Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG News : 58 पदक लेकर छत्तीसगढ़ ने एकलव्य राष्ट्रीय खेल महोत्सव में प्राप्त किया पांचवां स्थान 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

CG News : 58 पदक लेकर छत्तीसगढ़ ने एकलव्य राष्ट्रीय खेल महोत्सव में प्राप्त किया पांचवां स्थान 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/12/22 at 10:18 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG News: Chhattisgarh secured fifth position in Eklavya National Sports Festival with 58 medals
SHARE

रायपुर : CG News : आंध्र प्रदेश के गुंटुर में आयोजित तीसरे एकलव्य राष्ट्रीय खेल महोत्सव (Eklavya National Sports Festival) में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में कुल 58 पदक लेकर पांचवां स्थान प्राप्त किया। इसमें 26 स्वर्ण, 12 रजत एवं 20 कांस्य पदक शामिल हैं। राष्ट्रीय खेल महोत्सव का आज समापन हुआ। इस खेल महोत्सव में 22 राज्यों के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया, जिसमें छत्तीसगढ़ के एकलव्य विद्यालयों से 288 बच्चे शामिल हुए।

Contents
मुख्यमंत्री बघेल और मंत्री डॉ. टेकाम ने दी बधाईएथलेटिक्स, तैराकी एवं कुश्ती में शानदार प्रदर्शन

इन्हें भी पढ़ें : Govt Job News : टाटा मेमोरियल सेंटर में 360 पदों पर निकली भर्ती, जानिए आवेदन की प्रक्रिया से लेकर सबकुछ

- Advertisement -
Ad image

मुख्यमंत्री बघेल और मंत्री डॉ. टेकाम ने दी बधाई

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में बेहतर शिक्षा के साथ-साथ, बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जाता है। इसी का परिणाम है कि यहां के बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रदेश को गौरवान्वित किया है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, सचिव डी.डी. सिंह एवं आयुक्त शम्मी आबिदी ने भी खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

- Advertisement -

एथलेटिक्स, तैराकी एवं कुश्ती में शानदार प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ राज्य के खिलाड़ियों ने सबसे अच्छा प्रदर्शन एथलेटिक्स में किया, जिसमें 13 स्वर्ण, 03 रजत, 04 कास्ंय सहित कुल 20 पदक प्राप्त किए। वहीं तैराकी में 08 स्वर्ण, 06 रजत, 02 कांस्य सहित कुल 16 पदक तथा कुश्ती में 03 स्वर्ण, 02 रजत, 05 कास्ंय सहित कुल 10 पदक प्राप्त किए। इसके अलावा शतरंज में 01 स्वर्ण, 02 कांस्य सहित 03 पदक, खो-खो (बालक) में 01 स्वर्ण, जूडो में 01 रजत, योगा में 02 कांस्य, बैडमिंटन, कबड्डी (बालक), हैंडबॉल (बालक) एवं खो-खो (कन्या) में 01 कांस्य तथा भारेत्तोलन में 01 रजत पदक प्राप्त किया।

- Advertisement -

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अंतागढ़ कांकेर के छात्र अर्जुन कोवाची ने 800 मीटर, 1500 मीटर एवं 4×400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक तथा 400 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसी प्रकार एकलव्य तोकापाल बस्तर की सोनादायी कश्यप ने 400 मीटर, 200 मीटर एवं 100 मीटर में दौड़ में स्वर्ण पदक, एकलव्य छर्राटांगर रायगढ़ की भूमिका राठिया एवं एकलव्य पलारीखुर्द सक्ती की तानिया सिंह ने ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीता। तैराकी अंडर-14 में सोहन उरांव ने 03 स्वर्ण पदक प्राप्त किए। इसी प्रकार अन्य खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में जगह बनाई।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, Breaking News, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, CG News : 58 पदक लेकर छत्तीसगढ़ ने एकलव्य राष्ट्रीय खेल महोत्सव में प्राप्त किया पांचवां स्थान, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Raipur Hindi News, एकलव्य राष्ट्रीय खेल महोत्सव (Eklavya National Sports Festival), ग्रैंड न्यूज़, मुख्यमंत्री बघेल और मंत्री डॉ. टेकाम ने दी बधाई
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Netflix Account : Netflix का इस्तेमाल करते हैं, हो जाए सावधान, एक गलती और जेल
Next Article RAIPUR NEWS : राजधानी में क्रिसमस की धूम, 24 दिसंबर को होंगे कई कार्यक्रम

Latest News

CG : मुंगेली में फर्जी प्रमाण पत्र गिरोह का भंडाफोड़, उत्तर प्रदेश के दो आरोपी गिरफ्तार
CG : मुंगेली में फर्जी प्रमाण पत्र गिरोह का भंडाफोड़, उत्तर प्रदेश के दो आरोपी गिरफ्तार
Grand News छत्तीसगढ़ मुंगेली June 7, 2025
CG
CG : जिले के अलग-अलग स्कूलों के कुल 72 बस/छोटी वाहनों की सघन जांच की गई, चालकों का कराया गया स्वास्थ्य परीक्षण
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 7, 2025
CG : स्वामी आत्मानंद स्कूल का हो रहा खस्ता हाल, अभिभावक ले रहे टीसी, कांग्रेस बीजेपी आमने-सामने
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 7, 2025
CG NEWS: जिले के अलग अलग स्कूलों के कुल 72 बस/छोटी वाहनों की सघन जांच की गई
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?