Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गरियाबंद : प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर मनाया जाएगा छत्तीसगढ़ गौरव दिवस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

गरियाबंद : प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर मनाया जाएगा छत्तीसगढ़ गौरव दिवस

Vijay Sinha
Last updated: 2022/12/15 at 5:58 PM
Vijay Sinha
Share
3 Min Read
SHARE

गरियाबंद – राज्य शासन द्वारा लिये गए निर्णय अनुसार 17 दिसम्बर 2022 को सरकार के 04 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर पूरे राज्य में विभिन्न स्थानों पर छत्तीसगढ़ गौरव दिवस का आयोजन किया जायेगा। गरियाबंद जिले में भी 17 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के रूप में मनाया जायेगा। छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के अवसर पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा जिला मुख्यालय में दो दिवसीय तथा विकासखंड मुख्यालयों में एक दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई जायेगी। उक्त दिवस जिले के गौठानों एवं अन्य स्थानों पर विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रोक्तिमा यादव से मिली जानकारी अनुसार जिले के सभी गौठानों में 17 दिसंबर 2022 को प्रातः 10 बजे किसानों, गौठान समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यगण, पशुपालकों, भूमिहीन मजदूरों, सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, स्थानीय निकायों के सदस्यगण, राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों सहित स्थानीय निवासियों को आमंत्रित कर शासन द्वारा विगत 04 वर्षों में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हासिल की गई उपलब्धियों की जानकारी दी जायेगी। साथ ही शासन की प्रमुख योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जायेगी। इसी दिन अपरान्ह 3 बजे प्राथमिक सहकारी सोसायटी परिसर धान खरीदी केन्द्रों पर किसानों को आमंत्रित कर शासन की कृषि संबंधी प्रमुख योजनाओं जैसे कि ब्याज मुक्त ऋण योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना इत्यादि की जानकारी उपलब्ध कराते हुए प्रचार-प्रसार का कार्य किया जायेगा। वन क्षेत्रों में भी उक्त अवसर पर 17 दिसंबर 2022 को प्रातः 11 बजे तेंदूपत्ता संग्रहण केन्द्रो एवं वनोपज प्रबंधन समिति के कार्यालय स्थलों पर भी किसानों एवं मजदूरों हेतु संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रचार-प्रसार का कार्य किया जायेगा। उक्त दिवस को जिले के सभी संचालित हाट बाजार स्थलों में भी आयोजन दिवस के अनुसार उपस्थित जन साधारण को योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। 17 दिसंबर 2022 को पूर्वान्ह 11 बजे माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा राज्य की जनता के नाम संदेश दिया जाएगा। संदेश का प्रसारण सभी कार्यक्रम स्थलों में किया जायेगा। सभी गौठान नोडल अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे स्वयं अपने गौठान में उपस्थित रहकर अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी लोगों को देगें। उप संचालक कृषि, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत संबंधित प्रत्येक गौठान में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, पटवारी ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक की उपस्थिति सुनिश्चित कराकर गौरव दिवस कार्यक्रम करायेगें एवं जनपद पंचायत के प्रत्येक शाखा प्रभारी एवं वरिष्ठ/आंतरिक/सहायक लेखा एवं करारोपण अधिकारी की ड्यूटी प्रत्येक गौठान में लगायेंगें। इसी प्रकार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत गौरव दिवस आयोजन की जानकारी सभी सम्मानीय जनप्रतिनिधियों को अपने स्तर पर देना

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR BREAKING : 8 साल की बच्ची के हत्यारे को लेकर BSUP कॉलोनी पहुंची पुलिस, आक्रोशित लोगों ने किया जमकर बवाल, धक्का मुक्की कर फेंके बाइक, देखें VIDEO  RAIPUR BREAKING : 8 साल की बच्ची के हत्यारे को लेकर BSUP कॉलोनी पहुंची पुलिस, आक्रोशित लोगों ने किया जमकर बवाल, धक्का मुक्की कर फेंके बाइक, देखें VIDEO 
Next Article BIG NEWS : जहरीली शराब से अब तक 39 लोगों की मौत, 150 गिरफ्तार, CM बोले - जो पियेगा वो मरेगा  BIG NEWS : जहरीली शराब से अब तक 39 लोगों की मौत, 150 गिरफ्तार, CM बोले – जो पियेगा वो मरेगा 

Latest News

CG NEWS : हिरासत में ली गई सूदखोर रोहित तोमर की पत्नी भावना, पति को लेकर हो रही पूछताछ 
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर July 15, 2025
CG NEWS : ग्राम पंचायत कुथुर मे डायरिया का प्रकोप जारी, 7 लोग अस्पताल में भर्ती
Grand News July 15, 2025
निलंबित
CG NEWS : जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ एम.आई.एस. प्रशासक तत्काल प्रभाव से निलंबित
छत्तीसगढ़ जशपुर July 15, 2025
अनुपस्थिति और लापरवाही पर पटवारी बर्खास्त विभागीय जांच में दोष सिद्ध, कलेक्टर गरियाबंद की सख्त कार्रवाई
Grand News July 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?