Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : कल रायपुर पहुंचेगी हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी, मुख्यमंत्री बघेल करेंगे अनावरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायपुर

CG NEWS : कल रायपुर पहुंचेगी हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी, मुख्यमंत्री बघेल करेंगे अनावरण

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/12/23 at 8:47 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : कल रायपुर पहुंचेगी हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी, मुख्यमंत्री बघेल करेंगे अनावरण
CG NEWS : कल रायपुर पहुंचेगी हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी, मुख्यमंत्री बघेल करेंगे अनावरण
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

रायपुर। CG NEWS : हॉकी वर्ल्ड ट्रॉफी 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ पहुंचेगी। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ट्रॉफी का अनावरण करेंगे। हॉकी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को हॉकी इंडिया नई दिल्ली द्वारा देश के विभिन्न 16 राज्यों में भ्रमण कराया जा रहा हैं। अंतिम पड़ाव में यह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच रही है। गौरतलब है कि ओडिशा में 13 से 29 जनवरी 2023 तक एफआईएच ओडिशा मेन्स वर्ल्ड कप आयोजित किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता भुवनेश्वर और राउरकेला में संपन्न होगी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

ALSO READ : Chhattisgarh News : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ सिविल सर्विसेस महिला हॉकी टीम के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात

 

हॉकी वर्ल्ड ट्रॉफी रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में इस ट्रॉफी के स्वागत के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री निवास में सुबह 10.30 बजे आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल हॉकी वर्ल्ड ट्रॉफी का अनवारण भी करेंगे।

ALSO READ : CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए वैरिएंट का खतरा ! विदेश से लौटी मां बेटी पॉजिटिव, मचा हड़कंप 

 

छत्तीसगढ़ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि यह पहला मौका है, जब हॉकी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी रायपुर आ रही है। इसके पूर्व 23 दिसंबर 2022 को फील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा स्टेडियम बेंगलुरू (कर्नाटक) में एक भव्य समारोह में ट्रॉफी को छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष श्री फिरोज अंसारी को सौंपा जाएगा।

ALSOREAD : BIG NEWS : सभी प्राइवेट स्कूलों को लेकर गाइडलाइन जारी, मास्क लगाना अनिवार्य, इन बच्चों को स्कूल ना भेजने की अपील

 

श्री अंसारी बेंगलुरू से यह ट्राफी लेकर सुबह 9 बजे फ्लाइट से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुचेंगे, जहां बाजे-गाजे के साथ ट्रॉफी का स्वागत किया जाएगा। सभी खिलाड़ी तथा खेल संघ के पदाधिकारी वहां से ट्रॉफी को लेकर सुबह 10.30 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुचेंगे। कार्यक्रम के बाद ट्रॉफी को रैली के रूप में शहर के नेताजी सुभाष स्टेडियम ले जाया जाएगा। वहाँ से शहर के एक बड़े मॉल और तेलीबांधा मरीन ड्राइव में आम जनता के लिये प्रदर्शन के लिए ले जाया जाएगा। इसके बाद यह ट्रॉफी विश्व कप आयोजन स्थल भुवनेश्वर के लिये रवाना होगी।

 

खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन तथा ‘छत्तीसगढ़ हॉकी‘ ने सभी खिलाड़ी और खेलप्रेमी जनता से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, raipur breaking news, Raipur Hindi News, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article MP CORONA BREAKING : नार्वे से लौटी महिला निकली कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप  CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए वैरिएंट का खतरा ! विदेश से लौटी मां बेटी पॉजिटिव, मचा हड़कंप 
Next Article Raipur News : छत्तीसगढ़ की महिलाओं के नवाचार को दिखाने महापौर ढेबर ने पूर्व मंत्री चंद्राकर को भेजा गोबर पेंट का डिब्बा

Latest News

New Delhi: देश को मिला नया जासूसी चीफ, पराग जैन बने R&AW प्रमुख
Grand News दिल्ली देश June 28, 2025
CG NEWS: ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ ने पॉलीथिन मुक्त शीतला बाजार के लिए जन जागरूकता रैली निकाली।
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 28, 2025
CG NEWS: शिक्षा ही समाज और व्यक्ति के विकास की असली ताक़त : लालिमा ठाकुर मालगांव स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी बच्चों का हुआ पारंपरिक स्वागत
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 28, 2025
CG NEWS: विधायक देवेन्द्र ने किया संविधान चौक का लोकार्पण,
BHILAI Grand News छत्तीसगढ़ June 28, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?