Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : छत्तीसगढ़ की चाय-कॉफी की खुशबू बिखर रही चहुं ओर, इसकी खेती किसानों के लिए बन रही बेहतर आय का जरिया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

CG NEWS : छत्तीसगढ़ की चाय-कॉफी की खुशबू बिखर रही चहुं ओर, इसकी खेती किसानों के लिए बन रही बेहतर आय का जरिया

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/12/21 at 5:59 PM
Neeraj Gupta
Share
5 Min Read
CG NEWS : छत्तीसगढ़ की चाय-कॉफी की खुशबू बिखर रही चहुं ओर, इसकी खेती किसानों के लिए बन रही बेहतर आय का जरिया
CG NEWS : छत्तीसगढ़ की चाय-कॉफी की खुशबू बिखर रही चहुं ओर, इसकी खेती किसानों के लिए बन रही बेहतर आय का जरिया
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ राज्य अपनी धान की दुर्लभ प्रजातियों के लिए विश्व में प्रसिद्ध है। बड़़े पैमाने पर धान की खेती होने के कारण राज्य को धान का कटोरा कहा जाता है। प्राकृतिक संपदा से भरपूर प्रदेश में नदियां, जंगल, पहाड़ और पठार भी काफी भू-भाग में हैं। इनमें पठारी भूमि में धान का उत्पादन नहीं हो पाने के कारण अर्थव्यवस्था में उनका योगदान सीमित हो गया था। इन सबके बावजूद जशपुर जिले के पठारी क्षेत्र में चाय और बस्तर में कॉफी की खेती ने संभावानाओं के नए द्वार खोले हैं। कृषि वैज्ञानिकों ने यहां की जलवायु के अध्ययन के आधार पर संभावनाओं को नई दिशा दी है।

- Advertisement -

 

ALSO READ : CG PROMOTION BREAKING : नए साल से पहले पुलिस के जवानों को तोहफा, 83 SI को मिलेगा प्रमोशन, देखें पूरी लिस्ट 

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल से छत्तीसगढ़ शासन की तरफ से टी-कॉफी बोर्ड गठन का फैसला इसी दिशा में अहम कदम है। जिसके तहत राज्य में 10-10 हजार एकड़ में चाय और कॉफी की खेती कराने का लक्ष्य तय किया गया है। जशपुर जिला में चाय की खेती सफलतापूर्वक की जा रही हैं। यहां शासन ने जिला खनिज न्यास, वन विभाग, डेयरी विकास योजना और मनरेगा की योजनाओं के बीच समन्वय स्थापित करते हुए कांटाबेल, बालाछापर, सारुडीह के 80 एकड़़ भूमि में चाय बागान विकसित हो रहे हैं।

ALSO READ : CG BREAKING : प्रभारी सहायक आयुक्त का तबादला, CM बघेल ने भेंट-मुलाकात के दौरान स्थानांतरण और जांच के दिए थे निर्देश 

 

कुछ साल बाद जब बागानों से चाय का उत्पादन शुरू होगा तो प्रति एकड़़ 2 लाख रुपये सालाना तक का किसान लाभ कमा सकेंगे। यह धान की खेती से कहीं अधिक लाभकारी साबित होगा। इसी तरह बस्तर के दरभा, ककालगुर और डिलमिली में कॉफी की खेती विकसित हो चुकी है। यहां कॉफी की दो प्रजातियां अरेबिका और रूबस्टा कॉफी लगाए गए हैं। बस्तर की कॉफी की गुणवत्ता ओडिसा और आंध्रप्रदेश के अरकू वैली में उत्पादित किए जा रहे कॉफी के समान है। कॉफी उत्पादन के लिए समुद्र तल से 500 मीटर की ऊंचाई जरूरी है। बस्तर के कई इलाकों की ऊंचाई समुद्र तल से 600 मीटर से ज्यादा है जहां ढलान पर खेती के लिए जगह उपलब्ध है।

 

ALSO READ : INTERNATIONAL NEWS : उच्च शिक्षा ने जारी किया आदेश, महिलाओं के विश्वविद्यालयों में पढ़ने पर लगाया प्रतिबंध…

 

100 एकड़ जमीन में कॉफी उत्पादन का प्रयोग सफल रहा है तथा बस्तर कॉफी नाम से इसकी ब्रांडिंग भी हो रही है। उद्यानिकी विभाग किसानों को काफी उत्पादन का प्रशिक्षण भी दे रहा है। चाय-कॉफी की खेती की विशेषता यह है कि इसके लिए हर साल बीज नहीं डालना पड़़ता किसान कॉफी की खेती से हर साल 50 हजार से 80 हजार प्रति एकड़ आमदनी कमा सकते है। धान की तरह बहुत अधिक पानी की भी आवश्यकता नहीं पड़ती। केवल देखभाल करने की आवश्यकता रहती है।

 

ALSO READ : Chhattisgarhi Olympics : राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन 7 से 9 जनवरी तक, उद्घाटन और  समापन समारोह में होंगे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम 

 

वनोपजों के मामले में प्रदेश काफी आगे है तथा पठारी क्षेत्रों में चाय-कॉफी के उत्पादन से ग्रामीणों के लिए रोजगार और अर्थाेपार्जन के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। सरकार की ओर से टी-कॉफी बोर्ड बनाने पहल को सही दिशा में उठाया गया कदम माना जा सकता है। उम्मीद की जानी चाहिए कि कृषि वैज्ञानिकों के अध्ययन के आधार पर सरकार की तरफ से हुई इस पहल के सार्थक परिणाम सामने आएंगे और राज्य के किसानों और उद्यमियों की संपन्नता में चाय-कॉफी ताजगी लाने का काम करेगी।

TAGGED: # latest news, Bastar Coffee, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, CM BHUPESH BAGHEL, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, Tea in plateau region of Jashpur district
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : कर्ज के बोझ तले दबे प्रधान पाठक ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी, बेटे की शादी के लिए लिया था लोन CG BREAKING : कर्ज के बोझ तले दबे प्रधान पाठक ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी, बेटे की शादी के लिए लिया था लोन
Next Article नदी किनारे शराब की अवैध भट्टी:आबकारी विभाग की छापेमार कार्रवाई में 120 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त,

Latest News

Most Expensive Cars: ये हैं दुनिया की 5 सबसे महंगी कारें, जानें कितनी है कीमत? 
Most Expensive Cars: ये हैं दुनिया की 5 सबसे महंगी कारें, जानें कितनी है कीमत? 
Racing June 29, 2025
CG NEWS : नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया न्यायालय में पेश
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर June 29, 2025
RAIPUR NEWS : बूढ़ातालाब में तैरता मिला नवजात बच्चे का शव, फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस 
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर June 29, 2025
Mahasamund : राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों को जिले में नहीं मिल रही मूलभूत सुविधाएं, 25 से ज्यादा बच्चे शिक्षा से है दूर 
Mahasamund : राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों को नहीं मिल रही मूलभूत सुविधाएं, 25 से ज्यादा बच्चे शिक्षा से है दूर 
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 29, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?