदिर में पूजा-अर्चनाकर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़महासमुंदरायपुरसामाजिक

CG NEWS : मुख्यमंत्री ने गंधेश्वर नाथ मंदिर में पूजा-अर्चनाकर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/12/15 at 1:27 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

. शिव आशीर्वाद की खुशबू से परिपूर्ण गंधेश्वर नाथ मंदिर में मुख्यमंत्री ने किया दर्शन

Contents
शिव आशीर्वाद की खुशबू से परिपूर्ण गंधेश्वर नाथ मंदिरगंधेश्वर नाथ मंदिर का है ऐतिहासिक, पुरातात्विक और पौराणिक महत्वहिंदू,बौद्ध व जैन संस्कृतियों का संगम है सिरपुरअद्भुत है मंदिर से महानदी तट का नजारा

. सुबह, दोपहर और संध्याकाल शिवभक्तों को मंदिर में मिलता है अलग–अलग खुशबुओं का एहसास

- Advertisement -
Ad image

CG NEWS : महासमुन्द। मुख्यमंत्री ने आज महासमुन्द के अंतर्गत सिरपुर स्थित गंधेश्वर नाथ मंदिर में विधिवत पूजन कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की । मुख्यमंत्री का शंखध्वनि एवं मंत्रोच्चार के साथ मंदिर द्वार पर स्वागत किया गया। उन्होंने गंधेश्वर नाथ मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों के साथ चर्चा की और मंदिर के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने गंधेश्वरनाथ मंदिर प्रांगण में कदंब के पौधे का भी रोपण किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रांगण से महानदी के सुंदर तट का अवलोकन भी किया। उन्होंने मंदिर परिसर में स्थापित प्राचीन मूर्तियों को भी देखा। मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया।

- Advertisement -

- Advertisement -

शिव आशीर्वाद की खुशबू से परिपूर्ण गंधेश्वर नाथ मंदिर

सिरपुर स्थित गंगेश्वर नाथ मंदिर का अपने आप में ऐतिहासिक पुरातात्विक और आध्यात्मिक महत्व है। मान्यता है कि इस मंदिर में शिवभक्तों को भगवान शिव के शिवलिंग से सुबह, दोपहर और संध्याकाल में अलग-अलग खुशबुओं का एहसास मिलता है। ऐसा माना जाता है कि सुबह की पूजा के वक्त शिवलिंग से चंदन की खुशबू आती है । वहीं दोपहर में केसर की सुगंध मिलती है और संध्या पूजन के समय गुलाब की खुशबू का एहसास होता है । इसी वजह से भगवान शिव के इस मंदिर का नाम गंधेश्वर नाथ मंदिर पड़ा है। श्रावण मास में मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है दूर-दूर से लोग शिवलिंग पर जलाभिषेक करने पहुंचते हैं।

गंधेश्वर नाथ मंदिर का है ऐतिहासिक, पुरातात्विक और पौराणिक महत्व

सिरपुर को प्राचीन दक्षिण कौशल की राजधानी कहा जाता है। मंदिर की प्राचीनता का प्रत्यक्ष उदाहरण यहां की स्थापत्य कला में स्पष्ट नजर आता है। मंदिर के गर्भगृह के सामने स्थापित चार स्तंभों पर पाली भाषा व ब्राह्मी लिपि में अभिलेख अंकित है। जानकारों का कहना है की इन अभिलेखों में भगवान शिव की स्तुति व शिव पार्वती विवाह के प्रसंग उत्कीर्ण किए गए हैं। वर्तमान में मंदिर प्रांगण में सिरपुर क्षेत्र में उत्खनन द्वारा प्राप्त पुरातात्विक महत्व की प्राचीन मूर्तियों को स्थापित किया गया है। इन मूर्तियों में भगवान नटराज की नृत्य में मूर्ति विशेष है। पौराणिक मान्यता है कि बाणासुर नमक महान शिव भक्त यहां निवास करता था, जिसने यहां भगवान शिव की घोर तपस्या की। इसके फलस्वरूप भगवान शिव ने उसे यहां दर्शन दिए।

हिंदू,बौद्ध व जैन संस्कृतियों का संगम है सिरपुर

महानदी के तट पर स्थित प्राचीन गंधेश्वर नाथ मंदिर न सिर्फ भगवान शिव के भक्तों के लिए विशेष है बल्कि यहां पर हिंदू, बौद्ध और जैन संस्कृतियों का अद्भुत संगम दिखाई देता है। मंदिर प्रांगण में सिरपुर क्षेत्र में प्राप्त पुरातत्विक मूर्तियां रखी गई है। जिनमें त्रिदेव ब्रह्मा–विष्णु–महेश, नवग्रह, भगवान बुद्ध की भूमि स्पर्श मुद्रा में मूर्ति और साथ ही साथ जैन धर्म से मुड़ी से जुड़ी मूर्ति भी दिखाई देती है।

अद्भुत है मंदिर से महानदी तट का नजारा

गंधेश्वरनाथ मंदिर महानदी के तट पर स्थित है। मंदिर से महानदी का बहुत ही सुंदर और नयनाभिराम दृश्य दिखाई देता है। महानदी के तट का यह नजारा मंदिर को पर्यटन की दृष्टि से भी और महत्वपूर्ण बना देता है। मुख्यमंत्री ने आज मंदिर प्रांगण से महानदी तट के सुंदर दृश्य का अवलोकन किया।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, CG NEWS MAHASMUND, CG NEWS Sirpur, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Sirpur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल बागबाहरा रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता को कर रहे संबोधित…
Next Article CRIME NEWS : रक्षक बने भक्षक : कोयला चोरी में लिप्त डिप्टी रेंजर समेत 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Latest News

CG BREAKING : अस्पतालों में फोटो और वीडियो पर रोक का विवादित आदेश निरस्त, पत्रकारों के विरोध के बाद मंत्री जायसवाल ने लिया फैसला
Breaking News छत्तीसगढ़ June 18, 2025
CG NEWS : ट्रांसफार्मर लगवाने के नाम पर ठगी, भाजपा नेता बताकर किसानों से वसूले लाखों 
छत्तीसगढ़ दुर्ग June 18, 2025
 CG NEWS : विकलांग महिला से लगभग 9 लाख रुपए की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Grand News June 18, 2025
Pradeep Mishra Controversy: शिव कथा वाचक प्रदीप मिश्रा की मुश्किलें बढ़ीं, चित्रगुप्त पर टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन तेज!
Grand News देश June 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?