Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG News : राजधानी के होटलों में अब लोग उठा सकेंगे मिलेट्स से बने व्यंजनों का लुत्फ़, दैनिक आहार में उपभोग बढ़ाने पर हुई चर्चा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

CG News : राजधानी के होटलों में अब लोग उठा सकेंगे मिलेट्स से बने व्यंजनों का लुत्फ़, दैनिक आहार में उपभोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

Veena Chakravarty
Last updated: 2022/12/21 at 8:06 AM
Veena Chakravarty
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर।राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के होटलों में अब लोगों को मिलेट्स से बने व्यंजनों का लुत्फ़ उठाने को मिलेगा। जल्द ही होटलों के मेन्यू में मिलेट्स आधारित व्यंजनों को शामिल किया जाएगा।

Read more : Raipur News : मुख्यमंत्री बघेल आज बिलाईगढ़ में अधिकारियों की लेंगे समीक्षा बैठक

- Advertisement -
Ad image

इसे लेकर संचालक कृषि के मार्गदर्शन में संयुक्त संचालक और राजधानी रायपुर के 64 होटल संचालकों के बीच बैठक हुई। मिलेट्स में पाए जाने वाले पोषक तत्वों के फायदे की वजह से मिलेट्स का दैनिक आहार में उपभोग बढ़ाने पर चर्चा की गई। इससे मिलेट्स फसल क्षेत्र वृद्धि व उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा। होटल, रेस्टोरेंट संचालकों ने भी मिलेट्स आधारित व्यंजनों व उत्पादों को अपने प्रतिष्ठान के मेन्यू में शामिल करने आश्वस्त किया।

संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष-2023 घोषित किया गया

गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष-2023 घोषित किया गया है, जिससे मिलेट्स के उत्पाद को जनसामान्य के दैनिक आहार में शामिल कर उपभोग को बढ़ावा देने प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी कड़ी में बीते दिनों कृषि विभाग की ओर से रायपुर क्षेत्र के होटल, रेस्टोरेंट, मार्ट के संचालकों व प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मिलेट उत्पाद के प्रचार-प्रसार के साथ प्रतिष्ठान के मेन्यू में मिलेट्स उत्पाद को शामिल करने का आग्रह किया गया।

मिलेट्स फसलों में प्रमुख रूप से कोदो, कुटकी, रागी एवं ज्वार व बाजरा का उत्पादन

छत्तीसगढ़ में मिलेट्स फसलों में प्रमुख रूप से कोदो, कुटकी, रागी एवं ज्वार व बाजरा का उत्पादन किया जाता है। आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश में उत्पादित कोदो, कुटकी एवं रागी का छत्तीसगढ़ राज्य लघुवनोपज संघ के माध्यम से वर्ष 2021 में 52,728 क्विंटल उपार्जन किया गया। वहीं वर्ष 2022-23 में 13 हजार टन मिलेट्स उपार्जन का लक्ष्य है।

मिलेट्स से बनते हैं अनेक व्यंजन :

मिलेट्स से रागी खीर, लड्डू, माल्ट, केक, सेवईं, ईडली, हलवा, पुलाव, कुटकी खीर, कुटकी चाय, जैम, कोदो खीर, ज्वार चॉकलेट, ब्राउनी आदि बनाए जाते हैं। कोदो व कुटकी को मुख्य भोजन के रूप में उपयोग में लाया जाता है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Raipur News : मुख्यमंत्री बघेल आज बिलाईगढ़ में अधिकारियों की लेंगे समीक्षा बैठक
Next Article Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री बघेल ने दिए निर्देश, शासकीय भवनों के रंग-रोगन के लिए गोबर पेंट का करें उपयोग, उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध होगी कार्यवाही

Latest News

CG VIDHANSABHA LIVE : GRAND NEWS पर देखिए मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही 
CG VIDHANSABHA LIVE : GRAND NEWS पर देखिए मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही 
Grand News July 15, 2025
Fauja Singh passed away : मैराथन धावक फौजा सिंह की एक्सीडेंट में मौत, PM नरेंद्र मोदी ने जताया शोक
Fauja Singh passed away : मैराथन धावक फौजा सिंह की एक्सीडेंट में मौत, PM नरेंद्र मोदी ने जताया शोक
NATIONAL देश July 15, 2025
CG : पंचायत बैठक में विवाद के बाद सरपंच के घर तोड़फोड़, सचिव पर लोहे के औजार से जानलेवा हमला, दो गिरफ्तार
CG : पंचायत बैठक में विवाद के बाद सरपंच के घर तोड़फोड़, सचिव पर लोहे के औजार से जानलेवा हमला, दो गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 15, 2025
CG ACCIDENT BREAKING : तेज रफ्तार वाहन ने मचाई तबाही, सड़क पर बैठे 17 गौवंशों को रौंदा
CG ACCIDENT BREAKING : तेज रफ्तार वाहन ने मचाई तबाही, सड़क पर बैठे 17 गौवंशों को रौंदा
छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?