Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BIG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल की बड़ी घोषणा, अनुसूचित जातियों को इस आधार पर मिलेगा आरक्षण, भारत सरकार से की 2021 की जनगणना शीघ्र कराने की मांग 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG BIG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल की बड़ी घोषणा, अनुसूचित जातियों को इस आधार पर मिलेगा आरक्षण, भारत सरकार से की 2021 की जनगणना शीघ्र कराने की मांग 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/12/18 at 8:26 PM
Neeraj Gupta
Share
5 Min Read
CG BIG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल की बड़ी घोषणा, अनुसूचित जातियों को इस आधार पर मिलेगा आरक्षण, भारत सरकार से की 2021 की जनगणना शीघ्र कराने की मांग 
CG BIG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल की बड़ी घोषणा, अनुसूचित जातियों को इस आधार पर मिलेगा आरक्षण, भारत सरकार से की 2021 की जनगणना शीघ्र कराने की मांग 
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

रायपुर। CG BIG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) ने कहा है कि छत्तीसगढ़ बाबा गुरूघासीदास के बताए सत्य, अहिंसा, भाईचारा, बंधुत्व, समानता और सद्भाव के मार्ग पर चलकर तीव्र गति से विकास कर रहा है। उन्होंने आज मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम लालपुर धाम में बाबा गुरूघासीदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अनुसूचित जातियों को वर्तमान जनसंख्या के अनुसार 13 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने भारत सरकार से 2021 की जनगणना शीघ्र कराने की मांग करते हुए कहा कि नई जनगणना के अनुरूप अनुसूचित जाति को तत्काल आरक्षण प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में लालपुर धाम के विकास के लिए एक करोड़ रूपए देने की घोषणा की।

- Advertisement -

ALSO READ :  CG NEWS : गौ तस्करी रोकने गए युवक को तस्करों ने अपने वाहन से कुचला, हुई मौत, थाने का घेराव कर की गई इंसाफ की मांग 

 

 

मुख्यमंत्री बघेल ने लालपुर धाम में आयोजित कार्यक्रम में सतनामी समाज के आस्था और विश्वास के प्रतीक जोड़ा जैतखाम और मंदिर की पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने लोगों को बाबा गुरूघासीदास जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा गुरूघासीदास ने सत्य पर चलने का रास्ता दिखाया है। राज्य शासन बाबा के बताए गए रास्ते पर चल रहा है। उनका सामाजिक समरसता का संदेश आज भी प्रासंगिक है।

 

ALSO READ : VIRAL VIDEO : अनियंत्रित कार ने तीन बच्चों को रौंदा, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो 

 

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अर्थव्यवस्था में मजबूती लाने का कार्य किया है। यहां किसानों को उनकी मेहनत का पूरा दाम मिल रहा है। उनका कृषि ऋण और सिंचाई कर माफ किया गया है। समर्थन मूल्य पर लघु वनोपजों तथा उड़द, मूंग और अरहर की खरीदी की जा रही है। गन्ना के खरीदी मूल्य में वृद्धि की गई है जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य आदि व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए जीर्ण-शीर्ण और मरम्मत योग्य स्कूलों तथा अन्य शासकीय भवनों की मरम्मत के लिए एक हजार करोड़ रूपए तथा तकनीकी शिक्षा की मजबूती के लिए 1200 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी गई है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि बाबाजी के संदेश मानवता की सेवा का अनुकरण करते हुए राज्य शासन द्वारा देश में कोरोना के दौरान लागू लॉक-डाउन में गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वालों को तीन माह तक निःशुल्क राशन दिया गया है।

 

 

ALSO READ : RAIPUR NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने बाबा गुरु घासीदास को उनकी जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन किया

 

नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि बाबा गुरू घासीदास के बताए गए मार्ग पर चलकर हमें आगे बढ़ना है, तभी छत्तीसगढ़ राज्य आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की परम्परा और संस्कृति को आगे बढ़ाने और सामाजिक समरसता को बनाए रखने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर में गुरूघासीदास शोध पीठ और संग्रहालय की स्थापना तथा प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए अनुसूचित जाति के मेधावी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराने हेतु भूमिपूजन किया है। इनकी स्थापना से समाज के युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

 

ALSO READ : RAIPUR NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने बाबा गुरु घासीदास को उनकी जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन किया

 

लालपुर धाम में आयोजित कार्यक्रम को संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह, पूर्व मंत्री एवं मुंगेली के विधायक पुन्नूलाल मोहले, लोरमी के विधायक धर्मजीत सिंह और सतनाम कल्याण समिति बंधवा के अध्यक्ष गौटिया फणीश्वर पाटले ने भी संबोधित किया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी (अपेक्स) बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकर, राजमहंत भुनेश्वर पात्रे, जनपद पंचायत लोरमी की अध्यक्ष मीना नरेश पाटले, अनुसूचित जाति प्राधिकरण की सदस्य रत्नावली कौशल, बिलासपुर रेंज के आईजी बद्रीनारायण मीणा, कलेक्टर राहुल देव और पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद थे।

TAGGED: # Chief Minister Bhupesh Baghel, # latest news, CG BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, CM BHUPESH BAGHEL, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Saragam Kaushal: Sargam Kaushal won the Mrs. World 2022 title, emotional as soon as she wears the crown, you can also watch the video Saragam kaushal : सरगम कौशल ने जीता Mrs. World 2022 का खिताब, क्राउन पहनते ही हुई इमोशनल, आप भी देखें Video 
Next Article Benefits Of Coconut Oil: Apply coconut oil daily on the face in winter, you will get many amazing benefits, know Benefits Of Coconut Oil : सर्दियों में चेहरे पर रोजना लगाएं नारियल तेल, मिलेंगे कई गजब के फायदे, जानिए 

Latest News

GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल के प्रतिभा सम्मान समारोह में होनहार बच्चों का हुआ सम्मान
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 1, 2025
Accident News: गंडई-कवर्धा मुख्य मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर दादा और पोते की मौके पर मौत
Grand News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
CG NEWS: पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में नवीन कानूनों के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन जांजगीर के प्रशिक्षण कक्ष में किया गया
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 1, 2025
CG NEWS: सारागांव के नायब तहसीलदार राजेंद्र चंद्राकर हुए सेवानिवृत्त
Grand News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?